ये 5 बल्लेबाज जिसने 2019 विश्व कप के बाद भारत के लिए लगाए हैं वनडे में सबसे अधिक शतक

Updated on 11-08-2023 02:52 PM
टीम इंडिया वनडे विश्व कप के लिए पूरी तरह से तैयार है। विश्व कप का आयोजन इसी साल अक्टूबर-नवंबर में भारतीय सरजमीं पर किया जाना है। इस बड़े टूर्नामेंट से पहले आइए जानते हैं उन भारत भारतीय बल्लेबाजों के बारे में जिन्होंने 2019 विश्व कप के बाद वनडे में सबसे अधिक शतक लगाए हैं।

विराट कोहली के नाम 5 शतक

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान और धाकड़ बल्लेबाज विराट कोहली साल 2019 विश्व कप के बाद वनडे में सबसे अधिक शतक जड़ने के मामले में भारत के लिए पहले स्थान पर हैं। विराट इस दौरान कुल 39 मैच खेले, जिसमें शतकों की संख्या पांच है।

शुभमन के नाम 4 शतक

विराट के बाद शुभमन गिल का नंबर दूसरा है। शुभमन गिल ने टीम इंडिया के लिए वनडे में हाल फिलहाल में धमाकेदार खेल का प्रदर्शन किया है। वनडे शुभमन गिल के नाम कुल 4 शतक है, जिसमें उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक को दोहरे शतक में बदल लिया।

केएल राहुल के नाम 3 शतक

विकेटकीपर बल्लेबाज केएल राहुल 2019 विश्व कप के बाद टीम इंडिया के लिए शतक जड़ने के मामले में तीसरे नंबर हैं। राहुल इस दौरान कुल 31 वनडे मैचों में मैदान पर उतरे जिसमें उनके नाम कुल तीन शतक है। हालांकि 2020 के बाद से ही चोट के कारण वह टीम से अंदर बाहर होते रहे हैं।

रोहित ने जड़े 3 शतक

रोहित शर्मा के लिए वनडेे विश्व कप 2019 शानदार रहा था लेकिन इसके बाद से उनके प्रदर्शन में गिरावट आई। हालांकि इसके बावजूद 2019 के बाद से उन्होंने वनडे में 3 शतक लगाए हैं।

श्रेयस अय्यर के नाम 2 शतक

श्रेयस अय्यर इस मामले में पांचवें स्थान पर हैं। अय्यर ने टीम इंडिया के लिए कुल शतकीय पारी खेली। हालांकि उनके प्रदर्शन में काफी निरंतरता देखने को मिली है। ऐसे में आगामी विश्व कप में टीम में जगह मिल सकती है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.