महिला टी20 विश्व कप सेमीफाइनल के लिए तय हुई ये चार टीमें, जानें कब किसके साथ होगी टक्कर

Updated on 16-10-2024 01:17 PM
नई दिल्ली: आईसीसी महिला टी20 विश्व कप 2024 का नॉकआउट दौर शुरू हो चुका है। सेमीफाइनल के लिए चार टीमें तय हो गई है। इस टूर्नामेंट के लीग चरण में कई बड़े उलटफेर देखने को मिले, जिसमें हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली भारतीय टीम सेमीफाइनल में नहीं पहुंच पाई। इसके अलावा इंग्लैंड दूसरी बड़ी टीम रही जिसे अंतिम चार में नहीं मिली। सेमीफाइनल की शुरुआत 17 अक्टूबर से होगी। ऐसे में आइए जानते महिला टी20 विश्व कप में कौन-कौन सी चार टीमें सेमीफाइनल में पहुंची है और कब किसके बीच टक्कर होगी।

आईसीसी महिला टी20 विश्व कप का पहला सेमीफाइनल मैच ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। ऑस्ट्रेलिया की टीम ग्रुप ए में थी जबकि साउथ अफ्रीका ने ग्रुप बी से सेमीफाइनल में एंट्री मारी है। ऑस्ट्रेलिया और साउथ अफ्रीका के बीच मुकाबला 17 अक्टूबर को खेला जाएगा। दोनों टीमें इस मैच के लिए दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में मैदान पर उतरेगी।

ग्रुप ए में ऑस्ट्रेलिया की टीम लीग स्टेज में अपने चारों मैच जीतकर पॉइंट्स टेबल में पहले स्थान पर रही थी। वहीं साउथ अफ्रीका ने चार में से अपने तीन मुकाबलों को जीता था और वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी। पहले सेमीफाइनल में जीतने वाली टीम रविवार, 20 अक्टूबर को खेले जाने वाले फाइनल में पहुंचेगी। फाइनल मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होगा।

टूर्नामेंट का दूसरा सेमीफाइनल मैच 18 अक्टूबर को शारजाह क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाएगा। दूसरे सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड और वेस्टइंडीज की टक्कर होगी। न्यूजीलैंड की टीम ने ग्रुप ए में चार में से अपने चीन मैच को जीता था और 6 अंक के साथ ऑस्ट्रेलिया के बाद वह पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर रही थी।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 30 September 2026
गुवाहाटी: भारत और वेस्टइंडीज के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला आज खेला जाएगा। दोनों टीमों की टक्कर गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में होगी। तिरुवनंतपुरम के ग्रीनफील्ड स्टेडियम में…
 30 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व बाएं हाथ के स्पिनर प्रज्ञान ओझा को अजीत अगरकर के पद छोड़ने के बाद फिलहाल 4 सदस्यीय नेशनल चयन समिति का अंतरिम चीफ…
 30 September 2026
नागोया: भारी बारिश और ठंडे मौसम के बीच मंगलवार को 'नारी शक्ति' ने भारत को सुनहरी सफलता दिलाते हुए एशियन गेम्स की पदक तालिका में टॉप-10 में पहुंचा दिया। सुबह…
 30 September 2026
नागोया: जापान के नागोया में खेले जा रहे एशियन गेम्स 2026 के 11वें दिन भारत को आर्चरी से बहुत बड़ी खुशखबरी मिली है। भारत की महिला कंपाउंड तीरंदाजी टीम ने…
 30 September 2026
नई दिल्ली: न्यूजीलैंड के खिलाफ 15 नवंबर से शुरू होने वाली 2 मैचों की महत्वपूर्ण घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम मैनेजमेंट और चयन समिति ने अपनी तैयारियां तेज…
 30 September 2026
नागोया: चिकिता तनीपार्थी और साहिल जाधव की भारत की कंपाउंड मिश्रित तीरंदाजी जोड़ी ने बुधवार को यहां एशियाई खेलों में रोमांचक शूट ऑफ में दक्षिण कोरिया को हराकर स्वर्ण पदक…
 30 September 2026
नागोया में चल रहे एशियन गेम्स 2026 के 12वें दिन भारतीय निशानेबाजों ने अपनी सटीकता का लोहा मनवाते हुए इतिहास रच दिया है। भारत के काइनान डेरियस चेनाई और नीरू…
 29 September 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट फैंस के लिए विराट कोहली के बल्ले से वनडे शतक निकलना हमेशा से एक अलग अहसास कराता है। करियर के इस मोड़ पर उनके शतकों का…
 29 September 2026
नई दिल्ली: एशियन गेम्स 2026 के मेंस टी20 क्रिकेट इवेंट का दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला 1 अक्टूबर 2026 को भारत और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला जापान के…
Advt.