शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया समेत ये तीन शेयर बने रॉकेट

Updated on 10-05-2023 08:02 PM
नई दिल्ली: प्रमुख भारतीय इक्विटी बेंचमार्क निफ्टी 50 और सेंसेक्स ने बुधवार के शुरुआती सत्र में थोड़ा नीचे खुला। हालांकि बाद में बाजार में थोड़ी तेजी लौटी। दोपहर 12.26 बजे तक सेंसेक्स +75.09 अंक की तेजी के साथ 61,836.42 पर पहुंच गया। अमेरिकी मुद्रास्पफीति की रीडिंग का असर वैश्विक बाजार पर देखने को मिली। ग्लोबल मार्केट में गिरावट देखे को मिली। दुनिया की सबसे बड़ी इकोनॉमी में लगातार बढ़ रही ब्याज दरों का असर दिख रहा है। कॉर्पोरेट कमाई के मौसम का अंतिम चरण अभी भी सुर्खियों में है। बुधवार को डॉ रेड्डी लैब्स (Dr Reddy's Labs), गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स (Godrej Consumer Products), Larsen & Toubro, Bosch और गुजराज गैस (Gujarat Gas) अपने वित्तीय नतीजे घोषित करने वाले है। वहीं SBI, HDFC ट्विन्स, ICICI बैंक और इंफोसिस (Infosys) सबसे पहले इंडेक्स ड्राइवर्स रहे। बुधवार को इन तीन ट्रेडिंग स्टॉक्स पर नजर रखना अच्छा रहेगा।
Alembic Pharma: एलेम्बिक फार्मा ने जैरोड सॉलिड ओरल फॉर्मूलेशन फैसिलिटी की निरीक्षण रिपोर्ट हासिल की है। सॉलिंड ओरल मेडिकेशन प्रोडक्ट्स जिनके लिए US FDA ANDAs दायर किए गए थे, प्री-एप्वूल इंस्पेक्शन का विषय होंगे। इस खबर के बल पर एलेम्बिक फार्मा का शेयर 572.75 रुपये प्रति पर पहुंच गए।

Shipping Corporation of India: मार्च में समाप्त तिमाही में शानदार प्रदर्शन की घोषणा के बाद शिपिंग कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के शेयरों में 8% की वृद्धि हुई। 10 मई को कंपनी के नतीजे घोषित किए। 9:32 बजे कंपनी के शेयर 100.71 रुपये पर ट्रेड कर रहे थे। शेयर में 6.18 रुपये या 6.54% की तेजी आई। पिछले महीने में इसमें 24% की बढ़ोतरी हुई थी। मार्च क्वॉर्टर में कंपनी का नेट प्रॉफिट 376.9 करोड़ रुपये हो गया। जबकि पिछले साल समान अवधि में ये 148 करोड़ रुपये रहा। कंपनी का EBITDA 42% बढ़कर 464.5 करोड़ रुपये हो गया, जबकि राजस्व 8.3% YoY बढ़कर 1,418.1 करोड़ रुपये हो गया।

Gabriel India Limited: गेब्रियल इंडियन और आनंद समूह की बीएसई-सूचीबद्ध फ्लैगशिप, और 1.5 बिलियन अमरीकी डॉलर की डच कंपनी इनाल्फा रूफ सिस्टम्स (इनाल्फा) ने तकनीकी रूप से गठबंधन का समझौता किया है। कंपनी ने भारतीय कार बाजार के लिए सनरूफ प्रोडक्ट बनाने के लिए एक्सपेंशन और के लिए समझौता किया है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.