अशोका गार्डन समेत 30 से अधिक इलाकों में गुल रहेगी बिजली, 5 घंटे तक का होगा शट डाउन

Updated on 11-09-2024 10:44 AM
भोपाल: राजधानी में पिछले दो दिनों से तेज बारिश का सिलसिला चल रहा है। अत्यधिक बारिश से जहां लोग परेशान हैं। वहीं बिजली कटौती भी लोगों के लिए सिरदर्द बन गई है। राजधानी के अलग-अलग क्षेत्र में हर दिन बिजली की कटौती की जा रही है। इसी श्रृंखला में बिजली कंपनी ने बुधवार को भी शहर के 30 से अधिक रहवासी इलाकों में बिजली कटौती का प्लान जारी किया है।

30 से अधिक इलाकों में कटौती


अशोका गार्डन, पंजाबी बाग, अमलतास कॉलोनी, ईदगाह, स्नेह नगर, जनता क्वार्टर, निर्मल स्टेट जैसे कई बड़े रहवासी क्षेत्र में बुधवार को बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। इन क्षेत्रों में ढाई से लेकर 5 घंटे तक की बिजली कटौती की जाएगी। बिजली कंपनी द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार इन क्षेत्रों में बिजली कंपनी मेंटेनेंस का काम करेगी। इसके चलते 30 से अधिक रहवासी इलाकों में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी। जिन इलाकों में बिजली कटौती की जाएगी उनमें अलग-अलग समय में सप्लाई बंद रहेगी।

सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक


ईदगाह कॉलोनी, अमलतास कॉलोनी, जज कॉलोनी, लवकुश अपार्टमेंट में बिजली सप्लाई बाधित रहेगी।

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक


गायत्री विहार फेस 1, बाबा नगर सी सेक्टर, श्रीराम कॉलोनी, स्नेही नगर और इसके आसपास के इलाकों में बिजली की कटौती की जाएगी।

सुबह 10:00 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक


गुरुनानक पुरा, बाग फरहत, पंजाबी बाग, जनता क्वार्टर, अशोका गार्डन और प्रगति नगर के साथ ही आसपास के इलाकों में भी बिजली की कटौती की जाएगी।

सुबह 11:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक


दीप मोहिनी कॉलोनी, 11 मील, मधुबन बिहार, शीतल हाइट्स, साइन पार्क, कौशल नगर, निर्मल स्टेट, एक्सेल स्टेट, गोरखपुर फॉर्चून, सौम्य हेरिटेज, झरणेश्वर और मधुवन विहार सहित आसपास के इलाकों में बिजली की सप्लाई बाधित रहेगी।

अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया है कि इन क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी, यहां पर बिजली मेंटेनेंस का कार्य किया जाना है। अधिकारियों ने नागरिकों को सलाह दी है कि जिन क्षेत्रों में बिजली कटौती की जाएगी, वहां के नागरिक अपने आवश्यक कार्यों को पहले ही पूर्ण कर लें, ताकि बिजली कटौती के समय उन्हें परेशान ना होना पड़े।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 August 2026
भोपाल। प्रदेश में छह माह से तीन वर्ष तक के बच्चों, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं और किशोरी बालिकाओं को दिए जाने वाले टेक होम राशन के लिए अब पहले कम…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक स्तर पर बदलाव करते हुए राज्य के चार आईएएस (IAS) अधिकारियों को नई पदस्थापना दी है। सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) की ओर से बुधवार…
 20 August 2026
भोपाल। बड़े तालाब में बुधवार शाम युवक का शव उतराता मिला तो उसे देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। तमाशबीनों ने सड़क किनारे अपने वाहन खड़े कर दिए…
 20 August 2026
भोपाल। शराबबंदी वाले राज्य गुजरात के भावनगर जिले में जहरीली शराब पीने से मुरैना के एक युवक समेत 9 लोगों की मौत हो गई है। घटना में 41 लोग बीमार…
 20 August 2026
भोपाल। मध्य प्रदेश सरकार ने 10 साल के अंतराल के बाद प्रदेश की कृषि उपज मंडियों की नई ग्रेडिंग जारी कर दी है। वित्तीय वर्ष 2023-24, 2024-25 और 2025-26 की…
 20 August 2026
भोपाल। बिलखिरिया थाना क्षेत्र में रहने वाली 14 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ उसके पड़ोस में रहने वाले 25 वर्षीय युवक ने दुष्कर्म किया। आरोपी ने वारदात के बाद नाबालिग…
 20 August 2026
भोपाल। छोला विश्रामघाट जाने वाला महज दो किलोमीटर का रास्ता बुधवार को दो घंटे के जाम में फंस गया। किसी परिचित की अंत्येष्टि में शामिल होने जा रहे भोपाल सांसद…
 20 August 2026
भोपाल । पिपलानी क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला से इंस्टाग्राम पर दोस्ती और फिर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का मामला सामने आया है। इतना ही नहीं मुस्लिम युवक ने…
 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
Advt.