शहर में जगह जगह नौनिहालों के नाम पर मांगते हैं भीख, फिर नशे में उड़ा देत हैं

Updated on 22-07-2024 01:21 PM
भोपाल। शहर में भिक्षावृत्ति में लिप्त गिरोह द्वारा बच्चों के नाम पर सहानुभूति दिखाकर भीख में अधिक से अधिक रकम ली जाती है। सबसे हैरान करने वाली बात यह है कि जिन बच्चों के नाम पर भीख ली जाती है, वह उनके ही काम नहीं आती है। उनको कुछ भी रूखा सूखा खिलाकर सुला दिया जाता है। इसके बाद भीख में मिली राशि का भिक्षावृत्ति में संलिप्त महिला, पुरुष हिसाब करते हैं और देर रात तक मनमाफिक नशा करते हैं। इस तरह भीख का पूरा पैसा नशे में उड़ा दिया जाता है।


सबसे अधिक करते हैं इस नशीले पदार्थ का सेवन

शहर में भीख मांगने वाले महिला, पुरुष का ठिकाना रेलवे स्टेशन, बस स्टेंड, फुटपाथ, धार्मिक स्थलों के आसपास आदि जगह पर होता है। यह यहां पर संगठित होकर रहते हैं, यह लोग भीख के पैसे से सबसे अधिक तंबाकू युक्त गुटके,गांजा युक्त बीड़ी सिगेरट, कच्ची शराब, पंचर जोड़ने वाले सिलोचन आदि का नशा करते हैं।इनमें से कुछ नशीले पदार्थ 20 से 30, कुछ 50 से 100 रुपये में आसानी से मिल जाते हैं। यही कारण है कि इस तरह के नशीले पदार्थों का नशा करने के बाद यह रातभर बेसुध हो जाते हैं। कई बार तो वर्षा के दिनों में अधिक नशा करने से नाले या नली में गिरने से मौत तक हो जाती है।

रेलवे स्टेशन के पास मिले नशा करते हुए

शहर में रेलवे स्टेशन के आसपास पटरी के किनारे सुनसान जगह पर यह अपना ठिकाना बनाते हैं। यहां पर आसानी से अपने कपड़ों में मादक पदार्थ लगाकर उसका नशा करते हैं।नवदुनिया की टीम ने रेलवे स्टेशन के आसपास पड़ताल की तो वहां पर भीख मांगने वाली एक महिला शिशु को अपनी गोद में लिए हुए थी और वह दुपट्टे में मादक पदार्थ लगाकर नशा कर रही थी।इतना ही नहीं एक युवक ने अधिक नशा कर लिया तो वह बेसुध हो गया,जबकि एक अन्य युवक नशा करने के साथ ही बेसुध हुए साथी को लगातार उठाने का प्रयास करता रहा।

सख्ती के बिना नहीं मिलेगी कामयाबी

शहर में बढ़ती भिक्षावृत्ति का मुख्य कारण गरीबी है। इसे रोकने के लिए भीख मांग रहे महिला,पुरुषों की पहचान कर उनके नाम सूचीबद्ध किए जाने चाहिए। वह भोपाल के हैं या फिर अन्य जिले के हैं और उनका संबंध कैसे परिवारों से हैं। यह पता लगाने के बाद उनकी उचित मदद की जानी चाहिए और जो कमजोर और गरीब परिवार से हैं उनका पुनर्वास किया जाना चाहिए।इस कार्य को सख्ती से किया जाना चाहिए।

अर्चना सहाय,संचालक, आरंभ संस्था

जो बच्चों के नाम पर भीख मांगते हैं और बाद में उस पैसे से नशा करते हैं।भिक्षावृत्ति और नशामुक्ति पर तब तक अंकुश नहीं लगाया जा सकता है। जब तक बच्चों को लेकर घूम रहे महिला, पुुुरुषों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर उनका रिकार्ड तैयार नहीं किया जाता है।यह एक दो महीने नहीं बल्कि शहर में पिछले कई वर्षों से जारी है।

सैयद खालिद कैस, एडवोकेट

इनका कहना है

शहर में भिक्षावृत्ति रोकने के लिए सभी आठों तहसील के एसडीएम को सर्वे करने का निर्देश दिया गया है।यह सर्वे अभी जारी है,यदि शहर में महिलाओं और पुरुषों के द्वारा बच्चों को आगे कर भीख मांगा जा रहा है तो उनका भी रिकार्ड तैयार कराया जाएगा।इस रिकार्ड के आधार पर उनकी पहचान और पड़ताल करने के बाद उचित निर्णय लिया जाएगा।जिससे बच्चों का भविष्य बचाया जा सके।

कौशलेंद्र विक्रम सिंह, कलेक्टर



अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 19 August 2026
भोपाल, प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मनी लॉन्ड्रिंग के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए SAGA ग्रुप से जुड़े ठिकानों पर तलाशी अभियान चलाया है। ED के हेडक्वार्टर यूनिट नई दिल्ली ने मुंबई…
 19 August 2026
भोपाल, प्राथमिक शिक्षक भर्ती परीक्षा में आवेदन की अंतिम तिथि तक डिग्री नहीं रखने वाले, लेकिन परीक्षा में उत्तीर्ण उम्मीदवारों से लोक शिक्षण आयुक्त अभिषेक सिंह ने मंगलवार रात जमीन पर…
 19 August 2026
भोपाल, राष्ट्रीय राजमार्गों के टोल प्लाजा से 20 किमी के दायरे में रहने वाले लोगों को कागजी दस्तावेज जमा करने की जरूरत नहीं होगी। पात्र निजी वाहन मालिक ‘राजमार्ग यात्रा’ मोबाइल…
 19 August 2026
भोपाल, ट्विशा शर्मा मौत मामले में गिरिबाला सिंह और उनके बेटे समर्थ सिंह के खिलाफ पेश सीबीआई के चालान में पुलिस जांच को लेकर कई बातें सामने आई हैं।चालान में दर्ज…
 19 August 2026
अरेरा हिल्स में सरकारी दफ्तरों की पार्किंग की परेशानी अब आसपास की रिहायशी कॉलोनियों तक पहुंच गई है। यहां दिनभर अलग-अलग सरकारी विभागों के कर्मचारियों और वहां आने वाले लोगों…
 19 August 2026
भोपाल, प्रदेश में बिना भवन चल रहे या दूसरे स्कूलों के कमरों में संचालित सांदीपनि और शासकीय विद्यालयों को प्राथमिकता के आधार पर नए सर्वसुविधायुक्त भवन दिए जाएंगे।सरकारी स्कूलों की स्थिति…
 19 August 2026
भोपाल, नर्मदा नदी के संरक्षण के लिए राज्य सरकार निर्मल एवं अविरल मां नर्मदा मिशन (नमन मिशन) बनाएगी। मप्र सोसाइटी पंजीकरण एक्ट के तहत स्वायत्त संस्था के रूप में इसका पंजीयन…
 19 August 2026
भोपाल, केन-बेतवा लिंक परियोजना को लेकर मध्य प्रदेश में चल रहे विरोध प्रदर्शनों के बीच केंद्र सरकार ने परियोजना और प्रभावित परिवारों के पुनर्वास को लेकर स्थिति स्पष्ट की है।जल शक्ति…
 19 August 2026
भोपाल, टैक्सी चालकों की हड़ताल को लेकर मंगलवार को परिवहन अधिकारियों और टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों के बीच हुई बैठक में फिलहाल कोई अंतिम निष्कर्ष नहीं निकल सका। बैठक में टैक्सी…
Advt.