समेत आज से खुल गए ये 4 आईपीओ, ग्रे मार्केट में कौन दमदार, क्या सब्सक्राइब करना चाहिए?

Updated on 11-11-2025 01:54 PM
नई दिल्ली: अगर आप आईपीओ के जरिए शेयर मार्केट में निवेश करना पसंद करते हैं तो आज आपके लिए खास दिन है। आज एजुकेशन टेक्नोलॉजी (edtech) कंपनी फिजिक्सवाला लिमिटेड (PhysicsWallah Ltd) समेत 4 कंपनियों के आईपीओ खुल गए हैं। इनमें दो आईपीओ मेन बोर्ड से और दो एसएमई सेगमेंट से हैं। इनमें फिजिक्सवाला के आईपीओ पर सभी की नजरें हैं। इन चारों आईपीओ में से 3 आईपीओ ने ग्रे मार्केट में कुछ बढ़त बनाई हुई है।

1. PhysicsWallah IPO

यह मेन बोर्ड का आईपीओ है। इसका इश्यू साइज 3480 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ का प्राइस बैंड 103 रुपये से 109 रुपये प्रति शेयर रखा गया है। यह 13 नवंबर को बंद होगा और 18 नवंबर को NSE और BSE पर लिस्ट होने की उम्मीद है।

इस आईपीओ में 3,100 करोड़ रुपये का फ्रेश इश्यू शामिल है। इसके अलावा 380 करोड़ रुपये का ऑफर फॉर सेल (ओएफएस) भी है, जिसमें मौजूदा शेयरधारक अपने कुछ शेयर बेचेंगे। कंपनी इस पैसे का इस्तेमाल मुख्य रूप से अपने ऑफलाइन और हाइब्रिड लर्निंग सेंटर्स का विस्तार करने, लीज पेमेंट, मार्केटिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर में निवेश के लिए करेगी। इसमें क्लाउड और सर्वर को अपग्रेड करना भी शामिल है।

2. Emmvee Photovoltaic IPO

यह भी मेन बोर्ड का आईपीओ है। एमवी फोटोवोल्टिक (Emmvee Photovoltaic) कंपनी का इश्यू साइज 2,900 करोड़ रुपये है। इस आईपीओ के लिए शेयर का भाव 206 रुपये से 217 रुपये प्रति शेयर तय किया गया है। यह सब्सक्रिप्शन के लिए 13 नवंबर तक खुला रहेगा। इसकी लिस्टिंग बीएसई (BSE) और एनएसई (NSE) पर 18 नवंबर को हो सकती है।इस आईपीओ में 2,144 करोड़ रुपये के नए शेयर जारी किए जाएंगे और 756 करोड़ रुपये के शेयर प्रमोटरों (मालिकों) द्वारा बेचे जाएंगे। Emmvee भारत की दूसरी सबसे बड़ी सोलर मॉड्यूल और सेल बनाने वाली कंपनी है। कंपनी खुद ही सोलर सेल बनाने से लेकर फाइनल मॉड्यूल असेंबल करने तक का काम करती है। कंपनी आईपीओ से मिले पैसों में से 1,621 करोड़ रुपये का इस्तेमाल अपना कर्ज चुकाने के लिए करेगी। इससे कंपनी की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और मुनाफा भी बढ़ेगा। बाकी बचे पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपने सामान्य कामकाज के लिए करेगी।

एसएमई सेगमेंट से दो आईपीओ खुले

PhysicsWallah और Emmvee के अलावा एसएमई सेगमेंट से दो आईपीओ भी खुल गए हैं। महामाया लाइफसाइंसेस लिमिटेड (Mahamaya Lifesciences Ltd) का इश्यू साइज 70.44 करोड़ रुपये है। इसका प्राइस बैंड 108 से 114 रुपये के बीच है। इसमें 13 नवंबर तक बोली लगा सकेंगे। इसकी लिस्टिंग 18 नवंबर को हो सकती है। एसएमई सेगमेंट से दूसरा आईपीओ वर्कमेट्स कोर2क्लाउड सॉल्यूशन लिमिटेड (Workmates Core2Cloud Solution Ltd) का है। इसका इश्यू साइज 69.84 करोड़ रुपये है। प्राइस बैंड 200 से 204 रुपये प्रति शेयर है। इसमें भी 13 नवंबर तक बोली लगा सकते हैं। इसकी लिस्टिंग 18 नवंबर को हो सकती है।

ग्रे मार्केट में क्या है भाव?

इन 4 आईपीओ में से 3 ने ग्रे मार्केट में कुछ बढ़त बनाई है। हालांकि कोई भी आईपीओ ऐसा नहीं है जिसे बहुत अच्छा समर्थन मिल रहा हो। मंगलवार सुबह 10 बजे तक PhysicsWallah आईपीओ को ग्रे मार्केट प्रीमियम (जीएमपी) 3 रुपये था। यानी यह आईपीओ 2.75% प्रीमियम के साथ 112 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। वहीं Emmvee Photovoltaic का जीएमपी 20 रुपये है। यानी यह आईपीओ 9.22% प्रीमियम के साथ 237 रुपये पर लिस्ट हो सकता है।

वहीं एसएमई सेगमेंट से Workmates Core2Cloud के आईपीओ ने ग्रे मार्केट में अच्छी बढ़त बनाई हुई है। इसका जीएमपी 28 रुपये है। ऐसे में यह आईपीओ 13.73% के साथ 232 रुपये पर लिस्ट हो सकता है। Mahamaya Lifesciences के आईपीओ का जीएमपी अभी खुला नहीं है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.