ये एक्टर है OTT का सबसे महंगा स्टार, 7 एपिसोड की सीरीज के लिए लिए थे 125 करोड़ रुपये, पहचाना?

Updated on 04-05-2024 05:52 PM
क्या आप जानते हैं कि आज की डेट में OTT की दुनिया का हाइएस्ट पेड स्टार कौन है? वह स्टार कौन है, जो OTT की दुनिया में सबसे ज्यादा नोट छाप रहा है? जब से OTT की दुनिया में बूम आया है, तब से फिल्म स्टार्स के साथ-साथ उन एक्टर्स को काफी मौके मिलने लगे हैं, जिन्हें फिल्मी पर्दे पर पहुंचने में सालों लग जाते थे। मनोज बाजपेयी से लेकर रघुबीर यादव, नीना गुप्ता और जितेंद्र समेत कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्हें OTT ने देश-दुनिया के कोने-कोने में पहुंचा दिया है। अब तो बड़े-बड़े फिल्म स्टार्स भी ऐसे कहानियों और स्क्रिप्ट की तलाश में हैं, जिनसे वो OTT पर धमाल मचा सकें।

Ajay Devgn ओटीटी पर 'रुद्र' जैसी हिट वेब सीरीज से छा चुके हैं और आर. माधवन भी कई सीरीज में अपना जलवा दिखा चुके हैं। सामंथा रुथ प्रभु से लेकर वरुण धवन, नवाजुद्दीन सिद्दीकी, सैफ अली खान और नयनतारा तक...ऐसे सितारों की लिस्ट काफी लंबी है, जो OTT पर जलवा दिखा रहे हैं या फिर इस पर आने के इंतजार में हैं।

अजय देवगन OTT के सबसे महंगे स्टार

यही नहीं, चूंकि अब OTT प्लेटफॉर्म की बाढ़ आ चुकी है, इसलिए एक्टर्स भी अब इस पर काम करने के लिए मोटी फीस वसूल कर रहे हैं। वो एक प्रोजेक्ट के लिए करोड़ों रुपये की फीस ले रहे हैं। लेकिन आज हम आपको उस एक्टर के बारे में बता रहे हैं, जो ओटीटी की दुनिया का हाइएस्ट पेड स्टार है। यह बॉलीवुड में कई दशकों से काम कर रहा है और देश के टॉप स्टार्स में इसकी गिनती होती है। यह हैं एक्टर अजय देवगन।

7 एपिसोड की सीरीज 'रुद्र', लिए थे 125 करोड़ रुपये

अजय देवगन ने साल 2022 में शो 'रुद्र: द एज ऑफ डार्कनेस' से ओटीटी की दुनिया में कदम रखे थे। इस सीरीज के बाद वह OTT के सबसे महंगे एक्टर बन गए। रिपोर्ट्स के मुताबिक, 'रुद्र...' के सात एपिसोड की सीरीज के लिए अजय देवगन ने 125 करोड़ रुपये की फीस ली थी। यह ब्रिटिश शो 'लूथर' की हिंदी रीमेक थी। अजय देवगन की नेट वर्थ 427 करोड़ रुपये बताई जाती है, और उन्होंने 'रुद्र' सीरीज के लिए प्रति एपिसोड 18 करोड़ रुपये चार्ज किए।

अब OTT पर 'शैतान'

अब जल्द ही अजय देवगन की फिल्म 'शैतान' OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। यह फिल्म 8 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी, और बंपर कमाई की थी। फिल्म में आर. माधवन और ज्योतिका भी थीं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 23 September 2026
नीम करोली बाबा पर बनी 'हनुमान अंश' की ब्‍लॉकस्‍टर कमाई का दौर अपने 7वें हफ्ते में भी जारी है। कहना गलत नहीं होगा कि यह भारतीय सिनेमा के इतिहास में…
 23 September 2026
'बिग बॉस 20' के 'वीकेंड का वार' एपिसोड में सलमान खान ने जिस तरह महिलाओं, खासकर न्यू मदर्स की बॉडी शेमिंग और पोस्ट प्रेग्नेंसी वजन बढ़ने को लेकर होने वाली…
 23 September 2026
बॉलीवुड एक्‍टर राजपाल यादव इन दिनों चेक बाउंस केस की वजह लगातार सुर्ख‍ियों में हैं। सुप्रीम कोर्ट ने बीते दिनों उन्‍हें फिर से फटकार लगाई है। लेकिन इस बीच 55…
 23 September 2026
आध्यात्मिक गुरु नीम करोली बाबा पर बनी भक्‍त‍ि फ‍िल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्‍स ऑफिस पर ब्‍लॉकबस्‍टर सफलता का नया इतिहास लिखा है। किसी ने नहीं सोचा था कि रिलीज के…
 22 September 2026
पिछले दिनों बिहार से शर्मशार कर देने वाली घटना सामने आई है, जिसने हर बिहारियों का सिर शर्म से नीचा कर दिया है। बिहार के जमुई जिले से सामने आई…
 22 September 2026
कांग्रेस के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम में स्टैंड-अप कॉमेडियन पुलकित मणि के साथ मिलकर राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मिमिक्री किया, जिसे लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया…
 22 September 2026
बॉलीवुड की खूबसूरत एक्ट्रेस कटरीना कैफ इन दिनों अपने बच्चे के साथ मां बनने का सुख ले रही हैं। फिल्मों से दूर रह रहीं कटरीना ने बॉलीवुड से न होते…
 22 September 2026
अजय देवगन की 'दृश्‍यम 3' अगले महीने गांधी जयंती के मौके पर 2 अक्‍टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्‍म में इस बार विजय सलगांवकर की कहानी का…
 22 September 2026
'पंचायत' फेम एक्टर आसिफ खान इन दिनों 'बिग बॉस 20' में नजर आ रहे हैं। शो में जहां एक ओर अपने आक्रामक रुख के लिए वह सलमान खान की डांट…
Advt.