राफेल से होगा वॉटर कैनन सैल्यूट, फाइटर जेट करेंगे शक्ति प्रदर्शन, अंबाला में 23-24 को एयर शो में क्या-क्या

Updated on 21-11-2023 12:37 PM
अंबाला: इंडियन एयरफोर्स 23-24 नवंबर को अपनी प्लेटिनम जुबली सेलिब्रेशन करने जा रही है। शो फाइव स्क्वाड्रन के 75 साल पूरे होने पर अंबाला कैंट के एयरफोर्स स्टेशन पर चौथा एयर शो का आयोजन किया जाएगा। खास बात ये है कि पहली बार अंबाला में राफेल समेत अन्य जहाज अपनी शक्ति का प्रदर्शन करेंगे। एयरफोर्स के जवानों ने सोमवार से रिहर्सल करनी भी शुरू कर दी है। सूर्य किरण और आकाश गंगा टीम अपनी कलाओं का अनोखा प्रदर्शन दिखाएगी। अंबाला निवासी एयर शो का आनंद उठा सकेंगे।

एयर शो देखने के लिए एयरफोर्स की तरफ से आमजन के लिए डोमेस्टिक एयरपोर्ट के नजदीक खाले मैदान में व्यवस्था की गई है। यहां, आमजन एयर शो का आनंद उठा सकते हैं। दो दिन चलने वाले इस एयर शो का आयोजन सुबह साढ़े 10 बजे से दोपहर साढ़े 12 बजे तक होगा।

सतर्क रहेंगे जवान

एयरशो के दौराना सुरक्षा में कहीं कोई चूक न हो इसके लिए भी एयरफोर्स गंभीर है। शो के दौरान कोई भी व्यक्ति खाने-पीने का सामान अपने साथ नहीं ला सकता। यही नहीं, जिला प्रशासन की तरफ से दोनों दिन धारा-144 लागू करने के आदेश जारी किए हुए हैं। साथ ही सुरक्षा की दृष्टि से एयरफोर्स स्टेशन के आसपास ड्रोन नहीं उड़ाए जा सकेंगे। दोनों दिन एयरफोर्स स्टेशन के नजदीक जाने वाले रास्ते को 2 बजे तक बंद किया जाएगा।

यूट्यूब पर होगा लाइव

एयर शो यूट्यूब पर भी लाइव चलेगा, ताकि कहीं भी बैठा व्यक्ति लाइव इस शो का आनंद उठा सके। अगर कोई व्यक्ति मैदान तक आकर एयर शो नहीं देख सकता तो लोग अपने घरों की छतों से भी आनंद उठा सकते हैं। प्रशासन ने पार्किंग के लिए एयरफोर्स स्टेशन स्कूल के परिसर और डोमेस्टिक एयरपोर्ट के नजदीक वाहनों की पार्किंग की व्यवस्था की है।

3 साल पहले अंबाला एयरबेस पर उतरे थे राफेल

फ्रांस से सात हजार किलोमीटर की दूरी तय करके पांच राफेल तीन साल पहले अंबाला एयरबेस पर उतरे थे। राफेल ने कुछ देर तक अंबाला के आसमान पर गरजते हुए उड़ान भरी और फिर एयरबेस पर लैंडिंग की थी। पांचों राफेल एक ही एयरस्ट्रिप पर एक के बाद एक उतरे। इसके बाद इन्हें वॉटर कैनन सैल्यूट दिया गया।

राफेल यानी 'तूफान'

- लंबाई 50.1 फीट
- विंगस्पैन 35.9 फीट
- ऊंचाई 17.6 फीट
- वजन 10,600 किलोग्राम बिना हथियारों के
- सिंगल सीटर जेट की फ्यूल कैपेसिटी 4700 किलोग्राम है
- डबल सीटर की 4400 किलोग्राम है
- अधिकतम स्पीड 1912 किलोमीटर प्रतिघंटा है

मिसाइलें और रडार सिस्टम राफेल को मजबूत बनाती है

- विमान का कॉम्बैट रेडियस 3700 किलोमीटर है
- रडार सिस्टम बेस्ट, तीन तरह की मिसाइल लगाई जा सकती हैं
- गन एक मिनट में 2500 फायर करने में सक्षम है
- अभी जो मिसाइलें लगी हैं, वो सीरिया, लीबिया जैसी जगहों में इस्तेमाल हो चुकी हैं


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 August 2026
पुणे, पुणे जिले के पिंपरी-चिंचवाड़ में सात आवारा कुत्तों ने चार साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। उसके सिर पर 80 से ज्यादा…
 11 August 2026
नई दिल्ली, सुप्रीम कोर्ट से पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में क्लीन चिट मिलने के कुछ दिन बाद कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी ने केंद्र…
 11 August 2026
गुवाहाटी : 24 मिलियन वर्ष पुराने जीवाश्मों के विश्लेषण से पता चला है कि केवड़ा का पौधा न केवल हिमालय के निर्माण से पहले का है, बल्कि भारतीय क्षेत्र में…
 11 August 2026
पटना/उज्जैन: तेज प्रताप और अनुष्का यादव से जुड़े विवाद की एक बार फिर चर्चा होने लगी। बेटी उज्जैनी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर उज्जैनी के मामा और अनुष्का के भाई…
 11 August 2026
भागलपुर: बिहार के भागलपुर में पूर्व मंत्री और बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता सैयद शाहनवाज हुसैन सैयद शाहनवाज हुसैन ने नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा है। तेजस्वी यादव…
 11 August 2026
विरार: महाराष्ट्र के विरार में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान गुजरात से मुंबई जा रही एक कार से एक करोड़ रुपये के…
 11 August 2026
लखनऊ: संसद के मॉनसून सत्र में कांग्रेस, सपा समेत समूचा विपक्ष मांग कर रहा है कि गृह मंत्री सदन में आएं और जंतर-मंतर पर छात्रों पर हुए लाठीचार्ज मुद्दे पर…
 10 August 2026
हिसार, इन बयानों को लेकर सोशल मीडिया पर विवाद छिड़ गया है। 1 अगस्त को जींद के रामराय गांव में हुई नौगामा खाप पंचायत में सदस्य वीरेंद्र ढुल ने ये बातें…
 10 August 2026
प्रयागराज: रामपुर जेल में बंद चल रहे वरिष्‍ठ सपा नेता आजम खान अब एक नए मामले में फंस गए हैं। प्रयागराज के दरियाबाद मोहल्‍ले में पार्क की जमीन और उससे…
Advt.