आज M&M Financial और Rashtriya Chemicals समेत ये शेयर लगाएंगे दौड़, तेजी के सिग्‍नल

Updated on 08-12-2025 01:48 PM
नई दिल्‍ली: घरेलू शेयर बाजारों में बीते शुक्रवार को खासी तेजी आई थी। रेपो रेट में कटौती और नकदी बढ़ाने के लिए रिजर्व बैंक के नीतिगत कदमों की घोषणा के बाद ऐसा हुआ था। बीएसई सेंसेक्स 447 अंक उछला था। वहीं, एनएसई निफ्टी में 153 अंकों की बढ़त दर्ज की गई थी। बीएसई का 30 शेयरों पर वाला सेंसेक्स 447.05 अंक यानी 0.52% चढ़कर 85,712.37 अंक पर बंद हुआ था। कारोबार के दौरान एक समय यह 531.4 अंक तक उछल गया था। इसी तरह एनएसई का 50 शेयरों वाला निफ्टी भी 152.70 अंक यानी 0.59% बढ़कर 26,186.45 अंक पर पहुंच गया था।

सेंसेक्स के समूह में शामिल कंपनियों में से एसबीआई, बजाज फिनसर्व, बजाज फाइनेंस, मारुति, एचसीएल टेक, एलएंडटी, महिंद्रा एंड महिंद्रा और इन्फोसिस के शेयर प्रमुख रूप से लाभ में रहे थे। दूसरी तरफ, हिंदुस्तान यूनिलीवर, इटर्नल, टाटा मोटर्स पैसेंजर व्हीकल्स और सन फार्मा के शेयरों में गिरावट दर्ज हुई थी।

इन शेयरों में दिख रही खरीदारी

जिन शेयरों में मजबूत खरीदारी देखने को मिल रही है, उनमें M&M Financial, Rashtriya Chemicals, Patanjali Foods, Sundaram Finance, SBI Card, Indus Towers और PTC Industries हैं। इन शेयरों ने अपना 52 हफ्ते का उच्च स्तर पार कर लिया है। यह इन शेयरों में तेजी का संकेत देता है।

इन स्टॉक्स में मंदी के संकेत

एमएसीडी (MACD) ने Kaynes Technology, Vijaya Diagnostic, Syrma SGS Technology, HUL, Data Patterns (India), Premier Energies और PG Electroplast के शेयर में मंदी का संकेत दिया है। इसका मतलब है कि अब इन शेयरों में गिरावट शुरू हो गई है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.