टी20 में रन चेज करते हुए भारत की ये 5 सबसे बड़ी जीत, कोई नहीं है अब टक्कर में

Updated on 24-11-2023 02:40 PM
ईशान किशन और सूर्य कुमार यादव के बाद रिंकू सिंह की बेहतरीन बैटिंग से भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट हरा दिया। इस जीत के साथ ही टीम इंडिया ने सीरीज में अब 1-0 की बढ़त बना ली है।

भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हराया

भारतीय क्रिकेट टीम ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में जीत के साथ आगाज किया है। टीम ने इंडिया ने पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया को 2 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही वह टी20 क्रिकेट में रन चेज करते हुए सबसे बड़ी जीत का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

209 रनों के रिकॉर्ड का लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा

भारत के खिलाफ इस मैच में ऑस्ट्रेलिया की टीम ने इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए 208 रन का स्कोर खड़ा किया था। इसके जवाब में टीम इंडिया ने आखिरी गेंद पर 209 रन बनाकर मैच को जीत लिया। टी20 क्रिकेट में टीम इंडिया ने रिकॉर्ड 5वीं बार 200 या इससे अधिक रनों के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा किया और जीत हासिल की। वहीं इस फॉर्मेट में टीम इंडिया ने सफलतापूर्वक सबसे बड़े लक्ष्य को हासिल किया।

हैदराबाद में हासिल किया था 208 रन

इससे पहले टीम इंडिया ने साल 2019 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 208 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल किया था। इस मैच में विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़कर रख दी थी। टीम इंडिया का यह दूसरा सबसे बड़ा रन चेज है।

मोहाली में भारत ने बनाए थे 207 रन

टीम इंडिया का तीसरा सबसे सफल रन चेज साल 2009 में श्रीलंका के खिलाफ आया था। मोहाली में खेले गए मुकाबले में श्रीलंका ने 206 रन का स्कोर खड़ा किया था जिसके बाद टीम इंडिया ने 207 रन बनाकर मैच को अपने नाम किया था।

टीम इंडिया ने ऑकलैंड में चेज किए थे 204 रन

भारत का चौथा सबसे बड़ा रन चेज साल 2020 में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑलकैंड में हुआ था। टीम इंडिया ने इस मैच में 204 रन के लक्ष्य को सफलतापूर्वक हासिल करते हुए मैच को जीता था।

भारत ने राजकोट में बनाए थे 202 रन

टीम इंडिया का पांचवा सबसे बड़ा रन चेज साल 2013 में आया था जब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ राजकोट टी20 में भारत ने 2002 रन के रिकॉर्ड लक्ष्य को हासिल कर मैच को अपने नाम किया था।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.