बीएसपी के बोरिया गेट पर अब नहीं लगेगा जाम : इन्द्रजीत सिंह

Updated on 15-06-2023 10:05 PM

भिलाई । बीएसपी के बोरिया गेट पर माल परिवहन करने वाले ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों को अब जाम लगने की समस्या का सामना नहीं करना पड़ेगा। उक्त बातें मीडिया से चर्चा करते हुए भिलाई ट्रक-ट्रेलर ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) ने कही। इस मामले को लेकर भिलाई ट्रक-ट्रेलर  ट्रांसपोर्टस एसोसिएशन के अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह (छोटू) के नेतृत्व में गुरुवार को भिलाई स्टील प्लांट के बोरिया गेट पहुंचकर ट्रांसपोर्टरों के एक प्रतिनिधि मंडल ने सीआईएसएफ के असिस्टेंट कमांडेट (बोरिया गेट) को 5 सूत्रीय मांगो का एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन सौपंते हुए अपनी प्रमुख समस्याओं को रखा कि बोरिया गेट में गाड़ियों को समय से अंदर न होने के यहां भारी जाम लगना, इसके अलावा जीपीएस के वर्किंग में समय लगना, बीच-बीच में सप्लाई की गाड़ियों को लेना जिससे समय की बर्बादी होना, बोरिया चैौक पर गाड़ियों की लाईन की व्यवस्था सुचारू रुप से न करना, गाड़ियों की चेकिंग में अत्यधिक समय लग रहा है ऑर रूटकार्ड बनाने में देरी हो रही है। निरंतर गाड़ियों को देरी से अंदर जाने से नाईट परमीशन समाप्त होना आम बात है। कई गाड़ियों का संयंत्र के अंदर नही होने से निरंतर रूट कार्डकैंसल हो रहे हैं। जिसका डाटा आप बोरिया गेट से ले सकते हैं। देरी से गाड़ियों का अंदर जाने व नाईट परमीशन से पार्टियां और ट्रांस्पोर्टर को आर्थिक नुकसान हो रहा है। अत: हमारे दिये गये ज्ञापन पर सुनवाई करते हुए जल्द से जल्द हमारी समस्या का निवारण करें। उन्होंने एक विशेष मांग की है कि सप्लाई की गाड़ियों की अलग गेट की व्यवस्था इनके लिए की जाये।

इस दौरान इन्द्रजीत सिंह के अलावा ट्राफिक डीएसपी सतीश ठाकुर, सीआईएसएफ के तमाम बड़े अधिकारी बोरिया गेट में मौजूद थे। ट्रांस्पोर्टरों, ट्राफिक डीएसपी और सीआईएसएफ के बडे अधिकारियों की बोरिया गेट में ही एक सकारात्मक बैठक हुई जिसपर ट्रांस्पोर्टरों द्वारा दिये गये पांच सूत्रीय ज्ञापन पर सीआईएसएफ के अधिकारियों ने अपनी सहमति जता दी है। जाम की समस्या से अब ट्रांस्पोर्टरों को निजात का भरोसा दिलाया है। उधर इस मामले में एसोसिएशन के अध्यक्ष ट्रांस्पोर्टर इन्द्रजीत सिंह ने कहा कि बोरिया गेट पर हमेशा जाम की स्थिति से ट्रांस्पोर्टरों और राहगीरों को काफी दिक्क्तों का सामना करना पड़ता था। आज तीनों एजेंसियों के बीच सार्थक चर्चा हुई है। जाम की स्थिति से अब आशा है कि निजात मिलेगी। किसी प्रकार का कोई विवाद नही हुआ है। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने कहा है कि हम बल बढायेंगे और तीन से चार गाडिय़ों की चेकिंग एक साथ करके मालवाहक वाहनों को जल्द से जल्द संयंत्र के अंदर प्रवेश देंगे। सप्लाई गाडिय़ों के लिए अलग से व्यवस्था बनाये की मांग ट्रांस्पोर्टरों ने की है। वहीं ट्राफिक डीएसपी सतीश ठाकुर ने बताया कि ट्रैफिक विभाग को भी बोरिया गेट पर जाम की जानकारी लगातार मिल रही थी, इसी को देखते हुए आज तीनों एजेंसियों के बीच बैठक आहुत की गई थी। सीआईएसएफ के अधिकारियों ने आश्वस्त किया है कि गाड़ियों को जल्द से जल्द चेक करके संयंत्र के भीतर प्रवेश देंगें। यदि सर्वर डाउन होगा तो मैनुअल के आधार पर भी गाड़ियों को भीतर प्रवेश दिया जायेगा। भारी वाहन व माल वाहक पार्किंग स्थल से एक लाईन से होकर गुजरेंगे ताकि जाम ना लगे। सीआईएसएफ ट्राफिक पुलिस को और ट्रांस्पोर्टरों को अपना पूरा सहयोग देने के लिए तैयार है। आज के इस मांग को लेकर दिये गये ज्ञापन के समय और बैठक में ट्रांस्पोर्टर मलकीत सिंह, शानू, जोगाराव, पप्पी, चौधरी सहित अन्य ट्रांस्पोटर्र, ड्रायवर, हेल्पर व सुपरवाईजर बड़ी संख्या में मौजूद थे।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 12 August 2026
दुर्ग। कलेक्टर  अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार कृषि विभाग के जिला स्तरीय उड़नदस्ता दल द्वारा पाटन विकासखंड में कृषि आदान सामग्रियों के उचित मूल्य पर विक्रय तथा गुणनियंत्रण के उद्देश्य से…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में विगत दिवस जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति सहित बाल संरक्षण एवं महिला सुरक्षा से संबंधित विभिन्न जिला स्तरीय समितियों की बैठक कलेक्ट्रेट…
 12 August 2026
दुर्ग।  हर विवाद का अंत अदालत के फैसले से ही हो यह जरूरी नहीं। कभी-कभी एक बातचीत, एक सही सवाल और एक निष्पक्ष संवाद वह कर सकता है, जो वर्षों की…
 12 August 2026
दुर्ग। अब मन को तसल्ली है कि जरूरत पड़ने पर मेरा इलाज सही समय पर और निःशुल्क हो सकेगा। यह संतोष के भाव हैं दुर्ग जिले के खुर्सीपार जोन-2 निवासी …
 12 August 2026
दुर्ग। विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, दुर्ग के अध्यक्ष के. विनोद कुजूर के मार्गदर्शन में सचिव उमेश कुमार भागवतकर…
 12 August 2026
दुर्ग।  कलेक्टर  अभिजीत सिंह के दिशा-निर्देश व प्रभारी सहायक आयुक्त आबकारी  क्रिस्टोफर खलखो के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध कार्रवाई की गई।सहायक आयुक्त आबकारी से प्राप्त जानकारी…
 12 August 2026
कोरबा, आजादी का अर्थ केवल बंधनों से मुक्ति नहीं, बल्कि अपने सपनों को पूरा करने और अपने पैरों पर खड़े होने की स्वतंत्रता भी है। यही भावना आज महिला स्व-सहायता समूहों…
 12 August 2026
नई दिल्ली/रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता बृजमोहन अग्रवाल मंगलवार को नई दिल्ली में शिक्षा, महिला, बाल, युवा और खेल संबंधी समिति की बैठक में शामिल हुए। बैठक…
 12 August 2026
कोरबा।कलेक्टर  कुणाल दुदावत ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित समय-सीमा की बैठक में टीएल के लंबित प्रकरणों, विभिन्न विभागों के कार्यों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने…
Advt.