भारत समेत इन चार टीमों के सेमीफाइनल में पहुंचना है पक्का, सुरेश रैना ने नवभारतटाइम्स से की भविष्यवाणी

Updated on 16-09-2023 04:28 PM
नई दिल्ली: भारतीय टीम ने आखिरी बार 2011 में वर्ल्ड कप का खिताब जीता था। महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी में टीम अपने घर में श्रीलंका को हराकर चैंपियन बनी थी। अब एक बार फिर भारत की मेजबानी में वर्ल्ड कप का आयोजन होने जा रहा है। उस वर्ल्ड कप में सुरेश रैना भी टीम का हिस्सा थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ क्वार्टर फाइनल और फिर पाकिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल में रैना ने टीम इंडिया के लिए महत्वपूर्ण पारियां खेली थी।

किन टीमों के प्रबल मानते हैं रैना

सुरेश रैना से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन ने पूछा कि वह किन टीमों को वर्ल्ड कप के लिए सबसे बड़ा दावेदार मानते हैं। इसके जवाब में उन्होंने भारत, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड और पाकिस्तान या श्रीलंका का विकल्प चुका। 2023 वनडे वर्ल्ड कप 5 अक्टूबर को अहमदाबाद केनरेंद्र मोदी स्टेडियम में डिफेंडिंग चैंपियन इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच उद्घाटन मैच के साथ शुरू होने वाला है।

डबल चैंपियन बनेगी टीम इंडिया

भारतीय टीम एशिया कप के फाइनल में पहुंच चुकी है। रविवार को टीम का सामना खिताबी मुकाबले में श्रीलंका से होगा। सुरेश रैना ने उम्मीद जताई है कि भारत एशिया कप के साथ ही वर्ल्ड कप भी अपने नाम करेगा। उन्होंने कहा- यह शानदार होगा (एशिया कप और विश्व कप दोनों जीतना)। पिछली बार जब हमने भारत में वर्ल्ड कप की मेजबानी की थी, तो हमने इसे जीता था। उम्मीद है कि हम इसे दोबारा करेंगे। रोहित शर्मा और टीम को मेरी शुभकामनाएं।'

2020 में रैना ने लिया था संन्यास

सफेल बॉल क्रिकेट में भारतीय टीम के सबसे सफल बल्लेबाजों में शामिल रहे सुरेश रैना ने 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहा था। 226 वनडे खेलने वाले रैना के इस फॉर्मेट में 5615 रन हैं। टी20 में भी वह 1604 रन बना चुके हैं। वह टी20 इंटरनेशनल शतक लगाने वाले भारत के पहले बल्लेबाज भी हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 07 October 2026
लखनऊ में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेले गए पहले T20 मुकाबले में भारतीय टीम ने 8 विकेट से एकतरफा और धमाकेदार जीत दर्ज की। इस जीत के सबसे बड़े हीरो कप्तान…
 07 October 2026
लखनऊ: भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में टीम इंडिया ने 8 विकेट से जीत दर्ज की और 5 मैच की सीरीज में 1-0 की बढ़त…
 07 October 2026
गाजीपुर: भारतीय हॉकी टीम के मिडफील्डर राजकुमार पाल ने एशियन गेम्स का अपना गोल्ड मेडल अपनी मां को समर्पित किया है। घर पहुंचने के बाद उन्होंने अपना मेडल मां के…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व विकेटकीपर-बल्लेबाज दिनेश कार्तिक ने 4 साल बाद टीम इंडिया में भुवनेश्वर कुमार की वापसी पर खुशी जाहिर की है। न्यूजीलैंड के खिलाफ 22…
 07 October 2026
नई दिल्ली: भारतीय महिला टीम को पहली बार विश्व चैंपियन बनाने वाली कप्तान हरमनप्रीत कौर ने तीनों फॉर्मेट में भारत की कप्तानी छोड़ दी है। वह अब सिर्फ एक खिलाड़ी…
 07 October 2026
नई दिल्ली: WWE रिंग में अपना एकतरफा राज करने वाले ट्राइबल चीफ और मौजूदा हैवीवेट चैंपियन रोमन रेंस का स्टारडम आज जिस ऊंचाई पर है, उसे देखकर अक्सर लोग भूल…
 06 October 2026
बीजिंग में खेले जा रहे चाइना ओपन के पुरुष सिंगल्स सेमीफाइनल में रूस के डेनिल मेदवेदेव को नोवाक जोकोविच के खिलाफ मुकाबले के दौरान डिसक्वालिफाई कर दिया गया।दूसरे सेट के…
 06 October 2026
हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई…
 06 October 2026
आईपीएल 2027 से पहले मुंबई इंडियंस की टीम में बड़े बदलाव देखने को मिल सकते हैं। पिछले कुछ सीजन में टीम का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा है। 2026…
Advt.