ये 5 ऑस्टेलियाई भारत की जीत में बन सकते हैं रोड़ा, एक तो अंगद की तरह पैर जमा लेता है

Updated on 02-06-2023 09:07 PM
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच 7 जून से लंदन के ओवल मैदान पर खेला जाएगा। फाइनल के लिए दोनों टीमों की तैयारी जोरों पर है। टीम इंडिया पिछले सत्र में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची थी लेकिन उसे न्यूजीलैंड के खिलाफ मिली थी। ऐसे में टीम इंडिया लगातार दूसरी बार फाइनल में पहुंची लेकिन उसकी जीत के रास्ते में ये पांच ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी खड़े रहेंगे जिससे पार पाना आसान काम नहीं है।

स्टीव स्मिथ को आउट करना होगा चुनौतीपूर्ण

भारत की जीत में सबसे बड़ा रोड़ा ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान स्टीव स्मिथ ही हैं। स्मिथ ने टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड हमेशा से बेहतर रहा है। ऐसे में अगर भारत को WTC का फाइनल जीतना है तो उसे हर हाल में स्मिथ को जल्दी निपटाना होगा। स्मिथ भारत के खिलाफ कुल 18 टेस्ट मैच में मैदान पर उतर चुके हैं, जिसमें उन्होंने 65.06 की औसत से 1887 रन बनाए हैं। इस दौरान उन्होंने कुल 8 शतकीय पारी खेली है।

क्रीज पर आते ही ख्वाजा जमा लेते हैं पैर

ओपनर बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा भी फाइनल में टीम इंडिया के लिए सबसे बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं। ख्वाजा को ओपनिंग करते हुए टीम को अच्छी शुरुआत दिलाने में महारत हासिल है। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी दमदार है। ख्वाजा भारत के खिलाफ 8 टेस्ट मैचों में कुल 1 शतक के साथ कुल 531 रन बना चुके हैं।

लाबुशेन को आउट करना होता है मुश्किल

स्टीव स्मिथ को अपना आदर्श मानने वाले मार्नस लाबुशेन का बल्ला भी भारत के खिलाफ आग उगलता है। लाबुशेन टीम इंडिया के खिलाफ 9 टेस्ट में 708 रन बना चुके हैं। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के सामने उनको आउट करने की मुश्किल चुनौती होने वाली है।

लायन की फिरकी से बच कर रहना होगा

WTC फाइनल के लिए माना जा रहा है कि ओवल में भारत जैसी कंडीशन रहने वाली है। ऐसे में स्पिन गेंदबाजों को पिच मदद मिलने के आसार हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के नाथन लियोन जब टीम इंडिया के खिलाफ फिरकी गेंदबाजी करते हैं तो वह गुच्छों में विकेट निकालते हैं। ऐसे में टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उनसे सावधान रहना होगा। भारत के खिलाफ उनका रिकॉर्ड भी काफी बेहतर है। टीम इंडिया के खिलाफ लायन कुल 26 मैचों में 116 विकेट ले चुके हैं।

कप्तान पैट कमिंस भी बरपाते हैं कहर

इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के कप्तान खुद पैट कमिंस भी भारत के खिलाफ गेंदबाजी में कहर बरपाते हैं। कमिंस टीम इंडिया के खिलाफ 12 टेस्ट मैचों में 46 विकेट ले चुके हैं। ऐसे में फाइनल मैच में टीम इंडिया को पैट कमिंस से भी संभलकर रहना होगा।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 August 2026
नई दिल्ली: भारतीय शतरंज के युवा सितारे आर प्रज्ञानंद ने अपनी बादशाहत कायम रखते हुए ग्रैंड चेस टूर सेंट लुइस रैपिड एंड ब्लिट्ज 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया…
 07 August 2026
नई दिल्ली: श्रीलंका के खिलाफ 15 अगस्त से शुरू हो रही दो मैचों की टेस्ट सीरीज से ठीक पहले भारतीय क्रिकेट टीम के फैंस की सांसें उस वक्त थम गईं…
 07 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल की दौड़ में अपनी उम्मीदें जीवित रखने के इरादे से भारतीय क्रिकेट टीम 15 अगस्त से श्रीलंका के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट…
 07 August 2026
नई दिल्ली: कोलंबो में अभ्यास सत्र के दौरान दो बार चोटिल हुए भारतीय टेस्ट कप्तान शुभमन गिल की स्थिति को लेकर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ( बीसीसीआई ) का आधिकारिक…
 07 August 2026
नई दिल्ली: साउथ अमेरिकन मेन्स टी20 इंटरनेशनल चैंपियनशिप के पहले मुकाबले में ब्राजील ने पेरू को एकतरफा अंदाज में 6 विकेट से शिकस्त देकर टूर्नामेंट में धमाकेदार शुरुआत की है।…
 07 August 2026
नई दिल्ली: ग्लासगो में संपन्न हुए कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 के खत्म होते ही एक नया विवाद खड़ा हो गया है। प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद पाकिस्तान और युगांडा के कई…
 01 August 2026
नई दिल्ली: कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 की पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में सभी की नजरें भारत के नीरज चोपड़ा और पाकिस्तान के अरशद नदीम पर थी। भारत ने शानदार प्रदर्शन करते…
 01 August 2026
नई दिल्ली: वर्ल्ड कप 2027 में भारतीय टीम कैसी होगी? हर क्रिकेट फैन के जहन में इस समय यही सवाल कौंध रहा है। पिछली बार ट्रॉफी से एक कदम पीछे…
 01 August 2026
टेस्ट क्रिकेट में अभी तक तीन गेंदबाजों के नाम पारी में ही 10 विकेट लेने का रिकॉर्ड है। इसमें जिमी लेकर के अलावा अनिल कुंबले और एजाज पटेल शामिल हैं।…
Advt.