मायूस बाजार में आज Cigniti Tech समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के संकेत

Updated on 25-10-2024 01:16 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला गुरुवार को लगातार चौथे दिन जारी रहा था। विदेशी संस्थागत निवेशकों (FII) की पूंजी निकासी जारी रहने और वित्तीय परिणाम अपेक्षा के अनुरूप नहीं होने से चुनिंदा शेयरों में बिकवाली देखने को मिली थी। तीस शेयरों वाले बीएसई सेंसेक्स में कारोबार हल्का रहा था। यह 16.82 अंक यानी 0.02 फीसदी की गिरावट के साथ 80,065.16 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान सूचकांक ऊंचे में 80,259.82 अंक तक गया था। जबकि नीचे में 79,813.02 अंक तक आया था। उतार-चढ़ाव भरे कारोबार में नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का निफ्टी भी 36.10 अंक यानी 0.15 फीसदी की गिरावट के साथ 24,399.40 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में हिंदुस्तान यूनिलीवर में करीब छह फीसदी की गिरावट आई थी। इसके अलावा नेस्ले, आईटीसी, मारुति, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, लार्सन एंड टुब्रो और एचसीएल टेक्नोलॉजीज के शेयर भी नीचे आए थे। दूसरी तरफ फायदे में रहने वाले शेयरों में अल्ट्राटेक सीमेंट, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाइटन, अडानी पोर्ट्स, भारतीय स्टेट बैंक और पावर ग्रिड शामिल थे।

इन शेयरों में दिख रही तेजी


मोमेंटम इंडिकेटर मूविंग एवरेज कन्वर्जेंस डिवर्जेंस (MACD) ने Cigniti Technologies और Max Financial Services पर तेजी का रुख दिखाया है।

एमएसीडी को ट्रेडेड सिक्योरिटीज या इंडेक्स में ट्रेंड रिवर्सल के संकेत के लिए जाना जाता है। जब एमएसीडी सिग्नल लाइन को पार करता है, तो यह एक तेजी का संकेत देता है। यह दर्शाता है कि शेयर की कीमत में ऊपर की ओर गति देखी जा सकती है। इसी तरह यह मंदी का भी संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत


एमएसीडी (MACD) ने Page Industries, Dixon Technologies, Gujarat Fluorochemicals, Aditya Birla Real Estate, Anand Rath Wealth, CAMS, GE T&D India, CDSL, Tata Investment Corporation और DOMS के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी


जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Piramal Pharma, Radico Khaitan, Five-Star Business Finance, Coforge, Max Financial और Amber Enterprise शामिल हैं। इन शेयर ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में तेजी का संकेत देता है।

इन शेयरों में दिख रहा बिकवाली का दबाव


जिन शेयरों में बिकवाली का दबाव देखने को मिल रहा है, उनमें Nestle India, Capri Global, IndusInd Bank, और Birla Corporation शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का निचला स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयर में नरमी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.