मार्च में होने जा रहे ये बड़े बदलाव, आम आदमी की जेब पर डालेंगे सीधा असर

Updated on 28-02-2023 08:41 PM
नई दिल्ली: देश में बीते कुछ समय से महंगाई लगातार बढ़ी है। आम आदमी पर महंगाई का बोझ बढ़ रहा है। कल से नए महीने यानी मार्च की शुरुआत हो जाएगी। हर महीने की पहली तारीख को कई बदलाव होते हैं। एक मार्च 2023 को भी कई बड़े बदलाव होने जा रहे हैं। ये बदलाव सीधे आम आदमी की जेब पर असर डालने वाले हैं। ऐसे में इन बदलावों की जानकारी होना बेहद जरूरी है। इन बदलावों के बारे में जानकारी होने से आपको किसी तरह की कोई समस्या नहीं होगी। मार्च में बैंक लोन, एलपीजी सिलेंडर के दाम सहित कई बदलाव होने जा रहे हैं। आइए आपको बताते हैं मार्च में होने जा रहे इन बदलावों के बारे में।
लोन भरने में ज्यादा ढीली होगी जेब
रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया यानी आरबीआई ने पिछले दिनों रेपो रेट में बढ़ोतरी की थी। इसके बाद से कई बैंक अपने एमसीएलआर रेट्स बढ़ा चुके हैं। इसका असर अब आम आदमी की जेब पर पड़ेगा। एमसीएलआर के बढ़े रेट लोन और ईएमआई पर सीधा असर डालेंगे। अब लोगों को बैंकों को ज्यादा ईएमआई चुकानी होगी।एलपीजी और सीएनजी के बढ़ सकते हैं दाम
हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी, सीएनजी और पीएनजी की कीमतों में बदलाव होता है। हालांकि पिछले महीने एलपीजी सिलेंडरों के दामों में कोई बदलाव नहीं हुआ था। लेकिन जिस तरह से देश में महंगाई बढ़ रही है। पिछले दिनों काफी चीजों के दाम बढ़े हैं। ऐसे में इस बात की संभावना है कि मार्च में एलपीजी सिलेंडरों के दाम बढ़ सकते हैं। ऐसा होने पर आम आदमी की जेब पर बोझ बढ़ जाएगा।

ट्रेनों के समय में बदलाव
फरवरी का महीना बीतने के साथ अब गर्मियों की शुरुआत होने लगी है। मौसम में हो रहे बदलावों के साथ अब रेलवे ट्रेनों के समय में परिवर्तन कर सकता है। ऐसी संभावना जताई जा रही है कि मार्च में रेलवे पैसेंजर और माल गाड़ियों के समय में बदलाव कर सकता है।
12 दिन बंद रहेंगे बैंक
भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के कैलेंडर के मुताबिक निजी और सरकारी बैंक मार्च में 12 दिन बंद रहेंगे। इसमें होली और नवरात्र आदि की छुट्टियां और साप्ताहिक अवकाश भी शामिल हैं। देश में बैंक महीने के पहले और तीसरे शनिवार को खुले रहते हैं, जबकि दूसरे और चौथे शनिवार को बैंकों में छुट्टी रहती है।

सोशल मीडिया से जुड़े नियम बदलेंगे
मार्च के महीने में सोशल मीडिया यूज करने वालों के लिए भी कुछ बदलाव हो सकते हैं। भारत सरकार ने हाल ही में आईटी नियमों में बदलाव किया है। ट्विटर, फेसबुक, यूट्यूब और इंस्टाग्राम जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म को अब भारत के नए नियमों का पालन करना होगा।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.