राजस्थान चुनाव में रहेगी टाइट सिक्योरिटी, दौसा में 69 पैरामिलिट्री कंपनियों की डिमांड, शांतिपूर्ण चुनाव करवाना बड़ी चुनौती

Updated on 11-10-2023 01:30 PM
दौसा : राजस्थान में हाल ही में चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया है। जैसे ही चुनाव आते है तो दौसा जिले में शांतिपूर्ण चुनाव करवाना किसी चुनौती से कम नहीं होता है। इस बार भी विधानसभा चुनाव को दौसा प्रशासन एक चुनौती के रूप में ले रहा है। 1996 में जौण और 2009 में गोठड़ा मतदान केंद्र पर ट्रिपल पोल की ऐतिहासिक घटनाओं वाला जिला दौसा पूरे देश में इकलौता जिला है जहां ट्रिपल पोल कराने पड़े। ऐसे में इस बार चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो, इसके लिए 69 अर्द्धसैनिक बलों की कम्पनियों की डिमांड भेजी है।

69 पैरामिलिट्री की कम्पनियां मांगी गईं

राजस्थान में गत 2018 के विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक दौसा को 57 अर्धसैनिक बलों की कम्पनियां मिली थी, इस बार दौसा प्रशासन ने 12 अधिक कम्पनियों की डिमांड करते हुए कुल 69 पैरामिलिट्री की कम्पनियां मांगी हैं। ऐसे में चुनाव के दौरान दौसा के प्रत्येक बूथ पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।प्रत्येक बूथ पर हथियारबंद जवान तैनात रहेंगे, बूथ की 200 मीटर की परिधि सुरक्षाकर्मियों के हवाले रहेगी साथ ही उपद्रवियों की दूर से ही पहचान करने के लिए बूथ की छतों पर हथियारबंद सुरक्षाकर्मी तैनात किए जाएंगे।

चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात

राजस्थान के दौसा जिले में 23 नवंबर यानी पोल डे के दिन चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मी तैनात रहेंगे। एसपी वन्दिता राणा ने बताया कि चुनाव में किसी ने भी कानून व्यवस्था खराब करने की कोशिश की उसे तो सख्ती से निपटा जाएगा। इसी को लेकर शांतिपूर्ण मतदान करने की सभी से अपील भी की गई जिससे किसी प्रकार का माहौल न बिगड़े।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.