मार्केट खुलते ही रॉकेट बन गए ये पांच शेयर, जानिए कौन-कौन हैं इस लिस्ट में
Updated on
12-04-2023 08:54 PM
नई दिल्ली: निफ्टी 50 इंडेक्स (Nifty 50 Index) पिछले सत्र में 17,722.3 अंक पर बंद हुआ था और बुधवार को यह 17,759.55 अंक पर खुला। मिलेजुले वैश्विक संकेतों के बावजूद इसमें तेजी देखने को मिल रही है। अमेरिका में महंगाई के आंकड़े आने से पहले शेयर बाजारों में मिलाजुला रुख देखने को मिला। अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की मीटिंग तीन मई को होगी। इंटरेस्ट रेट्स आने से पहले निवेशक सतर्क रुख अपना रहे हैं। पिछले हफ्ते आए लेबर-मार्केट के स्ट्रॉन्ग डेटा से ट्रेडर्स को आशंका है कि फेड ब्याज दरों में 25 बेसिस पॉइंट्स का इजाफा कर सकता है। नैसडैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 0.43% गिरावट आई जबकि डाउ जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) में 0.29% उछाल देखने को मिली। एसएंडपी 100 इंडेक्स (S&P 500 Index) फ्लैट बंद हुआ। अधिकांश एशियन मार्केट्स आज तेजी के साथ ट्रेड कर रहे हैं। हॉन्ग कॉन्ग के हैंग सेंग के अलावा सभी इंडेक्सेज में तेजी दिख रही है।
सुबह 9:50 बजे निफ्टी 50 इंडेक्स 34.95 अंक यानी 0.2 फीसदी तेजी के साथ 17,757.25 अंक पर ट्रेड कर रहा है। दूसरी ओर ब्रॉडर मार्केट इंडेक्सेज का प्रदर्शन फ्रंटलाइन इंडेक्सेज से बेहतर है। निफ्टी मिड-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Mid-Cap 100 index) 0.29 परसेंट और निफ्टी स्मॉल-कैप 100 इंडेक्स (Nifty Small-Cap 100 index) 0.26% की तेजी आई है। यह रही उन शेयरों की लिस्ट जो प्राइस वॉल्यूम ब्रेकआउट के दौर से गुजर रहे हैं।