शाहरुख खान की जिंदगी पर फिट बैठते हैं पठान के ये डायलॉग्स

Updated on 02-11-2022 07:35 PM

शाहरुख खान की मच अवेटेड फिल्म पठान की झलक लोगों को मिल चुकी है। फिल्म का टीजर उनके बर्थडे पर रिलीज किया है। ऐक्शन से भरपूर टीजर देखकर उनके फैन्स काफी एक्साइडेट हैं। फिल्म का टीजर देखेंगे तो आपको कई पुरानी फिल्मों की याद आ सकती है। लेकिन इसके शुरुआती डायलॉग्स गौर करने वाले हैं। अगर आप ध्यान से सुनेंगे तो ये आपको शाहरुख खान की जिंदगी पर सटीक बैठते नजर आएंगे। 

बोले गए हैं ये डायलॉग्स

फिल्म के टीजर की शुरुआत होती है, क्या जानते हो पठान के बारे में... तीन साल से उसकी कोई खबर नहीं, अपने लास्ट मिशन में वह पकड़ा गया, सुना है बहुत टॉर्चर किया गया उसे, पता नहीं कि पठान मर गया है या... इसके बाद शाहरुख बोलते हैं, पठान जिंदा है। 

3 साल से उसका पता नहीं...

एक तरह से ये सारी बातें शाहरुख खान की जिंदगी की कहीं न कहीं झलक देती हैं। शाहरुख खान की आखिरी फिल्म जीरो दिसंबर 2018 में रिलीज हुई थी। 2019 से वह लगभग गायब हैं। टीजर में भी बोला जाता है, तीन साल से उसकी कोई खबर नहीं। शाहरुख की आखिरी फिल्म जीरो फ्लॉप थी। पठान भी अपने आखिरी मिशन में पकड़ा गया था। 

किया गया टॉर्चर... 

इसके बाद डायलॉग है, सुना है उसे बहुत टॉर्चर किया गया। शाहरुख खान की जिंदगी में भी इस बीच काफी अप्स ऐंड डाउन्स रहे। वजह जो भी हो लेकिन पर्सनली उनके लिए ये किसी टॉर्चर से कम नहीं रहे। गौरी खान भी बता चुकी हैं कि आर्यन का जेल जाना उनके परिवार का सबसे बुरा वक्त था।

टीजर में दिया जवाब?

लोग लगातार बोल रहे थे कि शाहरुख का करियर खत्म हो चुका। इसी का जवाब शाहरुख ने फिल्म पठान के रूप में दिया है और टीजर में वह बोलते हैं, पठान जिंदा है। हालांकि यह डायलॉग सलमान की फिल्म टाइगर जिंदा है की भी याद दिलाता है। 



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 September 2026
जिस महान आवाज के जादू ने करोड़ों संगीत प्रेमियों को अपना कायल कर दिया था, जिस गायिका ने कर्नाटक संगीत को देश ही नहीं बल्कि दुनिया के मंच तक पहुंचाया,…
 16 September 2026
सूर्या और ज्योतिका ने फिर से शादी कर ली है। इस जोड़े ने अपने परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की कसमें दोहराकर अपनी शादी के 20 साल…
 16 September 2026
दिशा सालियान की मौत की जांच में एक बड़ा कानूनी मोड़ आया है। उनके पिता सतीश सालियान ने मंगलवार को अधिकारियों को बयान सौंपे, जिनमें कई हाई-प्रोफाइल लोगों के नाम…
 16 September 2026
टीवी पर मशहूर चेहरा बनने से बहुत पहले, 'ये है मोहब्बतें' जैसे शो के लिए पहचाने जाने वाले एक्टर विवेक दहिया को कई तरह की पर्सनल और फाइनेंशियल मुश्किलों का…
 16 September 2026
एक्ट्रेस संभावना सेठ और उनके पति अविनाश द्विवेदी 10 सालों के संघर्षों के बाद जुड़वां बच्चों के माता-पिता बने। उनके लिए ये सफर आसान नहीं था पर आखिर में दोनों…
 16 September 2026
नेटफ्लिक्स, कपिल शर्मा और उनकी बेहद पसंद की जाने वाली कॉमेडी टीम के साथ 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का पांचवां सीजन लेकर आ रहा है। नया सीजन 26 सितंबर…
 14 September 2026
रविवार को भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर कुछ ऐसा हुआ है, जिसने 'मिर्जापुर द मूवी' के भौकाल को तगड़ा झटका दिया है। बीते शुक्रवार से ही पंकज त्र‍िपाठी, अली फजल और…
 08 September 2026
दिग्‍गज एक्टर राजेश शर्मा को लेकर इसी साल जुलाई 2026 में तब चिंता बढ़ गई थी, जब खबर आई कि उन्‍हें कीड़े ने काट लिया है और वह कोलकाता के…
 08 September 2026
इन दिनों नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म 'हनुमान अंश' की कमाई ने लोगों को हैरान कर रखा है। कई लोग इसे बाबा का चमत्कार मान रहे हैं तो कइयों…
Advt.