भारत से साथ एक ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुए थे ये दो देश, अब छूट गए हैं काफी पीछे

Updated on 03-11-2023 03:00 PM
नई दिल्ली: भारत की इकॉनमी तेजी से ग्रोथ कर रही है। साल 2030 तक भारत के दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकॉनमी बनने का अनुमान है। अभी अमेरिका, चीन, जापान और जर्मनी के बाद भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। भारत की जीडीपी का साइज 3.4 ट्रिलियन डॉलर पहुंच चुका है। भारत साल 2007 में वन ट्रिलियन डॉलर क्लब में शामिल हुआ था। उसी साल दो और देश यानी रूस और मेक्सिको भी इस एलीट क्लब में शामिल हुए थे। लेकिन हाल के वर्षों में भारत ने तेजी से ग्रोथ करके इन दोनों को रेस में कहीं पीछे छोड़ दिया है। टॉप इकॉनमी वाले देशों की लिस्ट में रूस आठवें और मेक्सिको 14वें नंबर पर है।

अमेरिका एक ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी बनने वाला दुनिया का पहला देश था। उसने 1969 में यह उपलब्धि हासिल की थी। उसके नौ साल बाद यानी 1978 में जापान भी वहां पहुंच गया। जर्मनी 1986 और फ्रांस 1988 में इस क्लब का हिस्सा बने। इटली को 1990 में इसकी सदस्यता मिली जबकि चीन ने 1998 में यह मुकाम हासिल किया। 2004 में कनाडा और स्पेन, 2006 में दक्षिण कोरिया और ब्राजील इस क्लब का हिस्सा बने। 2007 में तीन देशों भारत, मेक्सिको और रूस को यह मुकाम हासिल हुआ। 2008 में ऑस्ट्रेलिया, 2017 में इंडोनेशिया, 2021 में नीदरलैंड्स, 2022 में सऊदी अरब और 2023 में तुर्की भी वन ट्रिलियन डॉलर क्लब का हिस्सा बन गए।

पीछे छूट गए रूस और मेक्सिको

investopedia.com के मुताबिक 2022 में भारत की इकॉनमी का साइज 3.39 ट्रिलियन डॉलर था। साल 1991 में आर्थिक उदारीकरण के बाद भारत की इकॉनमी ने रफ्तार पकड़ी। आज भारत हर क्षेत्र में झंडे गाड़ रहा है। आईएमएफ और वर्ल्ड बैंक के मुताबिक इस साल भी भारत दुनिया की सबसे तेज इकॉनमी बना रहेगा। दूसरी ओर रूस 2.24 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी के साथ दुनिया की आठवीं सबसे बड़ी इकॉनमी है। सोवियत संघ के टूटने के बाद रूस की इकॉनमी अलग रास्ते पर चल रही है। मेक्सिको 1.41 ट्रिलियन डॉलर की इकॉनमी है। पिछले एक दशक में उसने अमेरिका और कनाडा समेत कई देशों के साथ ट्रेड एग्रीमेंट्स किए हैं।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 18 September 2026
मुझे लगने लगा था कि भारत का अपना पहला ग्रीन-फील्ड शहर बनाने का सपना शायद ही सच हो पाए। उस समय मैं दिल्ली-मुंबई औद्योगिक कॉरिडोर विकास कॉरपोरेशन (DMIDC) का सीईओ…
 18 September 2026
नई दिल्ली: 3000 रुपये की नौकरी, किंडरगार्टन का छोटा कमरा और फिर हजारों करोड़ की कंपनी... यह कहानी है पीयूष सोमानी की, जिन्होंने बेहद साधारण शुरुआत के बावजूद टेक्नोलॉजी की…
 18 September 2026
नई दिल्ली: शेयर मार्केट में उतार-चढ़ाव जारी रहता है। इस दौरान निवेशक शेयरों की खरीदारी और बिक्री करते हैं। इस बीच आज शुक्रवार को घरेलू शेयर बाजार की शुरुआत तेजी…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश के सबसे बड़े औद्योगिक घराने टाटा ग्रुप में कोहराम मचा हुआ है। 125 अरब डॉलर के इस ग्रुप पर कंट्रोल को लेकर ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा…
 18 September 2026
नोएडा: ऑयल सेक्टर की महारत्न कंपनी Oil India Ltd (OIL) का नाम तो सुना ही होगा। यह केंद्रीय पेट्रोलियम एवं नेचुरल गैस मिनिस्ट्री के तहत काम करती है। कंपनी ने…
 18 September 2026
नई दिल्ली: अमेरिका की दिग्गज टेक कंपनी Apple के लेटेस्ट आईफोन 18 Pro और Pro Max की बिक्री आज से शुरू हो गई है। कंपनी के भारत में छह स्टोर…
 18 September 2026
नई दिल्ली: देश की कई सारी बीमा कंपनियां कई प्रकार की बीमा सुविधा देती हैं। मेडिकल इंश्योरेंस से लेकर लाइफ इंश्योरेंस तक, वाहनों के बीमा से लेकर पूरे परिवार के…
 17 September 2026
नई दिल्ली: भारत में ज्वेलरी को सिर्फ निवेश के बजाय रोजमर्रा की फैशन एक्सेसरी के तौर पर देखने का आइडिया लेकर इशेंद्र अग्रवाल ने 2019 में ज्वेलरी कारोबार में कदम…
 17 September 2026
नई दिल्ली: देश के विभिन्न बैंक और वित्तीय संस्था के पास कई प्रकार की लोन सुविधाएं होती हैं। इनमें पर्सनल लोन से लेकर के एजुकेशन लोन, होम लोन से लेकर…
Advt.