प्रति व्यक्ति आय में हो रहे ये बदलाव, RBI ने बताया तेजी से ग्रोथ के पीछे क्या है वजह
Updated on
20-03-2024 01:07 PM
नई दिल्ली: मार्च 2024 के महीने के लिए भारतीय रिजर्व बैं के बुलेटिन के मुताबिक, प्रति व्यक्ति आय में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। आरबीआई ने एमएमसीजी सेक्टर में संभावित नरमी और प्रति व्यक्ति आय वितरण में बदलाव के साथ इंडियन इकॉनमी के लिए बेहतर हो रही बातों पर रोशनी डाली है। स्टेट ऑफ इकॉनमी पर एक लेख में यह कहा गया है कि छोटे शहरों में अवसरों के कारण ग्रोथ हो रही है। सभी लाइफस्टाइल सेग्मेंट में बिजनेस ग्रोथ दिखाई दे रही है। मार्केट रिसर्च से संकेत मिलता है कि घरेलू फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स सेक्टर अगले छह महीनों में मॉडरेट ग्रोथ देख सकता है। दूसरी ओर, प्रीमियम कंज्यूमर बिजनेस के लिए डिमांड आउटलुक मजबूत है और ग्रोथ की लय मीडियम टर्म में बनी रहने की उम्मीद है। आरबीआई बुलेटिन में कहा गया है कि इससे पता चलता है कि प्रति व्यक्ति आय में महत्वपूर्ण बदलाव हो रहे हैं। हालांकि इंफ्लेशन को तेजी से घटाकर चार फीसदी तक लाने के भारतीय रिजर्व बैंक के लक्ष्य की दिखा में खाने-पीने की वस्तुओं की कीमतें बाधा बन रही हैं।