फ्लोरिडा में होगी चौके-छक्कों की बरसात या गेंदबाजों का रहेगा जलवा पिच के साथ जानें मौसम का हाल

Updated on 12-08-2023 01:27 PM
फ्लोरिडा: वेस्टइंडीज और भारत के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज का चौथा मैच 12 अगस्त को फ्लोरिडा में खेला जाएगा। सीरीज में इस वक्त वेस्टइंडीज 2-1 से आगे चल रही है। शुरुआती दोनों मैच मेजबान वेस्टइंडीज ने जीते थे जबकि करो या मरो के मुकाबले में टीम इंडिया ने कमबैक करते हुए शानदार जीत दर्ज की थी। अब दोनों के बीच फ्लोरिडा क्रिकेट स्टेडियम (Central Broward Regional Park Stadium) में चौथे टी20 का आयोजन होगा। ऐसे में अब वेस्टइंडीज और भारत के बीच एक और हाई वोल्टेज मुकाबला देखने को मिल सकता है। तो आइये ऐसे में इस रोचक मैच से पहले जानते हैं कि फ्लोरिडा में पिच और मौसम का मिजाज कैसा रहने वाला है।

फ्लोरिडा पिच रिपोर्ट
फ्लोरिडा के लॉडरहिल में स्थित सेंट्रल ब्रोवर्ड रीजनल पार्क स्टेडियम की पिच के बारे में बात करें तो, यहां शुरुआती वक्त में बल्लेबाजों को अधिक मदद मिलती है। लेकिन जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता रहता है तो पिच धीमे होती रहती है। ऐसे में बल्लेबाजों को बाद में रन बनाने में दिक्कत होती है। पिच के धीमे होने की वजह से स्पिनर्स को भी सहायता होती है।

फ्लोरिडा में पहली पारी का एवरेज स्कोर 164 रन है जबकि दूसरी पारी का औसत स्कोर महज 123 रन है। इस मैदान में अब तक खेले गए 13 मैच में 11 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीत हासिल की है। वहीं दूसरी इनिंग में बैटिंग करने वाली टीम सिर्फ दो मैच जीतने में सफल हुई है। ऐसे में दोनों कप्तानों में से जो भी टॉस जीतेगा वह पहले बल्लेबाजी करने को देख सकता है।

कुछ ऐसा होगा मैच वाले दिन फ्लोरिडा के मौसम का हाल
शनिवार को फ्लोरिडा का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेल्सियस रहने वाला है जबकि न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस। 67 प्रतिशत ह्यूमिडिटी की भी संभावना है। वहीं 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की भी संभावना है। 20 प्रतिशत बारिश के भी आसार हैं। अगर बारिश के चलते यह मैच रद्द हुआ तो टीम इंडिया फिर यह सीरीज नहीं जीत पाएगी। अगर वह पांचवां टी20 भी जीते, तो भी सीरीज 2-2 से ड्रॉ हो जाएगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.