गाली देते हैं और चप्पल से मारने की धमकी देते हैं... सीएम राइज स्कूल के छात्रों ने टीचर पर लगाया गंभीर आरोप

Updated on 07-09-2024 12:13 PM
नर्मदापुरम/होशंगाबाद: जिले में सीएम राइज स्कूल के कक्षा 12वीं के छात्रों ने टीचर के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया। टीचर आर के मेहर के खिलाफ छात्रों ने कलेक्टर के नाम नायब तहसीलदार पूनम सिंह को ज्ञापन सौंपा। छात्रों ने कहा कि उनके स्कूल के शिक्षक आर के मेहर अभद्रता और गाली गलौज करते हैं। बच्चों को चप्पल से मारने की धमकी देते हैं।

स्कूल के छात्रों ने आर के मेहर के खिलाफ आरोप लगाया कि क्लास में अच्छे से पढ़ाते भी नहीं हैं। स्कूल के छात्र एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुचें। छात्रों ने बताया कि टीचर उनके साथ अभद्रता करते हैं। मारपीट करते हैं। छात्रों ने कहा कि इस बात की शिकायत उन्होंने कई बार स्कूल के प्राचार्य से की, लेकिन टीचर के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

प्राचार्य ने क्या कहा?


परेशान छात्र एकजुट होकर नारेबाजी करते हुए एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां पर एसडीएम ऑफिस में नहीं मिले। ऑफिस के सामने छात्रों ने टीचर और स्कूल प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। लगभग 1 घंटे की जद्दोजहद के बाद नायब तहसीलदार पूनम सिंह एसडीएम कार्यालय पहुंचीं और छात्रों से ज्ञापन लेकर संबंधित टीचर पर उचित कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उधर घटना को लेकर सीएम राइज स्कूल के प्राचार्य राम किशोर दुबे का कहना है कि टीचर के खिलाफ लगातार छात्राओं द्वारा शिकायत की जा रही है। छात्रों की शिकायत पर उनके द्वारा शिक्षक पर कार्रवाई करने हेतु उच्च अधिकारियों को पत्र लिखा गया है।

जिला शिक्षा अधिकारी ने क्या कहा?


सीएम राइज स्कूल के छात्रों ने एसडीएम को ज्ञापन दिया है। जिला शिक्षा अधिकारी एस पी एस विशेन ने कहा कि जांच के बाद दोषी टीचर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। रिपोर्ट- मुकेश अवस्थी

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.