शेयर बाजार में आज Britannia सहित ये शेयर मचा सकते हैं धमाल, जोरदार कमाई के लिए लगा सकते हैं दांव

Updated on 30-11-2023 02:58 PM
नई दिल्ली: शेयर बाजार में कल यानी बुधवार को तेजी देखने को मिली थी। इस दौरान एचडीएफसी बैंक, एक्सिस बैंक और टीसीएस जैसे दिग्गज शेयरों में खरीदारी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स ने 727 अंकों की छलांग लगाई थी। वहीं निफ्टी 20,000 अंक के ऊपर बंद हुआ था। बाजार में बुधवार का दिन भारतीय इक्विटी के लिए इस लिहाज से भी खास रहा कि बीएसई पर लिस्टेड सभी कंपनियों का संयुक्त बाजार पूंजीकरण पहली बार 4,000 अरब अमेरिकी डॉलर के स्तर पर पहुंच गया था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 727.71 अंक यानी 1.10 प्रतिशत चढ़कर 66,901.91 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 772.08 अंक तक उछलकर 66,946.28 अंक पर पहुंच गया था। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का सूचकांक निफ्टी भी 206.90 अंक यानी 1.04 प्रतिशत चढ़कर 20,096.60 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स की कंपनियों में एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, विप्रो, टाटा मोटर्स, एचडीएफसी बैंक, टेक महिंद्रा, आईसीआईसीआई बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, इंफोसिस, एचसीएल टेक्नोलॉजीज और भारती एयरटेल में उल्लेखनीय बढ़त दर्ज की गई थी। वहीं नेस्ले, टाइटन, बजाज फिनसर्व और अल्ट्राटेक सीमेंट के शेयरों में गिरावट रही थी। व्यापक बाजारों में बीएसई मिडकैप सूचकांक 0.78 प्रतिशत और स्मॉलकैप सूचकांक 0.40 प्रतिशत चढ़ गया था। आइए जानते हैं कि आज कौन-से शेयर ट्रेंड में रह सकते हैं।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Britannia, Adani Energy Solutions, MRPL, V-Guard, Federal Bank और P&G Health पर तेजी का रुख दिखाया है। एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Birlasoft, Welspun Corp, Can Fin Homes, DLF, REC और Jyothy Labs के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Axis Bank, Hero MotoCorp, Tata Motors, HCL Tech, Bajaj Auto, Hindalco और NTPC शामिल है। इस शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इस शेयर में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.