Vijay Hazare Trophy 2026 में खेलते दिखेंगे टीम इंडिया के ये 8 स्टार, विराट-रोहित भी शामिल

Updated on 22-01-2026 12:51 PM
नई दिल्ली: भारतीय घरेलू क्रिकेट की वनडे टूर्नामेंट विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 इस बार अचानक 'वीआईपी' हो गई है। दरअसल 24 दिसंबर से शुरू हो रही टूर्नामेंट के लिए घोषित टीमों में कई ऐसे चेहरे शामिल हैं, जो टीम इंडिया के सुपरस्टार कहलाते हैं। ये ऐसे चेहरे हैं, जिन्हें देखने के लिए क्रिकेट फैंस स्टेडियमों में हजारों रुपये के टिकट लेकर भी पहुंचते हैं। अब ये सुपरस्टार विजय हजारे ट्रॉफी में कम से कम पहले राउंड में तो खेलते हुए दिखाई देंगे, क्योंकि इसके बाद न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज होने के चलते ये स्टार क्रिकेटर टीम इंडिया की ड्यूटी के लिए रिलीज किए जा सकते हैं। इन चेहरों में विराट कोहली और रोहित शर्मा भी शामिल हैं, जिन्हें देखने के लिए फैंस की भीड़ स्टेडियमों में जुटने की पूरी संभावना है। इस टूर्नामेंट में चार एलीट ग्रुप और 1 प्लेट ग्रुप है। हर एलीट ग्रुप में 8-8 टीम रखी गई हैं, जबकि प्लेट ग्रुप में 6 टीमों को जगह मिली है। टूर्नामेंट का फाइनल 18 जनवरी को खेला जाएगा। टीम इंडिया के क्रिकेटरों का BCCI ने इंटरनेशनल मैच नहीं होने पर घरेलू ट्रॉफी में खेलना अनिवार्य किया है। इसके चलते ही तमाम स्टार क्रिकेटर विजय हजारे ट्रॉफी में दिखने वाले हैं। इनमें से 8 दिग्गज प्लेयर्स के बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं।

विराट कोहली खेल रहे हैं पहले दोनों मैच

विराट कोहली को दिल्ली की विजय हजारे ट्रॉफी टीम में शामिल किया गया है, जिसके मुकाबले बेंगलुरु और अलुर में खेले जाएंगे। विराट कोहली बेंगलुरु में होने वाले पहले दोनों मैच में खेलने उतरेंगे। लिस्ट-ए क्रिकेट में 342 मैच में 57.34 के औसत से 15,999 रन बना चुके विराट कोहली (Virat Kohli) के खाते में 57 शतक और 84 अर्द्धशतक शामिल हैं। वह विजय हजारे ट्रॉफी (Vijay Hazare Trophy 2026) में करीब 15 साल बाद खेल रहे हैं। हाल ही में साउथ अफ्रीका के खिलाफ विराट ने 3 वनडे मैच में जबरदस्त फॉर्म दिखाई है और 3 मैच में ही 151 के औसत से 302 रन ठोके हैं, जिनमें दो लगातार शतक और एक फिफ्टी शामिल हैं। ऐसे में उनकी मौजूदगी दिल्ली को बेहद मजबूत बना रही है।

रोहित भी 7 साल बाद खेलेंगे विजय हजारे ट्रॉफी

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को भी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम में रखा गया है, जहां शार्दुल ठाकुर उनके कप्तान बनाए गए हैं। रोहित भी करीब 7 साल बाद इस ट्रॉफी में खेल रहे हैं। उन्होंने 350 लिस्ट-ए मैच में 46.95 के औसत से 36 शतक व 74 अर्द्धशतक के साथ 13,578 रन बनाए हैं. रोहित भी जोरदार फॉर्म में हैं। ऑस्ट्रेलिया में जबरदस्त दौरे के बाद उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ भी घरेलू सीरीज में दो फिफ्टी के साथ 146 रन बनाए हैं, जिसमें उनका औसत 48.66 का रहा है।

पंत का जलवा भी दिखेगा इस सीरीज में

टीम इंडिया के व्हाइट बॉल स्क्वॉयड से बाहर चल रहे धुरंधर विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। पंत को दिल्ली का कप्तान बनाया गया है, जिसके चलते उनका सारे मैचों में खेलना तय माना जा रहा है। हाल ही में पंत साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में खेले थे, लेकिन बल्ले से यह खब्बू बल्लेबाज ज्यादा सफल नहीं रहा था। पंत ने अब तक 67 लिस्ट-ए मैच में 31.94 के औसत से 1789 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 11 फिफ्टी शामिल हैं।

शुभमन गिल की फॉर्म पर रहेगी निगाहें

टीम इंडिया के टी20 स्क्वॉयड से खराब फॉर्म के कारण बाहर हो गए टेस्ट और वनडे के कप्तान शुभमन गिल भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। पंजाब की टीम में शामिल गिल के लिए न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से पहले फॉर्म में लौटने का यह सुनहरा मौका है। गिल ने 113 लिस्ट-ए मैच में 51.85 के औसत से 5082 रन बनाए हैं। उनके खाते में 14 शतक और 26 फिफ्टी शामिल हैं।

अभिषेक शर्मा के लिए वनडे टीम इंडिया में जगह बनाने का मौका

आईसीसी की टी20 रैंकिंग में दुनिया के टॉप बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने टीम इंडिया के लिए धूम मचा रखी है। गेंदबाजों में उनके बल्ले का खौफ रहता है, लेकिन वे अब तक टीम इंडिया के वनडे स्क्वॉयड में जगह नहीं बना सके हैं। अभिषेक को विजय हजारे ट्रॉफी के लिए पंजाब की टीम में शामिल किया गया है। अभिषेक के पास इस वनडे टूर्नामेंट में जोरदार प्रदर्शन करके टीम इंडिया का टिकट कटाने का मौका है। अभिषेक ने 66 लिस्ट-ए मैच में 34.03 के औसत से 2110 रन बनाए हैं, जिसमें 4 शतक और 8 फिफ्टी हैं।

