
नोएडा के रहने वाले सागर गुप्ता के पिता चाहते थे कि बेटा सीए (Chartered Accountant) बने। इसलिए उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्रीराम कॉलेज ऑफ कॉमर्स (SRCC) से बीकॉम की डिग्री हासिल की। सागर ने सीए (CA) की तैयारी के लिए कोचिंग लेना भी शुरू किया, लेकिन साल 2017 में उनकी लाइफ में एक टर्निंग प्वाइंट आया। साल 2017 में उन्होंने मैन्युफैक्चरिंग बिजनेस में उतरने का मन बना लिया। पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने पिता के साथ मिलकर एलईडी टेलीविजन (LED TV) मैन्युफैक्चरिंग यूनिट लगाने का फैसला किया। पिता 3 दशकों से सेमीकंडक्टर ट्रेडिंग कर रहे थे। पिता के इस अनुभव का लाभ सागर को मिला।
कंपनी का दावा है कि 24 इंच से लेकर 40 इंच की एलईडी टीवी एसेंबल करने के मामले में वो देश की टॉप कंपनियों में शामिल है। कंपनी एलसीडी, एलईडी और हाई एंड टीवी बनाती है। एक्का इलेक्ट्रॉनिक्स हर महीने 1 लाख से ज्यादा टीवी तैयार करती है। जल्द ही उनकी कंपनी वाशिंग मशीन, स्पीकर और स्मार्ट वॉच जैसे इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स तैयार करने की योजना पर काम कर रही है। एलईडी मैन्यूफैक्चरिंग पर चीन का दबदबा रहा है, लेकिन भारत तेजी से इस दिशा में बढ़ रहा है। सागर की कंपनी इस सेक्टर में तेजी से बढ़ रही है।