नए साल में शुरू होते ही चार परसेंट उछल गया यह बैंकिंग शेयर, पिछले साल लगाई थी 20% छलांग

Updated on 02-01-2023 07:17 PM
मुंबई: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक (IDFC First Bank) प्राइवेट सेक्टर का बैंक है जिसकी ट्रेजरी, कॉरपोरेट, होलसेल और रिटेल बैंकिंग में मौजूदगी है। इसका मार्केट कैप करीब 38,000 करोड़ रुपये है और यह बैंकिंग सेक्टर से सबसे तेजी से उभर रहे प्लेयर्स में एक है। इस बैंक के लिए नए साल का पहला कारोबारी दिन शानदार रहा। बाइंग सेंटीमेंट के कारण ट्रेडिंग सेशन के पहले घंटे में ही इसके शेयरों में चार फीसदी से अधिक तेजी देखने को मिली। टेक्निकली इस शेयर में टेक्निकल चार्ट में वी-शेप्ड रिकवरी देखने को मिली है और पिछले छह ट्रेडिंग डेज में इसमें 20 फीसदी से अधिक तेजी आई है। इसका वॉल्यूम एवरेज से अधिक है और 10 दिन तथा 30 दिन के एवरेज वॉल्यूम से अधिक है।
अभी यह स्टॉक सभी मूविंग एवरेज और से ऊपर ट्रेड कर रहा है और सभी टाइमफ्रेम में इसमें तेजी दिख रही है। इसका MACD बुलिश क्रॉसओवर का संकेत दे रहा है जबकि इसका 14 दिन की अवधि का RSI (60.23) बुलिश टेरिटरी में प्रवेश कर चुका है। ये सारे संकेत टेक्निकली पॉजिटिव संकेत दे रहे हैं। दिलचस्प बात है कि लॉन्गर टाइमफ्रेम भी यही तस्वीर दिखाती है। इसमें जुलाई 2022 से ही मजबूत बाइंग इंटरेस्ट दिख रहा है। यह स्टॉक 52 हफ्ते के हाई लेवल पर ट्रेड कर रहा है। पिछले साल इसमें 20 फीसदी तेजी आई थी और इसने ब्रॉडर मार्केट से बेहतर प्रदर्शन किया था। इसका मूमेंटम स्ट्रॉन्ग है और ट्रेडर्स को यह मौका नहीं चूकना चाहिए।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.