भारत में केपटाउन जैसी पिच पर हल्ला मच जाता सबा करीम बोले- 2 दिन में टेस्ट खत्म होना खराब, इससे खेल को खतरा

Updated on 05-01-2024 01:57 PM

भारत और साउथ अफ्रीका के बीच दूसरा टेस्ट डेढ़ दिन में ही खत्म हो गया। 2 टीमें 4 पारियां खेलकर भी 107 ओवर ही बैटिंग कर सकीं। मुकाबले में 642 गेंदें फेंकी गईं, जो 147 साल के टेस्ट इतिहास में पहले कभी नहीं हुआ। इससे पहले किसी भी टेस्ट का नतीजा इतनी कम गेंदों में नहीं आया था।

पूर्व क्रिकेटर्स भी ने केप टाउन के न्यूलैंड्स स्टेडियम की पिच को खराब बताया। टीम इंडिया के पूर्व विकेटकीपर और सिलेक्टर सबा करीम ने भास्कर से कहा कि टेस्ट क्रिकेट के लिए ऐसी पिचें खरतरनाक हैं। 2 दिन में टेस्ट मैच खत्म नहीं होना चाहिए। BCCI के पूर्व पिच क्यूरेटर ने भी कहा कि बैटर्स के लिए पिच खराब थी। जानते हैं केप टाउन की पिच पर एक्सपर्ट्स ने क्या कहा...

ICC को एक्शन लेना चाहिए
सबा करीम ने कहा, 'ICC को केप टाउन की पिच पर नजर डालना चाहिए। भारत में अगर ऐसी पिच मिलती तो अब तक चारों तरफ से हल्ला मच जाता। टेस्ट क्रिकेट के लिए ऐसी पिचें खतरनाक हैं। किसी भी देश को टेस्ट के लिए ऐसी पिच नहीं बनाना चाहिए। ये टेस्ट के भविष्य के लिए ठीक नहीं है।'

'टेस्ट की पिच पर बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों को मदद मिलनी चाहिए। पेसर्स के साथ स्पिनर्स को भी मदद मिलनी चाहिए। किसी भी देश की पिच हो बैटर, पेसर या स्पिनर में से किसी एक को फायदा पहुंचाने वाली पिच की इजाजत नहीं होनी चाहिए। ICC को इस पर सख्त नियम अपनाने चाहिए।'

विराट ने मुश्किल पिच पर भी रन बनाए
सबा करीम ने कहा, 'केप टाउन की पिच पर भारत ही नहीं साउथ अफ्रीका के बैटर्स को भी दिक्कतें हुईं। विराट कोहली के पहली पारी में बनाए 46 रन टीम के लिए बेहद अहम रहे। उनके अलावा कोई बैटर पिच पर टिकने में सक्षम नहीं था।'

भारत अपने पेस अटैक से जीता
सबा बोले, 'टीम इंडिया का पेस अटैक पहले की तुलना में बेहद मजबूत हो चुका है। केप टाउन टेस्ट भारत ने अपने बॉलिंग अटैक की वजह से ही जीता। अनुभवी बुमराह और सिराज के साथ प्रसिद्ध और मुकेश ने भी बेहतरीन बॉलिंग की।'

'भारत के पास सीरीज जीतने का अच्छा मौका था। अभी की टीम साउथ अफ्रीका के इतिहास की सबसे कमजोर टीमों में से एक है। सीरीज अगर 3 टेस्ट की रहती तो भारत के पास जीतने के ज्यादा मौके रहते।'

पिच क्यूरेटर बोले- न्यूलैंड्स में सीमर्स को ही फायदा पहुंचा
BCCI के पूर्व पिच क्यूरेटर दलजीत सिंह ने कहा, 'केप टाउन की पिच पर केवल सीमर्स को फायदा मिला। बल्लेबाजों के लिए पिच ठीक नहीं थी। कई बार होम टीमें अपने फायदे को देखकर पिचें बनाती हैं लेकिन ऐसा करने से घरेलू टीम ही मुश्किलों में पड़ जाती है। दूसरे टेस्ट की पिच पर भी कुछ ऐसा ही हुआ।'

'टेस्ट मैच 2 या 3 दिन में खत्म हो जाना सही नहीं है। इससे लोगों का टेस्ट देखने का इंटरेस्ट ही खत्म हो जाएगा। टेस्ट की पिच पर शुरुआती सेशन में पेसर्स को मदद मिले, फिर बैटर्स वहां रन बना सके और तीसरा दिन आते-आते स्पिनर्स को भी फायदा हो। ICC को पिच के पैरामीटर सेट करने पर ध्यान देना होगा।'

पूर्व क्रिकेटर ने कहा, 'पिच को दोष देना गलत'
भारत के पूर्व क्रिकेटर अतुल वासन ने कहा, 'पिच को दोष देना सही नहीं है। केप टाउन का मौसम ही ऐसा है, जहां पेसर्स को स्विंग मिलती है। टेस्ट को लेकर दोनों टीमों का अप्रोच सही नहीं रहा। भारत के बैटर्स में लड़ने का जज्बा नजर नहीं आया। युवा खिलाड़ी डर-डर के बैटिंग करते नजर आए, उन्हें थोड़ा निडर होकर खेलना होगा।'

'गेंदबाजों में चारों ही पेसर्स ने अच्छा प्रदर्शन किया। मुकेश का करियर आगे बेहतर नजर आ रहा है, वह बैटर्स पर दबाव बनाने में सफल हो रहे हैं। इसलिए वह इस फॉर्मेट में लम्बे समय तक अच्छा परफॉर्म कर सकते हैं।'

5 दिन भी नहीं चले 2 टेस्ट
साउथ अफ्रीका और भारत के बीच 2 टेस्ट की सीरीज में 5 दिन का भी खेल नहीं हुआ। पहला टेस्ट 3 दिन तक चला, इसे साउथ अफ्रीका ने पारी और 32 रन से जीता। जबकि दूसरा टेस्ट एक दिन और दूसरे सेशन में ही खत्म हो गया, इसे भारत ने 7 विकेट से जीता। यानी दोनों मुकाबले मिलाकर भी 5 दिन का खेल पूरा नहीं हो सका।

पहले टेस्ट में 210.3 ओवर और दूसरे में 108 ओवर फेंके गए। यानी 2 टेस्ट मैच 318.3 ओवर में खत्म हो गए। टेस्ट के एक दिन में 90 ओवर फेंके जाते हैं, अगर इस हिसाब से देखें तो टेस्ट सीरीज में साढ़े 3 दिन के ओवर ही फेंके जा सके, क्योंकि 4 दिन में भी कुल 360 ओवर की बॉलिंग होती है।

ओवर के हिसाब से सबसे छोटा टेस्ट
ओवर फेंके जाने के हिसाब से ये इतिहास का सबसे छोटा टेस्ट मैच रहा, जिसमें नतीजा निकला। केप टाउन टेस्ट में साउथ अफ्रीका ने 60.1 (36.5 और 23.2) ओवर बैटिंग की। जबकि भारत ने 46.5 (34.5 और 12) ओवर बैटिंग की। यानी मैच 107 ओवर में ही खत्म हो गया।

इससे पहले सबसे छोटे टेस्ट का रिकॉर्ड 1932 में बना था। तब मेलबर्न में साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट महज 109.2 ओवर चला था। इस मुकाबले में 656 गेंदें फेंकी गई थीं, इसे ऑस्ट्रेलिया ने पारी और 72 रन से जीता था। जबकि भारत और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबले में 642 गेंदें ही फेंकी गईं।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.