ये 3 दिग्गज आईटी स्टॉक 52 हफ्ते के लो पर

Updated on 26-09-2022 06:45 PM
शेयर बाजार में बीते हफ्ते भारी उतार-चढ़ाव के बीच 3 दिग्गज आईटी कंपनियों इन्फोसिस (Infosys Share Price), विप्रो (Wipro Share Price) और टीसीएस ( TCS Share Price),  के शेयर 52 हफ्ते के निचले स्तर  पर हैं। शुक्रवार को इन्फोसिस 52 हफ्ते के निचले स्तर 1362 रुपये तक आने के बाद 1365.45 रुपये पर बंद हुआ। जबकि,  विप्रो 391 रुपये का लो देख चुका है। शुक्रवार को यह 394.35 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, टीसीएस 2953 रुपये के लो के बाद 2982.05 पर बंद हुआ। 

टाटा ग्रुप की आईटी कंपनी पिछले एक साल में 22.93 फीसद टूट चुका है। इसका 52 हफ्ते का हाई 4043 रुपये है। कुल 43 में से 6 एक्सपर्ट्स इसे स्ट्रांग बाय की सलाह दे रहे हैं, जबकि 14 खरीदारी की बात कह रहे हैं। 13 ने होल्ड और 10 ने इस स्टॉक को बेचकर निकलने की सला दे रहे हैं।

विप्रो को या तो होल्ड रखें या बेच कर निकल जाएं

अगर बात विप्रो की करें तो पिछले एक साल में यह स्टॉक 41.52 फीसद टूट चुका है। इसका 52 हफ्ते का हाई 739.85 और लो 391 रुपये है। इस स्टॉक को लेकर 40 में से 16 एनॉलिस्ट बेचने और 10 खरीदारी की सलाह दे रहे हैं, जबकि 14 ने होल्ड करने की बात कही है।

इन्फोसिस को लेकर एक्सपर्ट भी बुलिश

तीसरी दिग्गज कंपनी इन्फोसिस भी पिछले एक साल में अपने निवेशकों को काफी नुकसान पहुंचा चुकी है। यह स्टॉक एक साल में 21 फीसद से अधिक टूट चुका है। इसका 52 हफ्ते का हाई 1377.01 रुपये है। इसके बावजूद इस स्टॉक को लेकर बाजार के विशेषज्ञ बुलिश हैं। 44 में 17 तुरंत खरीदारी और 17 खरीदारी की सलाह दे रहे हैं। 7 ने होल्ड और केवल 3 ने बेचने की सलाह दी है।



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.