धरती बचाने को इस कारोबारी ने दान कर दी पूरी दौलत

Updated on 15-09-2022 06:03 PM

वैसे तो बिजनेसमैन और अमीर लोगों द्वारा दान किए जाने के तमाम मामले सामने आते रहते हैं लेकिन एक अमेरिकी दिग्गज बिजनेसमैन द्वारा दान का सबसे अनोखा मामला सामने आया है। इस बिजनेस मैन ने अपनी पचास साल पुरानी कंपनी दान कर दी और कहा कि धरती खतरे में है इसे बचाओ। उन्होंने अपनी कंपनी के सारे राजस्व को जलवायु संकट से निपटने के लिए दान में दे दिया।

50 साल पहले शुरू हुई थी कंपनी
दरअसल, कपड़ों की अमेरिकी रिटेलर कंपनी पेटागोनिया के संस्थापक यवोन चौनार्ड ने यह कारनामा किया है। चौनार्ड ने जलवायु परिवर्तन से लड़ने के प्रयास के लिए लगभग 50 साल पहले शुरू किए गए अपने पूरे व्यवसाय को दान देने का फैसला किया है। चौनार्ड के साथ उनकी पत्नी और उनके दो वयस्क बच्चों ने परिधान कंपनी में अपनी सारी को दान करने का ऐलान किया है।

कंपनी के सभी कॉर्पोरेट राजस्व का ऐलान
न्यूयॉर्क टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस पेटागोनिया कंपनी की कीमत लगभग 3 बिलियन डॉलर है। एक आधिकारिक बयान के मुताबिक कंपनी के सभी कॉर्पोरेट राजस्व को जलवायु संकट से निपटने, जैव विविधता की रक्षा करने और जंगली भूमि की रक्षा के लिए काम करने वाली पहल और समूहों को दान किया जाएगा।

चौनार्ड बोले- अब धरती एकमात्र शेयरधारक
खुद चौनार्ड ने अपने निर्णय पर कहा कि अब सिर्फ धरती हमारा एकमात्र शेयरधारक है। चौनार्ड द्वारा लिखे एक पत्र को पेटागोनिया की अधिकारी वेबसाइट पर पोस्ट किया गया है। उन्होंने लिखा कि खतरे में चल रहे इस फलते-फूलते ग्रह की कोई उम्मीद अगर हमारे पास है और हमारे पास संसाधन हैं तो हम सभी को वह करना होगा जो हम कर सकते हैं। और यही हम कर सकते हैं।

'लेकिन यह भी पर्याप्त नहीं है'
हालांकि उन्होंने आगे कहा कि हम पर्यावरण संकट को दूर करने के लिए अपनी पूरी कोशिश कर रहे हैं, लेकिन यह पर्याप्त नहीं है। हमें इस संकट से लड़ने में अधिक पैसा लगाने का एक तरीका खोजने की जरूरत है। हमारे पास एक विकल्प पेटागोनिया को बेचना और दान करना था। वहीं कंपनी ने अपने एक बयान में कहा कि वर्तमान कारोबार सौ मिलियन डॉलर के बराबर है और अब हर साल यह पूरी राशि दान की जाएगी।


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 01 August 2026
ढाका: बांग्लादेश के विदेश मंत्री डॉ. खलीलुर रहमान ने कहा कि एक देश के साथ रिश्ते बेहतर होने का मतलब यह नहीं है कि दूसरे देश के साथ रिश्ते खराब…
 01 August 2026
मॉस्को/नई दिल्ली: भारत बिजली की रफ्तार से 'फ्यूचर रेडी कॉम्बैट व्हीकल' (FRCV) और 'फ्यूचर मेन बैटल टैंक' (FMBT) प्रोग्राम के तहत अपने खुद के बख्तरबंद लड़ाकू वाहनों का तेजी से…
 01 August 2026
मैड्रिड: स्पेन ने कहा है कि उत्तरी अफ्रीका के स्पेनिश इलाके सेउटा में अचानक आए प्रवासी संकट पर बहुत हद तक काबू कर लिया गया है। स्पेनिश अधिकारियों का कहना…
 01 August 2026
मास्‍को/नई दिल्‍ली/कीव: भारत और रूस के बीच दोस्‍ती सोवियत जमाने से ही दुनिया में एक मिसाल है। साल 1971 का बांग्‍लादेश युद्ध हो या भारत का परमाणु विस्‍फोट, रूस भारत…
 31 July 2026
ढाका: बांग्लादेश की राजधानी ढाका में स्थित चीनी दूतावास में 'पीपुल्स लिबरेशन आर्मी' की स्थापना की 99वीं वर्षगांठ मनाया गया है। इस मौके पर एक कार्यक्रम आयोजित किया जिसमें बांग्लादेश…
 31 July 2026
तेलअवीव/तेहरान: ईरान के नए सुप्रीम लीडर मोजतबा खामेनेनई ने अपने पिता की अयातुल्‍ला की हत्‍या के बाद सत्‍ता तो संभाल ली है लेकिन उन्‍हें इस हमले के बाद किसी ने…
 31 July 2026
इस्लामाबाद: फारूक खान उर्फ कमांडर फारूक सुधन की पीओके में प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी रेंजर्स की गोलीबारी की चपेट में आने से मौत हो गई है। वो पहले पाकिस्तान के…
 31 July 2026
काठमांडू: नेपाल के दक्षिणपूर्वी तराई-मधेस क्षेत्रों जैसे कोशी और मधेस प्रांत में दो समुदायों के बीच हुई सांप्रदायिक झड़प के बाद हिंसा फैल गई है। ये क्षेत्र भारत की सीमा…
 31 July 2026
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने शुक्रवार को दावा किया कि गाजा में हमास और इजराइल के बीच एक बड़ा समझौता हुआ है। हमास और दूसरे सभी हथियारबंद संगठनों ने हथियार…
Advt.