महिंद्रा एंड महिंद्रा समेत इन 3 शेयरों में गिरते बाजार के बीच दिखी तेजी

Updated on 15-06-2023 07:46 PM
नई दिल्ली: गुरुवार को शेयर बाजार में गिरावट देखने को मिला। बाजार लाल निशान के साथ खुला और 12 बजे तक 154.47 अंक गिरकर 63,074.04 पर पहुंच गया। प्रमुख इक्विटी बैरोमीटर ने सभी शुरुआती लाभ को उलट दिया और सुबह के व्यापार में मामूली नुकसान के साथ कारोबार किया। हालांकि फार्मा शेयरों में थोड़ी खरीदारी की मांग देखने को मिली। बैरोमीटर इंडेक्स, एसएंडपी बीएसई सेंसेक्स 52.87 अंक या 0.08% गिरकर 63,174.38 पर था। निफ्टी 50 इंडेक्स 4.90 अंक या 0.02% गिरकर 18,751.80 पर बंद हुआ। बीएसई पर 2,051 शेयर चढ़े और 1,159 शेयर गिरे। कुल 145 शेयर अपरिवर्तित थे।

15 जून को निवेशखों को इन शेयरों पर नजर बनाकर रखना चाहिए।

SJVN: SJVN के शेयरों में आज 3 फीसदी से अधिक की तेजी देखने को मिली है। महाराष्ट्र सरकार के साथ 5,000 मेगावाट नवीकरणीय ऊर्जा परियोजनाओं विकसित करने के लिए हुए समझौते के बाद 15 जून को एसजेवीएन के शेयरों में 3% से अधिक की वृद्धि हुई। हाइड्रो, पंप स्टोरेज, पवन, सौर, हाइब्रिड और हरित हाइड्रोजन परियोजनाओं सहित महाराष्ट्र में विभिन्न नवीकरणीय परियोजनाओं की स्थापना की व्यवहार्यता की जांच के लिए समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए थे। जिसका असर कंपनी के शेयरों पर देखने को मिला है।
Varun Beverages: वरुण बेवरेजेज के शेयरों में 15 जून को 4.31% की तेजी देखने को मिली। 10 रुपये के फेस वैल्यू वाले शेयर को 5 रुपये के दो शेयरों में विभाजित किया गया है। 11:20 बजे तक बीएसई पर, स्टॉक पिछले सत्र के 807.25 रुपये के समायोजित मूल्य की तुलना में 820.05 रुपये के समायोजित मूल्य पर कारोबार कर रहा था।

Mahindra & Mahindra:महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयरों में 15 जून को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त देखने को मिली। कंपनी की सहायक कंपनी ने दो नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों, गेलोस सोलरेन और फ्यूरीज़ सोलरेन के साथ समझौता किया। एम एंड एम की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी महिंद्रा होल्डिंग्स के साथ विलय के बाद नवीकरणीय ऊर्जा क्षेत्र में कंपनी की स्थिति और मजबूत हुई है, जिसका असर शेयर पर देखने को मिला है। फ्यूरीज़ सोलरन बिजली के उत्पादन और बिक्री के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के लिए बिजली के उत्पादन और वितरण में शामिल होगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.