माही भाई की वजह से मेरे आउट होने की दुआएं होंगी, CSK फैंस पर रविंद्र जडेजा का बड़ा आरोप

Updated on 11-05-2023 08:08 PM
चेन्नई: दिल्ली कैपिटल्स को 27 रन से हराकर चेन्नई सुपरकिंग्स ने आईपीएल प्लेऑफ की दिशा में अगला कदम रख दिया है। चेन्नई के आठ विकेट पर 167 रन के जवाब में दिल्ली की टीम आठ विकेट पर 140 रन ही बना सकी। मुकाबले में धोनी ने नौ गेंदों में ताबड़तोड़ 20 रन बनाए। जीत के बाद अवॉर्ड सेरेमनी के दौरान रविंद्र जडेजा से जब एक सवाल पूछा गया तो उन्होंने मजाक-मजाक में ही अपने साथ होने वाले सौतेले व्यव्हार की शिकायत कर डाली, जिसके बाद माहौल मजेदार हो गया।

16 गेंद में 21 रन बनाने के बाद एक विकेट चटकाने वाले रविंद्र जडेजा ने कहा कि, 'जब मैं सातवें नंबर पर बल्लेबाजी करने आता हूं तो दर्शक निराश हो जाते हैं और माही भाई के नाम के नारे लगाते हैं। कल्पना कीजिए कि अगर मैं ऊपर बल्लेबाजी करता हूं, तो वे मेरे आउट होने का इंतजार करेंगे।' यह बोलते हुए जडेजा के चेहरे पर एक बड़ी मुस्कान थी। दूसरी ओर इस शानदार जीत के बाद कप्तान महेंद्र सिंह धोनी संतुष्ट नजर नहीं आए और अपनी बैटिंग यूनिट की गलतियां गिनाने लगे।

धोनी ने कहा कि बल्लेबाजी में उनकी टीम को बेहतर प्रदर्शन करना होगा। नौ गेंद पर 20 रन बनाने वाले धोनी ने कहा ,‘‘ मेरा काम कुछ चौके छक्के लगाना है । जितनी भी गेंद खेल रहा हूं , उसमें योगदान देकर खुश हूं। दूसरे हाफ में गेंद काफी टर्न ले रही थी। हमारे स्पिनरों ने सीम का पूरा फायदा उठाया। मैं चाहता था कि गेंदबाज सिर्फ विकेट की तलाश में नहीं रहे बल्कि अपनी सर्वश्रेष्ठ गेंदें डालें। बल्लेबाजी ईकाई के रूप में हम बेहतर कर सकते थे। कुछ ऐसे शॉट थे, जिन्हें इस पिच पर नहीं खेलना चाहिए था। अच्छी बात यह है कि मोईन और जडेजा को बल्लेबाजी का मौका मिला। आखिरी चरण से पहले सभी को बल्लेबाजी का अभ्यास मिल गया है।'

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.