ये शेयर नहीं, 15 दिन में पैसा डबल करने मशीन हैं

Updated on 16-09-2022 06:14 PM
शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कुछ स्टॉक्स ऐसे हैं, जिन्होंने अपने निवेशकों का पैसा महज 15 दिन में ही दोगुना कर दिया। सोलेक्स एनर्जी ने इस अवधि में जहां 107 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है तो वहीं रेजेंसी सिरामिक ने 103, सालासर एक्सटिरीयर्स ने 102 और ए एंड एम जंबो बैग्स ने 100 फीसद का रिटर्न देकर अपने निवेशकों के चेहरों पर खुशियां बिखेर दिया है। आइए जानें इन चारों स्टॉक्स की प्राइस हिस्ट्री..

सोलेक्स ने एक साल में एक लाख बना दिया 9 लाख से अधिक

इलेक्ट्रिक एंड इेलक्ट्रानिक क्षेत्र की कंपनी Solex Energy के शेयरों ने पिछले एक साल में जबर्दस्त रिटर्न दिया है। इस अवधि में अपने निवेशकों के एक लाख रुपये को इस स्टॉक ने 9 लाख से अधिक बना दिया है। इसने महज एक साल में 819 फीसद से अधिक का रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का लो 42.50 रुपये और हाई 420.30 रुपये है। अगर पिछले एक महीने की बात करें तो इस स्टॉक ने 150 फीसद से अधिक रिटर्न दिया है।

1.85 रुपये वाले ने 1326 फीसद का रिटर्न दिया

बिल्डिंग मटेरियल बनाने वाली कंपनी Regency Ceramics ने भी एक साल में अपने निवेशकों के 1 लाख रुपये को 14 लाख से अधिक बना दिया। इस अवधि में इसने 1326 फीसद का रिटर्न दिया है। पिछले एक महीने में 183 फीसद का रिटर्न देने वाली इस कंपनी के शेयरों का 52 हफ्ते का उच्चतम मूल्य 27.10 रुपये और न्यूनतम 1.85 रुपये है।

Salasar ने एक लाख को बना दिए 16.51 लाख 

Salasar Exteriors and Contour के शेयरों ने भी कमाल किया है। एक महीने में 115 फीसद और एक हफ्ते में 146 फीसद तक रिटर्न देने वाली इस कंपनी ने एक साल में 1551 फीसद का तगड़ा रिटर्न दिया है। यान एक साल पहले इसमें जिसने भी एक लाख रुपये लगाए होंगे, उसका एक लाख अब 16.51 लाख में तब्दील हो गया होगा। इसका 52 हफ्ते का हाई 263.85 और लो 20 रुपये है। A and M Jumbo Bags के शेयर भी पिछले कई दिन से तगड़ा रिटर्न दे रहे हैं। वैसे तो ऊपर दिए गए तीन स्टॉक्स के एक साल में प्रदर्शन जैसा एएंडएम ने कुछ नहीं किया है, लेकिन 63 फीसद का रिटर्न जरूर दिया है। जबकि, एक महीने में इसने ऊंची उड़ान भरी है। इस अवधि में अपने निवेशकों को इसने 136 फीसद का रिटर्न दिया है। इसका 52 हफ्ते का हाई 13.30 रुपये और लो 5.05 रुपये है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.