अडानी ग्रुप के ये 4 शेयर पिछले 6 महीने से लूट रहे महफिल, 99 से 226 फीसद तक उछले

Updated on 13-09-2022 06:44 PM

Adani Group  Share Prices: शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद अगर कोई शेयर महफिल लूट रहे हैं तो वो हैं अडानी ग्रुप के शेयर। शेयर बाजार में अडानी ग्रुप की लिस्टेड 7 कंपनियों में 4 इस अवधि में मल्टीबैगर साबित हुए हैं। इन कंपनियों के शेयरों में उछाल की वजह से ही गौतम अडानी दुनिया के अरबपतियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर जमे हुए हैं। उन्होंने अपने हमवतन रिलायंस ग्रुप के चेयरमैन मुकेश अंबानी को काफी पीछे छोड़ दिया है। अंबानी ब्लूमबर्ग बिलेनियर लिस्ट में 11वें पायदान पर हैं।

अडानी पावर बना सिकंदर

सबसे पहले बात अडानी की उस कंपनी की, जो शेयर बाजार रिटर्न के मामले में सिकंदर साबित हो रही है। यह कंपनी है अडानी पावर, जिसने पिछले 6 महीने में 121.80 से 397.60 रुपये तक पहुंच गया है। इस दौरान यह स्टॉक अपने निवेशकों को 266.44 फीसद का रिटर्न दे चुका है। इसका 6 महीने का हाई 432.50 और लो 120.50 रुपये है।

अडानी गैस के क्या कहने

दूसरे नंबर पर है अडानी गैस। अडानी गैस के शेयरों ने भी छह महीने में ही अपने निवेशकों का पैसा दोगुने से अधिक कर दिया है। इस अवधि में यह 1661 रुपये से 3635.40 रुपये पर पहुंच गया है। 118.76 फीसद की उछाल के साथ यह स्टॉक मालामाल कर रहा है। इसका 6 महीने का हाई 3816 और लो 1610 रुपये है।

अडानी विल्मर भी दे रहा तगड़ा रिटर्न

इसी तरह अडानी विल्मर भी तगड़ा रिटर्न दे रहा है। यह स्टॉक भी पिछले छह महीने में ही 112 फीसद चढ़ चुका है। इस अवधि में यह 344.20 रुपये से 729.70 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया है। इसका छह महीने का हाई 878 और लो 338 रुपये है।

अडानी इंटरप्राइजेज ने भी दोगुना किया पैसा

चौथा स्टॉक है अडानी इंटरप्राइजेज। इस स्टॉक ने भी अपने निवेशकों को करीब 100 फीसद का रिटर्न दिया है। छह महीने पहले इस स्टॉक में पैसा लगाने वालों का धन दोगुना हो चुका है। पिछले 6 महीने में यह 1734.10 रुपये से 3463.80 रुपये पर पहुंचा है। हालांकि, इसका छह महीने का हाई 3507.95 रुपये और लो 1686.65 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 11 March 2026
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को दो दिन से जारी भारी गिरावट पर ब्रेक लगा था। बीएसई सेंसेक्स 640 अंक के फायदे में रहा था। जबकि एनएसई निफ्टी…
 11 March 2026
नई दिल्ली: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने बैंकों के लिए डिविडेंड (लाभांश) देने से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव किया है। नए नियमों के तहत अब बैंक अपने शेयरधारकों को अपने…
 11 March 2026
नई दिल्‍ली: केवीएस मणियन बैंकिंग जगत में जाना-माना नाम हैं। वह फेडरल बैंक के एमडी और सीईओ हैं। सितंबर 2024 में उन्‍होंने इस बैंक की कमान संभाली थी। इस बैंक का…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मुकेश अंबानी की कंपनी रिलायंस इंस्ट्रीज अमेरिका में बनने वाली ऑयल रिफाइनरी में निवेश करेगी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इसका दावा किया है। इसके लिउ उन्होंने रिलायंस को…
 11 March 2026
नई दिल्ली: क्रिप्टोकरेंसी मार्केट में पिछले कई दिनों से उतार-चढ़ाव बना हुआ है। क्रिप्टो मार्केट कैप कभी कुछ बढ़ता है तो अगले ही पल उसमें गिरावट आ जाती है। बिटकॉइन समेत…
 11 March 2026
मुंबई: ईरान-इजरायल युद्ध के बीच भारत में एलपीजी और नेचुरल गैस की सप्लाई बाधित हुए है। इसका असर कुछ शहरों में दिखना भी शुरू हो गया है। लेकिन आज भारतीय…
 11 March 2026
नई दिल्ली: पिछले कुछ वर्षों के दौरान देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में खूब ग्रोथ हो रहा है। इन छोटे शहरों में इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने के लिए सरकार…
 11 March 2026
नई दिल्ली: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच भारत में कच्चे तेल के आयात पर असर पड़ा है। इसे देखते हुए कुछ दिनों पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भारत को…
 09 March 2026
नई दिल्ली: देश में गुरुग्राम और मुंबई जैसे शहरों में प्रॉपर्टी की कीमत दुबई से भी ज्यादा पहुंच चुकी है। लेकिन देश के कई छोटे शहरों में भी लग्जरी अपार्टमेंट्स की…
Advt.