इन्वेस्टमेंट के लिए ये डिविडेंड यील्ड फंड्स हैं कमाल, निवेशकों को दिया है बंपर रिटर्न, पूरी डिटेल

Updated on 22-04-2023 09:28 PM
नई दिल्ली: डिविडेंड यील्ड फंड्स धीरे-धीरे निवेशकों के बीच अपनी पकड़ मजबूत करते जा रहे हैं। इकनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इसकी वजह है कि ये निवेशकों के टैक्स बचाने में सहायक होते हैं। साथ ही बाजार की उतार-चढ़ाव वाली स्थितियों में पोर्टफोलियो के निगेटिव साइड को सीमित करने में भी ये सक्षम हैं। Association of Mutual Funds in India (AMFI) के आंकड़ों के अनुसार, इस कैटिगरी के फंडों ने दिसंबर 2020 को समाप्त 18 महीनों में ₹600 करोड़ के निकासी की तुलना में पिछले ढाई वर्षों में ₹6,542 करोड़ रुपये का निवेश झटका है।

रूंगटा सिक्योरिटीज के CFP हर्षवर्धन रूंगटा कहते हैं, 'पिछले तीन वर्षों के दौरान बाजार में नजर आई भारी उथल-पुथल को देखते हुए ऐसी कंपनियों में निवेश करना समझदारी कही जा सकती है जो न केवल फायदे में हो बल्कि शेयरहोल्डर को डिविडेंड भी मुहैया कराती हो। ऐसी कंपनियां सुरक्षित ठिकाना हैं क्योंकि वे कुछ हद तक पोर्टफोलियो वैल्यू में गिरावट को संभाल लेती हैं।'

निवेश करना फायदेमंद


टैक्स के बचाने के नजरिए से देखें तो सीधे डिविडेंड का भुगतान करने वाली कंपनियों के शेयर खरीदने की बजाय डिविडेंड यील्ड फंड्स में निवेश करना ज्यादा फायदमेंद है। GEPL Capital में म्यूचुअल फंड्स के हेड रूपेश भंसाली ने कहा कि निवेशकों को मिलने वाले डिविडेंड पर टैक्स की मार्जिनल दर लागू होती है जो टैक्स स्लैब की ऊपरी सीमा में 30% है। इसके अलावा जब म्यूचुअल फंड्स के लिए टैक्स ढांचा अधिक अनुकूल हो तो सरचार्ज भी लग सकता है। भंसाली ने कहा, 'म्यूचुअल फंड्स पर लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन टैक्स 10 फीसदी है। यह बात डिविडेंड यील्ड फंड में निवेश को टैक्स बचाने के नजरिये से अधिक अनुकूल बनाती है।'

डिविडेंड यील्ड फंडों की बढ़ती लोकप्रियता की दूसरी वजह सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनियों (PSU) के लाभ में हो रहा सुधार है। दरअसल, ये कंपनियां डिविडेंड यील्ड फंडों का बड़ा हिस्सा हैं।

BPCL, SAIL, BHEL, REC, पावर फाइनैंस कॉर्पोरेशन, हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स, इंजीनियर्स इंडिया और कोल इंडिया जैसे PSU या तो मुनाफे में आ गए हैं या स्थिर हो गए हैं या फिर मुनाफा बढ़ा रहे हैं। इन्हीं वजहों से इन फंडों का आकर्षण बढ़ा है।

सबसे ज्यादा रिटर्न देने वाले डिविडेंड यील्ड फंड


स्कीम तीन साल पांच साल (CAGR रिटर्न % में)

- ICICI प्रूडेंशियल डिविडेंड यील्ड इक्विटी (G) 34.20 10.65
- टेम्पलटन इंडिया यील्ड इनकम (G) 33.91 13.17
- आदित्य बिड़ला एसएल डिविडेंड यील्ड (G) 26.92 9.19
- सुंदरम डिविडेंड यील्ड (G) 23.64 10.59
- UTI डिविडेंड यील्ड (G) 22.97 10.26

पिछले ढ़ाई वर्षों में इस फंड कैटिगरी में ₹6,542 करोड़ का निवेश आया है

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.