रेलवे में पेंट्री कार चलाने वाले ये हैं 5 सबसे खराब ठेकेदार, इनके खिलाफ है शिकायतों का है अंबार

Updated on 03-05-2024 02:08 PM
दिल्ली में पश्चिमपुरी में रहने वाले अमन सिंह ने आईआरसीटीसी से RTI के जरिए उसके पांच वैसे लाइसेंसी का नाम पूछा था, जिनके खिलाफ सबसे ज्यादा और सबसे कम शिकायतें मिली हैं। इसकी कॉपी हमारे पास है। रेलवे बोर्ड के अधिकारी से जब खराब ठेकेदार की परिभाषा पूछी गई तो वे कहते हैं कि जिन लाइसेंसी के खिलाफ सबसे ज्यादा शिकायत हो, उसे सबसे खराब ठेकेदार कह सकते हैं। जिनके खिलाफ सबसे कम शिकायत हो, उन्हें सबसे अच्छा ठेकेदार कहा जा सकता है। आईआरसीटीसी ने RTI के जवाब में वित्त वर्ष 2020-21 से लेकर 20223-24 (20.11.2023 तक) का आंकड़ा इसमें दिया है। आइए जानते हैं इस बारे में...

ट्रेन के पेंट्री कार की जिम्मेदारी किसकी?

भारत में ट्रेन चलाने की जिम्मेदारी भारतीय रेल की है। लेकिन भारतीय रेल सीधे किसी ट्रेन में खानपान व्यवस्था की जिम्मेदारी नहीं संभालता। रेल मंत्रालय की एक कंपनी है इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरशन या आईआरसीटीसी (IRCTC)। रेलवे बोर्ड ने इसी कंपनी को देश के सभी ट्रेनों में खानपान की जिम्मेदारी सौंपी हुई है। साथ ही विभिन्न रेलवे स्टेशनों पर फूड प्लाजा और रेल आहार जैसे जॉइंट भी चलाने की जिम्मेदारी इसी कंपनी की है।

ट्रेन की पेंट्री कमाई का जरिया

आईआरसीटीसी के लिए ट्रेन का पेंट्री कार कमाई का महत्वपूर्ण जरिया है। यह कंपनी ट्रेन के सभी पेंट्री कार के लिए टेंडर निकालती है। इस टेंडर प्रक्रिया में जो कंपनी सबसे ज्यादा बोली लगाती है, उसे कुछ अवधि के लिए उस ट्रेन में खानपान सेवा की जिम्मेदारी मिल जाती है। आजकल कुछ लोकप्रिय ट्रेनों में खानपान सेवा लेने के लिए कंपनियां करोड़ों रुपये की बोली लगा रही है।

पेंट्री लेने वाले कौन होते हैं

आईआरसीटीसी जिस भी कंपनी या फर्म को ट्रेन में खानपान सेवा का जिम्मा सौंपती है, उसे रेलवे की भाषा में लाइसेंसी कहा जाता है। कहने को तो इन लाइसेंसी पर नजर रखने के लिए आईआरसीटीसी ने पूरी व्यवस्था कर रखी है। लेकिन धरातल पर कोई व्यवस्था नहीं दिखती। ट्रेन में तो पेंट्री कार के लाइसेंसी या ठेकेदार का ही राज चलता है।

यात्रियों की क्या स्थिति रहती है

जिन्होंने रेलवे के ट्रेन में खानपान सेवा का उपयोग किया है, वे भली-भांति इन्हें जानते और समझते हैं। वे रेल यात्रा के समय घर से पूड़ी-सब्जी बांध कर चलते हैं। जिन्हें डॉक्टर ने पूड़ी-सब्जी खाने से मना किया है, वे कुछ और व्यवस्था करके चलते हैं। लेकिन जिस ट्रेन में करीब 1000 पैसेंजर चल रहे हैं, उनमें ढेरों लोग पेंट्री कार के ठेकेदार की सेवा लेते हैं। उनमें से कुछ लोग उनकी सेवाओं से तंग आ कर शिकायत भी करते हैं।

आईआरसीटीसी के सबसे खराब लाइसेंसी कौन

आईआरसीटी ने बताया है कि उसका सबसे खराब ठेकेदार आरके एसोसिएट्स एंड होटेलियर्स प्राइवेट लिमिटेड (R K Associates and Hoteliers Pvt. Ltd.) है। FY 2021 से 2024 के बीच इसके खिलाफ 1910 शिकायतें मिलीं। इसके बाद नंबर आता है क्लासिक कैटरर्स का। इस कंपनी के खिलाफ उक्त अवधि में 1439 शिकायतें आईं। तीसरे स्थान पर पी. शिव प्रसाद हैं, जिनके खिलाफ 1208 शिकायतें मिलीं। चौथे नंबर पर वृंदावन फूड प्रोडक्ट्स का नाम है जो कि आरके ग्रुप की ही कंपनी बताई जाती है। इस कंपनी के खिलाफ 1196 शिकायतें हैं। पांचवे नंबर पर एक्सप्रेस फूड सर्विसेज का स्थान है। इस कंपनी के खिलाफ 1162 शिकायतें हैं।

आईआरसीटीसी के सबसे अच्छे लाइसेंसी कौन

मिनी रत्न सरकारी कंपनी आईआरसीटसी ने बताया है कि उक्त अवधि में कपूर किचन प्राइवेट लिमिटेड, बीएच कैटरिंग सर्विसेज, कृष्णा इंटरप्राइजेज, पी के शेफी और वृंदावन इंटरप्राइजेज नाम के पांच लाइसेंसी ऐसे थे, जिनके खिलाफ महज एक-एक शिकायत दर्ज किया गया। चार साल की अवधि में सिर्फ एक शिकायत मिलना वास्तव में एक सम्मान ही है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.