आज L&T और HPCL समेत ये शेयर कराएंगे फायदा, तेजी के सिग्‍नल

Updated on 25-03-2026 12:21 PM
नई दिल्‍ली: स्थानीय शेयर बाजारों में बीते मंगलवार को तेजी लौटी थी। बीएसई सेंसेक्स 1,372 अंक उछल गया था। वहीं, एनएसई निफ्टी में 400 अंक की बढ़त आई थी। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के ईरान के एनर्जी इन्‍फ्रास्‍ट्रक्‍चर पर हमले की योजना को अस्थायी रूप से टाले जाने की घोषणा के बाद ऐसा हुआ था। इसके चलते एशिया के अन्य बाजारों में तेजी के साथ घरेलू बाजार भी बढ़त में रहे थे।

तीस शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 1,372.06 अंक यानी 1.89 फीसदी चढ़कर 74,068.45 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 1,793 अंक तक चढ़ गया था। इसी तरह 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 399.75 अंक यानी 1.78 फीसदी की बढ़त के साथ 22,912.40 अंक पर बंद हुआ था।
सेंसेक्स में शामिल कंपनियों में लार्सन एंड टुब्रो, इंटरग्लोब एविएशन, इटर्नल, एशियन पेंट्स, बजाज फाइनेंस और अल्ट्राटेक सीमेंट प्रमुख रूप से लाभ में रही थीं। दूसरी तरफ, केवल पावर ग्रिड और भारतीय स्टेट बैंक के शेयरों में गिरावट आई थी।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें Larsen & Toubro (L&T), Hindustan Petroleum Corporation (HPCL), InterGlobe Aviation (Indigo), HDFC Bank, GOCL Corporation, BLS International और Centrum Capita शामिल हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Coal India, Power Grid Corporation, Adani Enterprises, Globe International Carriers, Kriti Industries (India), Mask Investments, Uniinfo Telecom Services, Atam Valves, Onesource Specialty Pharma और CSL Finance के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 16 June 2026
नई दिल्ली: हाल में विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भारतीय बाजार से काफी पैसा निकाला है। इससे रुपये पर दबाव बढ़ा है और उसमें गिरावट आई है। इस बीच आरबीआई ने…
 16 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिका और ईरान के बीच सुलह होने की डील (US-Iran Deal) हो गई है। खबर है कि दोनों देशों के बीच 60 दिनों का सीजफायर होने के बाद…
 16 June 2026
नई दिल्‍ली: अमेरिका-ईरान समझौते की घोषणा के बाद एक भारतीय लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) टैंकर होर्मुज स्‍ट्रेट से गुजरा है। यह ऐसा करने वाले शुरुआती बड़े कमर्शियल जहाजों में से…
 16 June 2026
मुंबई: लॉजिस्टिक्स सेक्टर की कंपनी A-1 लिमिटेड ने बताया है कि उसने प्रमुख औद्योगिक घरानों से 35 करोड़ रुपये के ऑर्डर हासिल किए हैं। इससे चालू वित्तीय वर्ष में उसकी…
 15 June 2026
नई दिल्ली: दुनिया के सबसे अमीर और पहले ट्रिलियनेयर बने एलन मस्क की कंपनी स्पेसएक्स का आईपीओ अमेरिकी शेयर मार्केट में लिस्ट हो गया है। इस आईपीओ की लिस्टिंग धमाकेदार…
 15 June 2026
नई दिल्ली: रुपये की कीमत में डॉलर के मुकाबले हाल में काफी गिरावट देखने को मिली। इसे रोकने के लिए आरबीआई ने कई कदम उठाए। इस बीच केंद्रीय वित्त मंत्री…
 15 June 2026
नई दिल्ली: अमेरिकी-ईरान के बीच शांति समझौता होने से भारत को भी बड़ी राहत मिलेगी। इस समझौते के बाद मुख्य ईधन मार्ग होर्मुज जलडमरूमध्य (Strait of Hormuz) भी खुल जाएगा।…
 15 June 2026
नई दिल्ली: आपने भी यह कहावत सुनी होगी कि नाम में क्या रखा है। लेकिन नाम की वजह से कुछ नामी-गिरामी कंपनियां खाद्य सुरक्षा क्षेत्र के नियामक भारतीय खाद्य सुरक्षा…
 13 June 2026
नई दिल्ली: एयर इंडिया का एक विमान पिछले साल 12 जून को अहमदाबाद में हादसे का शिकार हो गया था। उसके बाद से कंपनी को पिछले एक साल में करीब…
Advt.