नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे समेत दिल्ली एनसीआर के रास्तों पर 21 से 25 सितंबर तक रहेगी हेवी वीकल की नो एंट्री

Updated on 14-09-2023 01:13 PM
नोएडा: बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में मोटो जीपी बाइक रेस और ग्रेनो के एक्सपो सेंटर में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो को लेकर ट्रैफिक प्लान तकरीबन फाइनल हो गया है। तैयारी यह है कि 21 से 25 सितंबर के बीच नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर सभी तरह के व्यवसायिक वाहनों को रोका जाए। सिर्फ आवश्यक सेवाओं से जुड़े वाहन ही जाने दिए जाएंगे। इस दौरान दिल्ली से डीएनडी, चिल्ला, कालिंदीकुंज से भी नोएडा में मालवाहक वाहनों को एंट्री नहीं मिलेगी। डीटीसी की बसों के लिए न्यू अशोक नगर और झुंडपुरा बॉर्डर से ही एंट्री दी जाएगी। इसी तरह अन्य प्लान में अन्य तैयारी भी हैं।

परी चौक पर विभिन्न जगहों के लिए जाने वाली बसें खड़ी होती हैं। दिन में यूपी परिवहन निगम की बसें रहती हैं तो शाम को प्राइवेट ऑपरेटर्स की बसें भी रुकती हैं। इन बसों का ठहराव भी इस दौरान यहां से हटाकर अल्फा कमर्शल सेक्टर में खाली पड़े मैदान में शिफ्ट करवाया जाएगा। परी चौक से बुद्ध सर्किट के लिए शटल सेवा रहेगी। इस दौरान दोनों एक्सप्रेसवे पर हर एक किलोमीटर पर मोबाइल मार्शल लगाई जाएंगी।

एक्सप्रेसवे पर तैनात रहेगी एंबुलेंस

नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे या यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे एंबुलेंस की मौजूदगी रहेगी। इसके साथ ही जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस दिल्ली तक निकालने के लिए एक ग्रीन कॉरिडोर भी बनेगा। इसके लिए एक वैकल्पिक रास्ते का चयन भी किया गया है। ट्रैफिक का दबाव होने पर शाम के समय जाम भी लग सकता है। जाम में अगर कोई ऐम्बुलेंस फंसती है तो ट्रैफिक पुलिस एंबुलेंस स्पेशल हेल्पलाइन नंबर भी जारी करेगी। इस नंबर पर सूचना आते ही एंबुलेंस को प्राथमिकता पर निकाला जाएगा। बाकी और भी तैयारियां होनी हैं, जिनको एक-दो दिन में ट्रैफिक पुलिस फाइनल कर लेगी।

ट्रक, बस, ऑटो यूनियन के साथ की बैठक

ग्रेनो में यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो और मोटो जीपी बाइक रेस आयोजन को लेकर ट्रैफिक पुलिस ने प्लान पर मंथन शुरू कर दिया है। तैयारी यह है कि आयोजन के दौरान नोएडा-ग्रेनो एक्सप्रेसवे और यमुना एक्सप्रेसवे पर भार वाहनों का आवागमन रोका जाए। सिर्फ आवश्यक सेवा से जुड़े वाहन निकालने की ही तैयारी है। इसको लेकर बुधवार को एसीपी ट्रैफिक सौरभ श्रीवास्तव ने बुधवार को ट्रक यूनियन, बस यूनियन, ऑटो यूनियन आदि के पदाधिकारी के साथ बैठक कर जानकारी दी। इसके साथ ही तैयारियों को लेकर सुझाव भी लिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.