बेन स्टोक्स के आखिरी टेस्ट को खराब करने पर तुला ये बल्लेबाज, ठोका गजब का शतक, न्यूजीलैंड की जीत लगभग कर दी पक्की
Updated on
29-06-2026 01:40 PM
नई दिल्ली: ट्रेंट ब्रिज में खेले जा रहे रोमांचक टेस्ट मैच के चौथे दिन न्यूजीलैंड ने डेरिल मिचेल के शानदार और नाबाद शतक की बदौलत अपनी दूसरी पारी 228/9 के स्कोर पर घोषित की। मेहमान टीम ने दिन की शुरुआत 120/3 से की थी जब उनके पास 204 रनों की बढ़त थी। इसके बाद कीवी टीम ने इंग्लैंड के सामने जीत के लिए 373 रनों का मजबूत लक्ष्य रखा। मिचेल जो तीसरे दिन का खेल खत्म होने तक 26 रनों पर नाबाद थे उन्होंने चौथे दिन डटकर बल्लेबाजी की और 241 गेंदों में 1 छक्के और 10 चौकों की मदद से एक जुझारू शतक जड़ा।
मुश्किल में न्यूजीलैंड को संभाला
इससे पहले तीसरे दिन जोफ्रा आर्चर की आक्रामक गेंदबाजी ने न्यूजीलैंड का स्कोर 54/3 कर दिया था और टीम मुश्किल में थी। लेकिन इसके बाद रचिन रविंद्र और मिचेल ने पारी को संभाला और दिन का खेल खत्म होने तक 69 रनों की अटूट साझेदारी की। चौथे दिन इस जोड़ी ने स्कोर में 60 रन और जोड़े जिसके बाद रविंद्र आउट हो गए। रविंद्र के जाने के बाद पूरी तरह से मिचेल का कमाल देखने को मिला। उन्होंने एक छोर संभाले रखा और बेन स्टोक्स की अगुवाई वाली इंग्लिश टीम के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसा दिया। इंग्लैंड ने मैच में जोरदार वापसी जरूर की लेकिन वे मिचेल को आउट करने में पूरी तरह नाकाम रहे।
फॉर्म में की वापसी
लॉर्ड्स में खेले गए सीरीज के पहले मैच में 12 और 0 रन पर आउट होने वाले मिचेल ने शानदार वापसी की है। इसके बाद द ओवल में उन्होंने 44 और 68 रनों की पारियां खेलकर न्यूजीलैंड को सीरीज 1-1 से बराबर करने में मदद की। अब ट्रेंट ब्रिज में उन्होंने पहली पारी में 11 रन बनाने के बाद दूसरी पारी में नाबाद 100 रनों का यह यादगार शतक जड़ा।
ठोका करियर का छठा शतक
इस बेहतरीन शतकीय पारी के दम पर 33 वर्षीय डेरिल मिचेल ने अपने टेस्ट करियर में एक बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है। अब उनके 39 टेस्ट मैचों की 62 पारियों में 43.05 की औसत से कुल 2411 रन हो गए हैं। यह उनके टेस्ट करियर का छठा शतक था जबकि उनके नाम 16 अर्धशतक भी दर्ज हैं। इंग्लैंड के खिलाफ मिचेल का रिकॉर्ड बेहद शानदार है, उन्होंने इंग्लिश टीम के खिलाफ 13 मैचों में 56.71 की दमदार औसत से 1191 रन बनाए हैं जिसमें 4 शतक और 8 अर्धशतक शामिल हैं।
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
कांटो (जापान): भारत और जापान के बीच ऐतिहासिक टी20 मैच 22 सितंबर (मंगलवार) को खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों का ऐलान हो चुका है। भारत और जापान…
नई दिल्ली: आईपीएल में मुंबई इंडियंस की कप्तानी हार्दिक पांड्या को मिलने के बाद से कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शर्मा किसी दूसरी फ्रेंचाइजी के लिए खेलते नजर…
नई दिल्ली: टी20 क्रिकेट को अपना पहला 15 हजारी मिल गया है। इंग्लैंड के जोस बटलर इस फॉर्मेट में 15000 रन बनाने पहले बल्लेबाज बन गए हैं। वेस्टइंडीज के कीरोन…
निशिन (जापान): एशियन गेम्स के महिला क्रिकेट इवेंट में श्रीलंका ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। निशिन के कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में हुए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में श्रीलंका ने…
बारबाडोस: पाकिस्तान के लेग स्पिनर शाबाद खान ने कैरेबियन प्रीमियर लीग (सीपीएल 2026) में हैट्रिक विकेट चटका लिया है। वह एंटिगा एंड बारबुडा फाल्कन्स की टीम का हिस्सा हैं। लीग…