इन 5 खिलाड़ियों ने सनराइजर्स के आगे कटाई सीएसके की नाक, डिफेंडिंग चैंपियन को लगातार दो हार

Updated on 06-04-2024 01:04 PM
​इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के 18 वें मुकाबले में डिफेंडिंग चैंपियन चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दो मैचों में हार का सामना करना पड़ा। पहले दिल्ली कैपिटल्स और अब सनराइजर्स हैदराबाद की टीम ने सीएसके को 6 विकेट से हराया है। सीएसके के खिलाफ इस मैच में सनराइजर्स ने 9 गेंद शेष रहते ही जीत हासिल कर ली। ऐसे में आइए जानते हैं सीएसके के उन पांच खिलाड़ियों के बारे में जो टीम के लिए हार का कारण बने।

रुतुराज गायकवाड़ ने नहीं खेल पाए कप्तानी

सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को मिली हार का एक बड़ा कारण टीम के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ बल्लेबाजी में फ्लॉप होना है। गायकवाड़ सीएसके के लिए मैच में 21 गेंद में 26 रन ही बना पाए। रुतुराज की धीमी बैटिंग के कारण बाकी के बल्लेबाजों पर दबाव बढ़ा जिसके कारण टीम सिर्फ 165 रन ही बना सकी।

रचिन रविंद्र नहीं दिला पाए टीम को अच्छी शुरुआत

न्यूजीलैंड के ओपनर बल्लेबाज रचिन रविंद्र सनराइजर्स के खिलाफ मुकाबले में सीएसके की टीम को अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाए। रविंद्र ने 9 गेंद में सिर्फ 12 रन ही बना पाए। रचिन के जल्दी आउट होने के कारण रुतुराज गायकवाड़ भी खुलकर नहीं खेल पाए जिसके कारण सनराइजर्स के गेंदबाजों ने अपना दबदबा बना लिया। सीएसके को मिली हार एक बड़ा कारण रचिन के द्वारा अच्छी शुरुआत नहीं दिला पाना भी शामिल है।

अंतिम ओवरों में डेरिल मिचेल नहीं बदल पाए गियर

सीएसके का धाकड़ बल्लेबाज डेरिल मिचेल मध्यक्रम में खुल कर बल्लेबाजी नहीं कर पाए। मिचेल 11 गेंद खेलकर सिर्फ 13 रन ही बना पाए। यही कारण है कि जब मिचेल आउट हुए तो सीएसके के फैंस खुश थे, क्योंकि उनके बाद धोनी बैटिंग के लिए आए, लेकिन वह भी कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके।

मुकेश का एक ही ओवर में बंध बोरिया बिस्तर

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी ने टीम के लिए सिर्फ एक ही ओवर की गेंदबाजी की, जिसमें उन्होंने 27 रन खर्च डाले। इतने महंगे ओवर के बाद रुतुराज गायवाड़ की फिर से मुकेश को गेंद थमाने की हिम्मत नहीं हो पाई। मुकेश चौधरी के इस महंगे ओवर ने भी सीएसके की नाक कटाई।

दीपक चाहर भी रहे महंगे

​सीएसके का प्रमुख तेज गेंदबाज दीपक चाहर भी सनराइजर्स के खिलाफ काफी महंगे साबित रहे। हालांकि, उनके खाते में एक विकेट जरूर आया लेकिन उन्होंने 3.1 ओवर में 32 रन खर्च डाले। दीपक 17वें सीजन में सीएसके के लिए गेंदबाजी में मोर्चा संभालने का काम कर रहे हैं, लेकिन उनकी ऐसी पिटाई से टीम नहीं जीतने वाली है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 03 October 2026
नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मैच में भारत और पाकिस्तान के बीच जबरदस्त ड्रामा और आतिशी क्रिकेट देखने को मिल रहा है। टॉस…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय बल्लेबाजी दो अलग रंगों में नजर आई। एक तरफ जहां…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स के क्रिकेट फाइनल में भारतीय क्रिकेट ने पाकिस्तान के खिलाफ पहले बैटिंग करते हुए बोर्ड पर 6 विकेट खोकर 211 रन लगाए हैं। पाकिस्तान को यह…
 03 October 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय स्टार बल्लेबाज तिलक वर्मा ने अपनी आतिशी बैटिंग से मैच का रुख ही बदल दिया। अभिषेक…
 03 October 2026
नई दिल्ली: भारत के स्टार ओपनर अभिषेक शर्मा ने शनिवार को करोगी स्पोर्ट्स पार्क में एशियन गेम्स के गोल्ड मेडल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ 28 गेंदों पर 61 रन…
 03 October 2026
नई दिल्ली: नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के हाई-वोल्टेज गोल्ड मेडल मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम की शानदार गेंदबाजी और गजब की फील्डिंग का जलवा…
 02 October 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के आगामी टेस्ट दौरे को ध्यान में रखते हुए भारतीय स्टार बल्लेबाज केएल राहुल और तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा को आंध्र के खिलाफ होने वाले रणजी ट्रॉफी…
 02 October 2026
नई दिल्ली: वेस्टइंडीज के खिलाफ गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार शतकीय पारी खेली लेकिन पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन…
 02 October 2026
नई दिल्ली: आईसीसी द्वारा वनडे विश्व कप 2027 के आधिकारिक कार्यक्रम की घोषणा के साथ ही क्रिकेट गलियारों में बयानबाजी का दौर शुरू हो गया है। पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव…
Advt.