आज KPR Mill और Eternal समेत इन शेयरों से होगी कमाई, तेजी के संकेत

Updated on 22-01-2026 01:03 PM
नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजार बीते बुधवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए थे। वैश्विक स्तर पर तनाव बढ़ने, कमजोर संकेतों और विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी के बीच ऐसा हुआ था। उतार-चढ़ाव भरे सत्र में सेंसेक्स 271 अंक टूटा था। जबकि निफ्टी में 75 अंक की गिरावट आई थी। डॉलर के मुकाबले रुपये में कमजोरी और वित्तीय, बैंकिंग और उपभोग से जुड़े शेयरों में बिकवाली ने भी बाजार पर दबाव बनाए रखा था। हालांकि, निचले स्तर पर चुनिंदा शेयरों में खरीदारी आने से थोड़ा समर्थन मिला था। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक भारी उतार-चढ़ाव के बाद 270.84 अंक यानी 0.33 फीसदी गिरकर 81,909.63 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय सेंसेक्स 1,056.02 अंक टूटकर 81,124.45 तक आ गया था। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला निफ्टी 75 अंक यानी 0.30 फीसदी फिसलकर 25,157.50 अंक पर बंद हुआ था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से आईसीआईसीआई बैंक, ट्रेंट, भारत इलेक्ट्रॉनिक्स, एक्सिस बैंक, एचडीएफसी बैंक, लार्सन एंड टुब्रो, भारतीय स्टेट बैंक और मारुति सुजुकी प्रमुख नुकसान में रही थीं। दूसरी ओर इटर्नल, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंटरग्लोब एविएशन (यानी इंडिगो) और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में मजबूती दर्ज की गई थी।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें MRPL, CreditAccess Grameen, IndiaMART Intermesh, KPR Mill, Eternal, Hindustan Copper और ITC Hotels हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.