हिंडनबर्ग की आंधी नहीं हिला पाई अडानी के इस शेयर को

Updated on 26-03-2023 07:51 PM
नई दिल्ली: गौतम अडानी (Gautam Adani) के लिए साल 2023 अच्छा नहीं रहा है। 24 जनवरी को अमेरिकी रिसर्च फर्म हिंडनबर्ग (Hindenburg) ने अडानी समूह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए 109 पन्नों की अपनी रिपोर्ट जारी की। इस रिपोर्ट के बाद अडानी समूह के शेयर ताश के पत्तों की तरह बिखरने लगे। अडानी समूह (Adani Group) को तगड़ा झटका लगा। गौतम अडानी दुनियाभर के अमीरों की लिस्ट में तीसरे नंबर से फिसलकर 35वें नंबर के पार हो गए। अडानी समूह को लेकर ताजा रिपोर्ट भी झटका देने वाली है। हिंडनवर्ग की रिपोर्ट के दो महीने बीत जाने के बाद भी अडानी समूह के अधिकांश शेयर गिरावट में है। शुक्रवार को अडानी समूह के 10 में से 7 शेयरों में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि शेयरों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी हुई है। अगर अप्रैल 2022 से शुरू हुई चालू वित्तीय वर्ष की बात करें तो अडानी समूह को बड़ा झटका लगा चुका है।


अडानी को बड़ा झटका

मौजूदा चालू वित्त वर्ष में अडानी समूह के शेयरों में गिरावट देखने को मिली है। अडानी टोटल गैस (Adani Total Gas) और अडानी ट्रांसमिशन (Adani Transmission) के शेयर 54 फीसदी से अधिक गिर चुके हैं। अडानी ग्रीन 49 फीसदी तक लुढ़क चुका है। अडानी की फ्लैगशिप कंपनी अडानी एंटरप्राइजेज का हाल भी बेहाल है। इसके शेयर 11 फीसदी गिर चुके है। चालू वित्त वर्ष में अडानी पोर्ट के शेयर 15 फीसदी तक नीचे गिर चुके हैं। वहीं अडानी विल्मर 19 फीसदी तक गिर चुका है।


अडानी के इस शेयर में बस तेजी

अडानी समूह की 10 कंपनियां शेयर बाजार में लिस्टेड है। हिंडनबर्ग के खुलासे के बाद अडानी समूह की 9 कंपनियों के शेयर्स की हालात खराब हो गई। ऊपर के आंकड़ों से आपने अंदाजा लगा लिया होगा कि हिंडनबर्ग ने अडानी के शेयरों का कितना कत्लेआम किया है। लेकिन अमेरिकी शॉर्ट सेलर के हमले को अगर कोई झेल पाया है तो वो है अडानी पावर (Adani Power)। चालू वित्त वर्ष में अडानी पावर समूह का एकलौता शेयर है, जिसमें तेजी दर्ज की है। अडानी पावर के शेयरों में हिंडनबर्ग के आरोपों के बावजूद रिकवरी देखने को मिली। अडानी पावर के शेयरों में चालू वित्त वर्ष में तेजी आई। जो शेयर 31 मार्च 2022 को 185.05 रुपये का था 24 मार्च 2023 को बढ़कर 192. 60 रुपये पर बंद हुआ है।

अडानी को कितने का झटका

अडानी के शेयरों में गिरावट के कारण कंपनी के कुल मार्केट में 4.50 लाख करोड़ रुपये का झटका अब तक लग चुका है। अडानी समूह की 9 कंपनियों के शेयर लगातार गिर रहे है। FY23 की बात करें तो 31 मार्च 2022 को अडानी का कुल मार्केट कैप 13.20 लाख करोड़ रुपये था। 24 मार्च 2023 को ये गिरकर 8.63 लाख करोड़ रुपये पर बंद हुआ था। यानी अडानी समूह को 4.50 लाख करोड़ रुपये का झटका लग चुका है।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 14 September 2026
नई दिल्ली: देश में पैसों की बचत और इनके निवेश के कई सारे विकल्प हैं। इनमें से एक है म्यूचुअल फंड में पैसा लगाना। मार्केट एक्सपर्ट शेयर बाजार में निवेश…
 14 September 2026
नई दिल्ली: सुप्रीम कोर्ट ने 10 सितंबर को फूड रेगुलेटर FSSAI को आदेश दिया था कि वह 10 दिनों के भीतर अपने प्रस्तावित 'फ्रंट-ऑफ-पैक' चेतावनी लेबल को लागू करने के…
 14 September 2026
नई दिल्ली: टाटा ग्रुप की होल्डिंग कंपनी टाटा संस की लिस्टिंग को लेकर सुगबुगाहट शुरू हो गई है। कंपनी ने कोर इन्वेस्टमेंट कंपनी (CIC) के तौर पर अपना रजिस्ट्रेशन रद्द…
 14 September 2026
नई दिल्ली: भारत में हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को लेकर रूस ने एक बड़ा प्रस्ताव दिया है। रूसी रोलिंग स्टॉक निर्माता ट्रांसमैशहोल्डिंग (TMH) ने भारत में अपनी Ivolga FG हाई-स्पीड ट्रेन…
 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
Advt.