पाकिस्‍तान जाने से पहले दो बार सोचें, अमेरिका ने ट्रैवेल एडवाइजरी में बताया खतरनाक देश, ट्रंप की खुशामद फेल

Updated on 29-01-2026 01:06 PM
वॉशिंगटन/इस्लामाबाद: अमेरिकी विदेश विभाग ने पाकिस्तान के लिए अपनी ट्रैवल एडवाइजरी को अपडेट किया है। इसमें पाकिस्तान जाने की योजना बना रहे अमेरिकी नागरिकों से यात्रा प्लान करने से पहले दो बार सोचने की सलाह दी गई है। अमेरिका की खुशामद में लगे पाकिस्तान के प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ और आर्मी चीफ जनरल आसिम मुनीर के लिए यह ट्रैवेल एडवाइजरी एक आईना है। अमेरिकी विदेश विभाग ने 26 जनवरी को अपनी ट्रैवेल एडवाइजरी में कई अपडेट किए, जिसमें पाकिस्तान में अपराध, नागरिक अशांति, आतंकवाद और अपहरण का खतरा बताया है। अमेरिकी विदेश विभाग अलग-अलग खतरों के हिसाब से देशों के लिए एडवाइजरी जारी करता है। इसे खतरों के आधार पर चार अलग-अलग लेवल पर बांटा गया है।

आतंकवादी हमले का खतरा

एडवाइजरी में पाकिस्तान को लेवल 3 में रखा गया है, जो उच्च खतरे वाली श्रेणी है। लेवल 3 कैटेगरी ऐसे देशों या क्षेत्रों के बारे में जाती है, जहां बिना किसी चेतावनी के आतंकवादी हमले हो सकते हैं। अमेरिकी विदेश विभाग ने कहा है कि आम लक्ष्यों में परिवहन केंद्र, होटल, बाजार, शॉपिंग मॉल, सैन्य और सुरक्षा स्थल, हवाई अड्डे, ट्रेनें, स्कूल, अस्पताल, प्रार्थना स्थल और सरकारी इमारतें शामिल हैं।

खैबर पख्तूनख्वा सबसे खतरनाक जगह

पाकिस्तान के ही खैबर पख्तूनख्वा के कुछ हिस्सों को सबसे खतरनाक श्रेणी लेवल 4 में डाला गया है और यहां अमेरिकी नागरिकों से किसी भी कारण से यात्रा न करने को कहा गया है। इसमें चेतावनी दी गई है कि प्रांत में सरकारी अधिकारियों और नागरिकों के खिलाफ हत्या और अपहरण के प्रयास आम हैं। यह चेतावनी पाकिस्तानी मूल के अमेरिकी नागरिकों पर भी लागू होती है। इस एडवाइजरी में भारत-पाकिस्तान सीमा के पास यात्रा के लिए पहले लेवल 4 पर रखी गई एडवाइजरी को घटाकर लेवल 3 पर दिया गया है।अमेरिकी विदेश विभाग ने अपने नागरिकों को बताया है कि पाकिस्तान में स्थानीय कानून बिना परमिट प्रदर्शन पर रोग लगाते हैं और इसमें हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इसने कहा है कि आप सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी सरकार, सेना या अधिकारियों की आलोचना करने वाले कंटेंट पोस्ट करने पर भी हिरासत में लिए जा सकते हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 May 2026
तेहरान/बीजिंग: होर्मुज जलडमरूमध्य के पास एक चीन के स्वामित्व वाले तेल टैंकर पर हमला हुआ है। ईरान और अमेरिका के बीच तनाव बढ़ने के बाद किसी चीनी टैंकर पर यह पहला…
 08 May 2026
केप वर्डे: घातक वायरस के प्रकोप की चपेट में आए एक जहाज से हंतावायरस से संक्रमित दो लोगों और एक अन्य संदिग्ध व्यक्ति को सुरक्षित निकाल लिया गया है और अब…
 08 May 2026
वॉशिंगटन/तेहरान: अमेरिका सेना ने कहा है कि उसने ईरान के सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। अमेरिकी सेनी ने बताया कि ये हमले आत्मरक्षा में किए गए थे। हमलों में ईरान…
 08 May 2026
ढाका: पश्चिम बंगाल में हुए हालिया विधानसभा चुनावों में बीजेपी की जीत की गूंज बांग्लादेश में भी सुनाई दे रही है। बांग्लादेश में विपक्ष के चीफ व्हिप और नेशनल सिटिजन पार्टी…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान की वायु सेना (PAF) ने कहा है कि पिछले साल मई में हुए सैन्य टकराव के दौरान भारत के 8 लड़ाकू विमानों को नष्ट कर दिया था। पाकिस्तानी वायु…
 08 May 2026
तेहरान: अमेरिकी सेना के ईरान पर ताजा हमलों के बाद दोनों देशों के बीच तनाव फिर बढ़ गया है। ईरान ने अमेरिकी सेना पर होर्मुज जलडमरूमध्य में दो जहाजों और आम…
 08 May 2026
इस्लामाबाद: पाकिस्तान ने पिछले साल मई संघर्ष के बाद दर्जन भर मिसाइल टेस्ट करने के दावे किए हैं। एनबीटी ऑनलाइन से भारतीय सुरक्षा सूत्रों ने कहा है कि कुछ मिसाइल टेस्ट…
 07 May 2026
वॉशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान के साथ समझौता बहुत मुमकिन बताया है। उन्होंने कहा कि पिछले 24 घंटों में ईरान के साथ अमेरिका "बहुत अच्छी बातचीत" हुई है, लेकिन…
 07 May 2026
पेरिस: विमानवाहक पोत सहित फ्रांस का नौसेनिक बेड़ा स्वेज नहर के दक्षिण और लाल सागर की तरफ बढ़ रहा है ताकि होर्मुज जलडमरूमध्य के लिए फ्रांस-ब्रिटेन की संयुक्त योजना के तहत…
Advt.