भारत की पूरी इकॉनमी पर भारी अमेरिका की यह कंपनी, अब तक कोई नहीं छू पाया यह मुकाम

Updated on 10-07-2025 02:36 PM
नई दिल्ली: अमेरिका की चिप बनाने वाली कंपनी Nvidia ने कमाल कर दिया है। यह $4 ट्रिलियन का मार्केट कैप हासिल करने वाली दुनिया की पहली कंपनी है। अब तक कोई भी कंपनी इस मुकाम तक नहीं पहुंच पाई थी। अगर Nvidia के शेयर की कीमत में सिर्फ 5% की बढ़ोतरी होती है, तो यह पूरे भारत की अर्थव्यवस्था से भी ज्यादा वैल्यूएबल हो जाएगी।

IMF का अनुमान है कि भारत की GDP $4.2 ट्रिलियन है। उम्मीद है कि 2025 के अंत तक यह $4.27 ट्रिलियन तक पहुंच जाएगी। एआई के बढ़ते इस्तेमाल की वजह से Nvidia के शेयर बुधवार को Nasdaq पर लगभग 3% बढ़ गए। इसके साथ ही कंपनी ने एक नया रेकॉर्ड बना लिया। पिछले एक साल में Nvidia के शेयर 24% से ज्यादा बढ़े हैं। 2025 में अब तक यह 18% बढ़ चुका है। इसने Nasdaq Composite से भी बेहतर प्रदर्शन किया है।

गूगल क्रोम को चुनौती

बुधवार को Nvidia के शेयर इसलिए भी बढ़े क्योंकि Nvidia ने Perplexity AI के साथ मिलकर Comet नाम का एक नया वेब ब्राउजर लॉन्च किया है। इस ब्राउजर में AI की मदद से सर्च करने की सुविधा है। एनवीडिया के फाउंडर और सीईओ जेंसन हुआंग ने Perplexity AI कंपनी शुरू की है। अब यह कंपनी Google Chrome को टक्कर देना चाहती है। Google Chrome अभी सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है।
Reuters की एक रिपोर्ट के अनुसार, Perplexity AI अब ब्राउजर बाजार में उतर रही है। इसका लक्ष्य है कि लोग साधारण तरीके से इंटरनेट चलाने के बजाय AI का इस्तेमाल करें। AI खुद ही सोच-समझकर काम कर सके। रिपोर्ट में StatCounter के हवाले से बताया गया है कि जून में Google Chrome की बाजार में 68% हिस्सेदारी थी। यह दुनिया का सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला ब्राउजर है। इसके बाद Safari, Microsoft Edge और Firefox का नंबर आता है।

बेजोस का साथ

Comet ब्राउजर को जेफ बेजोस और सॉफ्टबैंक जैसी बड़ी कंपनियों का भी समर्थन मिला है। इस ब्राउजर से यूजर्स सवाल पूछ सकते हैं, काम कर सकते हैं और जानकारी ढूंढ सकते हैं। यह सब एक ही जगह पर हो जाएगा। इसमें एक असिस्टेंट भी है जो प्रोडक्ट्स की तुलना कर सकता है, कंटेंट को सारांश में बता सकता है, मीटिंग बुक कर सकता है और मुश्किल कामों को आसान बना सकता है।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.