वो फिर भी मुझे बेस्ट कैच का अवॉर्ड नहीं देते... जीत के बाद मजाक-मजाक में धोनी ने निकाल दी भड़ास

Updated on 22-04-2023 09:50 PM
चेन्नई: आईपीएल के 16वें सीजन में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बाद प्रेजेंटेशन में धोनी ने मुस्कुराते हुए कैच ऑफ द मैच अवॉर्ड की मांग की। धोनी ने कहा कि शानदार कैच लेने के बावजूद उन्हें पुरस्कार नहीं मिलता क्योंकि। ऐसा सिर्फ इसलिए क्योंकि वह एक विकेटकीपर है, लेकिन वह आसान कैच नहीं था। इसी से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाते हुए माही कहते हैं, 'बहुत समय पहले जब राहुल द्रविड़ कीपिंग करते थे, तब भी कुछ ऐसा ही हुआ था। आप अपने कौशल से इस तरह का कैच नहीं ले सकते। आपको डटे रहना होगा।'

दरअसल, चेन्नई और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच बीती रात खेले गए मैच के दौरान धोनी ने स्टंप के पीछे जबरदस्त फुर्ती दिखाई। मयंक अग्रवाल के खिलाफ जबरदस्त स्टंपिंग करना हो या फिर तिक्षणा की बॉल पर विरोधी कप्तान एडन मार्करम का कैच। धोनी लाजवाब थे। धोनी ने यह स्वीकार करने में संकोच नहीं किया कि वह बूढ़े हो रहे हैं और मास्टर-ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की बात छेड़ी। भारतीय दिग्गज की तारीफ करते हुए उन्होंने कहा, 'जब आप उम्रदराज होते हैं तो ज्यादा अनुभवी हो जाते हैं, जब तक कि आप सचिन पाजी नहीं हैं, जिन्होंने 16-17 की उम्र में खेलना शुरू किया।'

सनराइजर्स हैदराबाद को सात विकेट से हराने के बाद धोनी ने कहा, ‘और क्या कहूं। अब कुछ कह चुका हूं यह मेरे करियर का आखिरी दौर है। दो साल बाद प्रशंसकों को यहां आकर देखने का मौका मिला है। यहां खेलना अच्छा लगता है। दर्शकों ने हमें बहुत प्यार दिया है। बल्लेबाजी का ज्यादा मौका नहीं मिल रहा, लेकिन कोई शिकायत नहीं। यहां पर मैं पहले फील्डिंग को लेकर हिचकिचा रहा था क्योंकि मुझे लगा कि ज्यादा ओस नहीं होगी। हमारे स्पिनरों ने बेहतरीन गेंदबाजी की और तेज गेंदबाजों खासकर पथिराना ने भी।’

सनराइजर्स के कप्तान एडन मार्कराम ने हार का ठीकरा बल्लेबाजों पर फोड़ते हुए कहा, ‘हारना कभी अच्छा नहीं लगता, लेकिन बल्लेबाजों ने निराश किया। हम अच्छी साझेदारियां नहीं बना सके। इस विकेट पर 130 का स्कोर अच्छा नहीं था । हमें 160 रन बनाने चाहिए थे।’

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 21 September 2026
नई दिल्ली: हाल ही में एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम करने वाली भारतीय महिला क्रिकेट टीम अब आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के फाइनल में पहुंच चुकी है। हरमनप्रीत…
 21 September 2026
नई दिल्ली: भारत और पाकिस्तान के खेल मुकाबले हमेशा से ही फैंस का दिल थामकर देखने वाले होते हैं। जब भी ये दोनों टीमें किसी भी खेल में आमने-सामने आती…
 21 September 2026
नई दिल्ली: आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 के तीसरे दिन भारत के निशानेबाजों ने देश को बड़ी सफलता दिलाई है। पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम इवेंट में हिमांशू ढिल्लों,…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारत को मिक्सड मार्शल आर्ट्स (MMA) इवेंट में पहला ऐतिहासिक पदक मिल गया है। 36 साल की भारतीय फाइटर सुचीका तरियाल ने सोमवार को महिलाओं…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 के पहले ही दिन चीन की 13 साल की तैराक यू जिदी ने अपने शानदार प्रदर्शन से दुनिया को हैरान कर दिया। अगले महीने 14 साल…
 21 September 2026
आइची-नागोया: एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला हॉकी टीम का विजयी रथ रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को गिफू प्रेफेक्चरल ग्रीन स्टेडियम में खेले गए पूल-बी के…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
Advt.