भारत के ये 11 सूरमा दिल्ली में छुड़ाएंगे बांग्लादेश के छक्के, जानें कैसी हो सकती है प्लेइंग XI

Updated on 09-10-2024 01:13 PM
नई दिल्ली: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टी20 मैच के लिए पूरी तरह से तैयार है। तीन मैचों की सीरीज में टीम इंडिया ने पहले मुकाबले को 7 विकेट से अपने नाम किया था। दोनों टीमों के बीच दूसरा मुकाबला दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। पहले टी20 मैच में टीम इंडिया ने कमाल का खेल दिखाया। बॉलिंग हो या फिर बैटिंग हर विभाग में भारतीय खिलाड़ी छा गए। ऐसे में अब दूसरे टी20 में भी फैंस को उसी तरह की उम्मीद होगी।

भारत और बांग्लादेश के बीच दूसरा टी20 मैच बुधवार, 9 अक्टूबर को खेला जाएगा। पहले मुकाबले को ध्यान में रखते हुए एक सवाल ये भी उठ रहा है कि क्या कप्तान सूर्यकुमार यादव प्लेइंग इलेवन में किसी तरह बदलाव करेंगे या फिर जिस टीम के साथ ग्वालियर में वे मैदान पर उतरे थे क्या उसी प्लेइंग इलेवन के साथ बांग्लादेश को फिर से टक्कर देंगे।

बांग्लादेश के खिलाफ ग्वालियर टी20 में टीम इंडिया के लिए तेज गेंदबाज मयंक यादव और नीतीश रेड्डी ने अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था। अपने डेब्यू मैच में इन दोनों खिलाड़ियों ने खूब प्रभावित किया है। ऐसे में कप्तान सूर्या चाहेंगे कि वह मयंक और नीतीश को और भी मौके दें। इसके अलावा सीरीज शुरू होने से पहले ही कप्तान ने संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा को लेकर यह घोषणा कर दी थी कि वे दोनों ओपनर की भूमिका में दिखेंगे। इस तरह कम से कम ये चार खिलाड़ी तो दूसरे टी20 में जरूर दिखने वाले है।

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टी20 में टीम इंडिया की बैटिंग पूरी तरह से टेस्ट नहीं हो पाई थी। भारतीय टीम ने सिर्फ तीन ही विकेट गंवाए थे। हालांकि, बॉलिंग में टीम इंडिया ने कमाल का खेल दिखाया था। तीन साल बाद वापसी करने वाले वरुण चक्रवर्ती ने भी गेंदबाजी में खूब प्रभावित किया। वॉशिंगटन सुंदर भी अपनी गेंदबाजी में निराश नहीं किया था। अर्शदीप ने पहले ही ओवर में विकेट लेकर फिर से अपनी काबिलियत को साबित किया जबकि हार्दिक पंड्या ने ऑलराउंड खेल दिखाते हुए धमाल मचाया था। ऐसे में इसकी संभावना ही कि कप्तान सूर्या प्लेइंग इलेवन के साथ कोई छेड़छाड़ करेंगे जब तक की कोई चोटिल ना हों।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.