ये हैं रेलवे के करोड़पति टीटीई, साढ़े छह महीने में ही एक करोड़ रुपये से ज्यादा का वसूला जुर्माना

Updated on 16-10-2023 02:42 PM
नई दिल्ली: भारतीय रेलवे (Indian Railways) दुनिया का सबसे बड़ा रेल नेटवर्क तो नहीं है। लेकिन यहां हर रोज ट्रेन में यात्रा करने वाले पैसेंजर्स दुनिया में सबसे ज्यादा हैं। टिकट लेकर ही हर रोज करीब ढ़ाई करोड़ लोग ट्रेवल करते हैं। बेटिकट यात्रा करने वालों की संख्या तो छोड़ ही दीजिए। क्योंकि देश के तकरीबन हर हिस्से में बेटिकट यात्री सफर करते हैं। ऐसे ही बेटिकट यात्रियों पर कहर बन कर टूटते हैं सेंट्रल रेलवे के टीटीई सुनील नैनानी। इन्होंने इसी वित्त वर्ष के दौरान बेटिकट यात्रियों से जुर्माने के रूप में एक करोड़ रुपये से ज्यादा की वसूली की है।

छह महीने में ही बना रिकार्ड

सेंट्रल रेलवे ने ट्वीट कर सुनील नैनानी के बारे में बताया है। ट्वीट में बताया गया है कि मुंबई डिवीजन के टिकट चेकिंग स्कायड में तैनात टीटीई सुनील ने चालू वित्त वर्ष के दौरान इंडिविजुअल टिकट चेकिंग अर्निंग में एक करोड़ रुपये से ज्यादा का रेवेन्यू जुटाया है। उन्होंने इस साल एक अप्रैल से 13 अक्टूबर के बीच 10,426 बेटिकट यात्रियों से फाइन के रूप में 1,00,02,830 रुपये वसूला।


पिछले साल भी एक करोड़ से ज्यादा की वसूली

सुनील नैनानी ने न सिर्फ चालू वित्त वर्ष में एक करोड़ से ज्यादा का जुर्माना वसूला है बक्लि पिछले साल भी उन्होंने 18,413 बेटिकट यात्रियों से 1.62 करोड़ रुपये वसूला था। सेंट्रल रेलवे में साल 2022-23 के दौरान कुल चार टिकट चेकिंग स्टाफ ने एक करोड़ रुपये से ज्यादा का जुर्माना वसूला था। इनमें सुनील नैनानी के साथ भीम रेड्डी, एम एम शिंदे और आर डी बहोत ने बेटिकट यात्रियों से एक करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम वसूली है।

रेलवे की खूब होती है कमाई


बेटिकट यात्रियों से भारतीय रेल भी खूब कमाई करता है। नियमानुसार ऐसे यात्रियों के पकड़े जाने पर उनपर जुर्माना लगाया जाता है। साल 2022-23 के दौरान रेलवे ने बेटिकट यात्रा कर रहे 3.6 करोड़ यात्रियों को पकड़ा था। इनमें कुछ ऐसे यात्री भी थे जो कि जनरल टिकट ले कर स्लीपर क्लास में यात्रा कर रहे थे या उपयुक्त टिकट के बिना यात्रा कर रहे थे। यह संख्या एक साल की तुलना में करीब एक करोड़ अधिक है। सूचना का अधिकार (आरटीआई) के तहत मिले जवाब में यह जानकारी सामने आई थी। आरटीआई जवाब के मुताबिक, वर्ष 2019-2020 में 1.10 करोड़ लोग बिना टिकट या गलत टिकट के साथ यात्रा करते पकड़े गए थे, जबकि 2021-22 में यह संख्या बढ़कर 2.7 करोड़ और 2022-23 में 3.6 करोड़ हो गई।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.