केएल राहुल के लिए बढ़िया प्रैक्टिस का मौका

शुभमन गिल की अनुपस्थिति में साउथ अफ्रीका के खिलाफ टीम इंडिया की कप्तानी करने वाले केएल राहुल भी विजय हजारे ट्रॉफी में खेल रहे हैं। राहुल को कर्नाटक की टीम में रखा गया है। साउथ अफ्रीका के खिलाफ राहुल ने दो फिफ्टी के साथ 126 रन बनाए थे। अपनी इस फॉर्म को न्यूजीलैंड के खिलाफ बरकरार रखने के लिए राहुल के पास विजय हजारे ट्रॉफी में बढ़िया मैच प्रैक्टिस का मौका है। साल 2010 में लिस्ट-ए करियर शुरू करने वाले राहुल ने 143 मैच में 46.67 के औसत से 5228 रन बनाए हैं, जिसमें 11 शतक और 33 फिफ्टी शामिल हैं।

हार्दिक पंड्या भी टीम में हैं पर खेलना तय नहीं?

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में जबरदस्त फॉर्म में दिखे हार्दिक पंड्या भी विजय हजारे ट्रॉफी के लिए टीम में हैं। उन्हें वडोदरा की टीम में रखा गया है, जिसकी कप्तानी उनके बड़े भाई क्रुणाल पंड्या को मिली है। हार्दिक पंड्या साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेलने से पहले वडोदरा के लिए सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले थे। लेकिन विजय हजारे ट्रॉफी में उनका जलवा दिखेगा या नहीं, ये अभी पक्का नहीं है। बहुत जल्दी अनफिट हो जाने वाले हार्दिक संभव है कि 1-2 मैच में ही खेलते दिखाई दें। हार्दिक ने 118 लिस्ट-ए मैच में 30.80 के औसत से 2249 रन बनाए हैं, जिसमें 13 फिफ्टी शामिल हैं। इसके अलावा उनके खाते में 110 लिस्ट-ए विकेट भी शामिल हैं।

अर्शदीप सिंह की तूफानी बॉलिंग का भी होगा जलवा

टीम इंडिया के के खब्बू तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह (Arshdeep Singh) भी विजय हजारे ट्रॉफी में पंजाब की टीम का हिस्सा हैं। विजय हजारे ट्रॉफी 2024-25 के 7 मैच में अर्शदीप ने 20 विकेट लिए थे। तब उनका बॉलिंग एवरेज 18.25 और इकोनॉमी 5.62 का रहा था। अर्शदीप सिंह ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 3 वनडे मैच में 5 विकेट लिए थे, लेकिन 4 टी20 मैच में 5 विकेट लेते समय वे थोड़ा दिशा से भटके दिखे थे और जमकर वाइड गेंद फेंकी थी। अब विजय हजारे ट्रॉफी से उनके पास दोबारा अपनी लाइन-लेंग्थ पाने का मौका है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 May 2026
कोलंबो: श्रीलंका क्रिकेट से एक ऐसी खबर आई है जिसे सुनकर शर्म आ जाए। कोलंबो के एक होटल में ठहरे श्रीलंका की अंडर-19 टीम के दो लड़कों को पुलिस ने धर…
 01 May 2026
जयपुर: राजस्थान रॉयल्स (आरआर) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच शुक्रवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2026 का 43वां मैच सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जाना है। डीसी की निगाहें इस…
 01 May 2026
अहमदाबाद: आईपीएल 2026 के 42वें मैच में गुजरात टाइटंस की टीम ने पिछले साल की चैंपियन आरसीबी को 4 विकेट से हरा दिया। इस मैच में पहले बैटिंग करते हुए आरसीबी…
 01 May 2026
अहमदाबाद: गुजरात टाइटंस ने पिछले हफ्ते मिली हार का हिसाब चुकता करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से करारी शिकस्त दी। इस हार के बाद आरसीबी के कप्तान रजत…
 01 May 2026
नई दिल्ली: विराट कोहली क्रिकेट के मैदान पर काफी शांत रहने लगे हैं। एक समय विराट को उनके एग्रेशन के लिए जाना जाता था। लेकिन पिछले कुछ सालों में विराट के…
 01 May 2026
नई दिल्ली: पाकिस्तान सुपर लीग अपने प्लेऑफ फेज में पहुंच गया है। क्वालीफायर जीतकर पेशावर जाल्मी ने फाइनल में जगह बना ली है। वहीं पहले एलिमिनेटर में हैदराबाद किंग्समेन ने मुल्तान…
 01 May 2026
नई दिल्ली: शुभमन गिल का इंस्टाग्राम पोस्ट इन दिनों चर्चा में रहता है। चेन्नई सुपर किंग्स पर जीत के बाद गिल ने पीला व्हिसल हाथ में लेकर फोटो पोस्ट किया था।…
 29 April 2026
न्यू चंडीगढ़: आईपीएल 2026 के 40वें मुकाबले में पंजाब किंग्स को राजस्थान रॉयल्स के साथ 6 विकेट से हार का सामना करना पड़ा। सीजन की पहली हार के बाद पीबीकेएस के…
 29 April 2026
कराची: पाकिस्तान सुपर लीग में पेशावर जाल्मी की टीम फाइनल में पहुंच गई है। क्वालीफायर मुकाबले में बाबर आजम की कप्तानी वाली पेशावर ने इस्लामाबाद यूनाइटेड को 70 रनों के बड़े…
Advt.