इस गुमनाम शख्स को कहते हैं मुकेश अंबानी का राइट हैंड, चाणक्य की तरह चलता है दिमाग, नेटवर्थ जानकर उड़ जाएंगे होश

Updated on 13-03-2023 08:56 PM
नई दिल्ली: रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का नाम देश से लेकर विदेशों तक है। जब रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) की बात आती है तो धीरूभाई अंबानी (Dhirubhai Ambani), मुकेश अंबानी, नीता अंबानी (Nita Ambani), ईशा अंबानी (Isha Ambani) के नाम सामने आते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि रिलायंस ग्रुप (Reliance Group) के साम्राज्य को खड़ा करने के पीछे एक गुमनाम शख्स भी है। रिलायंस ग्रुप के हर प्रोजेक्ट में इस शख्स का अहम रोल रहता है। यह शख्स मनोज मोदी (Manoj Modi) हैं। मनोज मोदी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के बैचमेट हैं। दोनों की मुंबई के यूनिवर्सिटी डिपार्टमेंट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी में कॉलेज के दिनों से दोस्ती है। मनोज मोदी वह शख्स हैं, जिन्हें भारतीय रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी के दाहिने हाथ के रूप में जाना जाता है। मनोज भी अच्छी खासी नेटवर्थ (Manoj Modi Net Worth) के मालिक हैं। वह करोड़ों के आलीशान घर में रहते हैं।

कौन हैं मनोज मोदी


मुकेश अंबानी के बैचमेट रहे मनोज मोदी साल 1980 के दशक की शुरुआत में रिलायंस ग्रुप में शामिल हुए थे। यह वो दौर था जब मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी कंपनी का नेतृत्व कर रहे थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज मोदी दशकों से मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी के दोस्त हैं। वह अब मुकेश अंबानी के बच्चों आकाश अंबानी और ईशा अंबानी के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। ऐसा कहा जाता है कि मनोज मोदी ने अप्रैल 2020 में सोशल मीडिया दिग्गज फेसबुक के साथ जियो के सौदे की अगुवाई की थी। जब दुनिया कोविड-19 महामारी से जूझ रही थी, तब आकाश अंबानी के नेतृत्व वाले जियो प्लेटफॉर्म्स ने फेसबुक के साथ करीब 43,000 करोड़ रुपये का सौदा किया था। इस डील को फाइनल करने के लिए मनोज मोदी और आकाश अंबानी दोनों ने काफी बारीकी से काम किया था।

लाइमलाइट से रहते हैं दूर


मनोज मोदी लाइमलाइट से दूर रहना पसंद करते हैं और उनके निजी जीवन के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं है। मनोज मोदी की सैलरी और नेटवर्थ की भी अभी कोई सही जानकारी उपलब्ध नहीं है। हालांकि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मनोज के घर की कीमत 1500 करोड़ के करीब बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (Reliance Industries Limited) का कोई नामित सीईओ नहीं है। लेकिन कोई है, जिसके पास इस पद के बराबर पावर है, तो वे मनोज मोदी ही हैं। मनोज मोदी इस समय रिलायंस रिटेल (Reliance Retail) और रिलायंस जियो (Reliance Jio) के डायरेक्टर हैं।

अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.