इस बैंक के IPO को ग्रे मार्केट से मिल रहे हैं अच्छे संकेत

Updated on 08-09-2022 06:19 PM

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (Tamilnad Mercantile Bank) के आईपीओ के सब्सक्राइब करने की आखिरी तारीख 8 सितंबर थी। इस बैंक के आईपीओ को 2.86 गुना अधिक सब्सक्राइब किया गया है। रिटेल इंवेस्टर्स कैटगरी में 6.48 गुना सब्सक्रिप्शन मिला था। जबकि गैर संस्थागत निवेशकों ने 2.94 गुना और QIB में 1.62 गुना सब्सक्रिप्शन मिला। बता दें, इस बैंक के आईपीओ का प्राइस बैंड 500 रुपये से 525 रुपये के बीच था। 

ग्रे मार्केट से मिल रहे अच्छे संकेत

ग्रे मार्केट पर नजर रखने वाले एक्सपर्ट के अनुसार कंपनी के शेयर ग्रे मार्केट पर 20 रुपये के प्रीमियम पर ट्रेड कर रहे हैं। जोकि एक अच्छा संकेत माना जा सकता है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक के लिस्टिंग की संभावना 15 सितंबर 2022 है। जबकि कंपनी के शेयरों का अलॉटमेंट 12 सितंबर को होगा। बता दें, इस स्टॉक पर दांव लगाने वाले निवेशक BSE की बेवसाइट पर जाकर अपना अलॉटमेंट चेक कर सकते हैं। 

एंकर इनवेस्टर्स से जुटाए 363 करोड़ रुपये से ज्यादा

तूतीकोरिन स्थित प्राइवेट सेक्टर बैंक ने बताया है कि अपने शेयर सेल से पहले उसने एंकर इनवेस्टर्स से 363 करोड़ रुपये से ज्यादा जुटा लिए हैं। आईपीओ में तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक 1.58 करोड़ इक्विटी शेयर इश्यू करेगा। आईपीओ में अपर प्राइस बैंड पर बैंक करीब 831.6 करोड़ रुपये जुटाएगा। ब्रोकरेज हाउस यस सिक्योरिटीज ने बैंक के IPO को सब्सक्राइब रेटिंग दी है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक साल 1921 में Nadar Bank के रूप में शुरू हुआ था।

बैंक की हैं 500 से ज्यादा ब्रांचेज, 1921 में हुई थी शुरुआत

तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक (TMB) आईपीओ से जुटाई गई रकम का इस्तेमाल अपनी कोर कैपिटल बढ़ाने और फ्यूचर कैपिटल रिक्वायरमेंट्स को पूरा करने में करेगा। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, देश के सबसे पुराने प्राइवेट सेक्टर बैंकों में से एक है। इसकी हिस्ट्री 101 साल की है। यह बैंक साल 1921 में Nadar Bank के रूप में शुरू हुआ था। बैंक, माइक्रो-स्मॉल एंड मीडियम एंटरप्राइजेज, एग्रीकल्चरल और रिटेल कस्टमर्स को कई तरह की सर्विसेज उपलब्ध कराता है। तमिलनाड मर्केंटाइल बैंक, 509 ब्रांचेज ऑपरेट करता है, जिसमें से 369 ब्रांचेज तमिलनाडु में ही हैं। बैंक के बिजनेस में होम स्टेट ब्रांचेज का 70 पर्सेंट से ज्यादा योगदान है। फाइनेंशियल ईयर 2022 में बैंक को नेट इनकम 8212 करोड़ रुपये थी।  


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 08 September 2026
नई दिल्ली: मध्य पूर्व में जारी तनाव, कच्चे तेल की बढ़ती कीमत, बिकवाली समेत अन्य वजहों से घरेलू शेयर बाजार में भारी गिरावट देखी जा रही है। आज मंगलवार को…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत में घरेलू कोयले से गैस और औद्योगिक ईंधन बनाने की योजना को लेकर कंपनियों की दिलचस्पी सामने आई है। केंद्र सरकार की कोयला गैसीकरण योजना के पहले…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत की पहली स्वदेशी बुलेट ट्रेन का ट्रायल कब होगा, इसकी जानकारी केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मंगलवार को दी। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि…
 08 September 2026
नई दिल्ली: भारत और बांग्लादेश के बीच बंद पड़ी यात्री ट्रेन सेवाओं को फिर से शुरू करने की दिशा में बातचीत शुरू हो गई है। दोनों देशों के रेलवे अधिकारियों…
 05 September 2026
नई दिल्ली: ईरान युद्ध के कारण कच्चे तेल की कीमत में काफी तेजी आई थी और यह 120 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंच गया था। शुक्रवार को इंटरनेशनल बेंचमार्क…
 05 September 2026
नई दिल्ली: एस्सेल ग्रुप के चेयरमैन और जी के फाउंडर सुभाष चंद्रा की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। सीबीआई ने चंद्रा और अन्य लोगों के खिलाफ…
 05 September 2026
नई दिल्ली: आपने कई बार देखा होगा कि जरूरत पड़ने पर जब किसी बीमा कंपनी से इंश्योरेंस क्लेम (बीमा दावा) किया जाता है तो वह कई बार रिजेक्ट भी हो…
 05 September 2026
नई दिल्‍ली: एग्रीकल्चर एनालिस्ट देविंदर शर्मा ने भारत की कृषि नीति पर नए सिरे से विचार करने की मांग की है। उनका तर्क है कि इथेनॉल, फर्टिलाइजर प्रोडक्शन और ट्रेड…
 31 August 2026
नई दिल्ली: देश में करोड़ों की संख्या में लोग क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल कर रहे हैं। अब फेस्टिव सीजन की शुरुआत भी हो रही है। इसको देखते हुए क्रेडिट कार्ड…
Advt.