ये 5 भारतीय आज कर देंगे विंडीज को तबाह, एक तो खेलेगा अपना पहला ही मैच!

Updated on 03-08-2023 02:46 PM
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी-20 सीरीज का पहला मैच आज खेला जाएगा। कैरेबियाई धरती पर वनडे और टेस्ट सीरीज अपने नाम करने के बाद भारत हार्दिक पंड्या की कप्तानी में टी-20 सीरीज भी अपने नाम करना चाहेगा। विराट कोहली और रोहित शर्मा की गैरमौजूदगी में टीम में कई ऐसे खिलाड़ी हैं, जो विस्फोटक बल्लेबाजों से भरी विंडीज टीम की धज्जियां उड़ा सकते हैं। आइए देखें...

यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल ने विंडीज के खिलाफ ही टेस्ट डेब्यू किया था। उन्होंने विंडीज के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी थीं। शतक जड़ा था। अब वह उसी टीम के खिलाफ टी-20 डेब्यू करने को तैयार हैं। उम्मीद है कि उन्हें मौका मिलेगा तो वह IPL की तरह यहां भी चौके-छक्के का अंबार लगा देंगे।

हार्दिक पंड्या

ऑराउंडर के तौर पर हार्दिक अकेले दम पर मैच जितवाने में सक्षम हैं। गेंद से तो वह सूरमा बल्लेबाजों की परीक्षा लेंगे ही, जब हाथ में बैट होगा तो करारे शॉट्स भी देखने को मिलेंगे। कप्तानी में भी उनसे कमाल की उम्मीद है।

अर्शदीप सिंह

यॉर्कर किंग के नाम से मशहूर यह खिलाड़ी वनडे सीरीज का हिस्सा नहीं था। वह इंग्लैंड में काउंटी खेलकर लौटे हैं। इंटरनेशनल क्रिकेट के प्रेशर से दूर रहे हैं। फ्रेश हैं तो वैसे ही धांसू परफॉर्मेंस की उम्मीद होगी, जैसी उन्होंने स्टंप्सतोड़ बॉलिंग IPL में की थी।

मुकेश कुमार

बिहार के इस लाल को जब भी मौका मिला तो उसने खुद को साबित किया। वनडे सीरीज के आखिरी मैच में 3 विकेट झटककर विंडीज की बैटिंग की कमर तोड़ दी थी। अब कैरेबियाई बल्लेबाजों के लिए इस गेंदबाज से निपटना बड़ी चुनौती होगी।

ईशान किशन

छोटे कद का विकेटकीपर बड़ा धमाल मचा रहा है। ईशान ने वनडे सीरीज के सभी 3 मैचों में हाफ सेंचुरी ठोकी। अब जब वह अपने पसंदीदा फॉर्मेट में मैदान पर उतरेंगे तो कैरेबियाई गेंदबाजों की खैर नहीं होगी। उनसे भारत को बड़ी और तेज तर्रार पारी की उम्मीद होगी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.