पंजाब vs गुजरात मैच में ये हो सकती है प्लेइंग-11, जानें वेदर रिपोर्ट, हेड टू हेड आंकड़े

Updated on 13-04-2023 08:29 PM
GT vs PBKS: पिछले मैच में आखिरी ओवर में रिंकू सिंह के पांच छक्कों से अप्रत्याशित हार झेलने वाली गत चैंपियन गुजरात टाइटंस, उस रात को बुरे सपने की तरह भुलाकर आज जीत की राह पर लौटने की कोशिश करेगी। कोलकाता नाइटराइडर्स के खिलाफ पिछले मैच में गुजरात के लिए कार्यवाहक कप्तान राशिद खान ने हैट्रिक ली, साई सुदर्शन और विजय शंकर ने उम्दा पारियां खेलीं, लेकिन रिंकू के बल्ले से निकले तूफान में सब बह गया। आज सामना पंजाब किंग्स से उसके मैदान पर है।
एक छोर पर खड़े शिखर धवन
रिंकू ने आखिरी ओवर में पांच छक्के लगाकर केकेआर को चमत्कारिक जीत दिलाई। यह हार लंबे समय तक गुजरात को याद रहेगी लेकिन अब उसे अगले मैच पर फोकस करना होगा। तीन मैचों में चार अंक लेकर अंकतालिका में चौथे स्थान पर काबिज गुजरात को आत्मविश्वास से भरी पंजाब के खिलाफ शानदार खेल दिखाना होगा। मौजूदा फॉर्म को देखें तो सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ आठ विकेट से मिली हार के अलावा पंजाब ने जबर्दस्त प्रदर्शन किया है जिसका श्रेय कप्तान शिखर धवन और तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की फॉर्म को जाता है। दूसरे छोर से विकेटों के पतन के बावजूद धवन ने सनराइजर्स के खिलाफ 99 रन बनाए हालांकि टीम को हार से नहीं बचा सके। इसके अलावा राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ नाबाद 86 और केकेआर के खिलाफ 40 रन बनाकर टीम को जीत दिलाई।
सबसे महंगे प्लेयर पर दबाव
पंजाब के पास आईपीएल के इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी सैम करन हैं। हालांकि करन का प्रदर्शन अभी तक खास नहीं रहा है और उनपर बेहतर करने का दबाव भी होगा, खासकर गेंदबाजी में। करन ने तीन मैच में अभी तक सिर्फ एक विकेट ही निकाला है और वह थोड़े महंगे भी साबित हुए हैं। जिनका साथ देने के लिए लियाम लिविंगस्टोन और जितेश शर्मा होंगे। गेंदबाजी में अर्शदीप के साथ नाथन एलिस रहेंगे। गुजरात के पास गिल, सुदर्शन और शंकर जैसे मैच विनर हैं । शंकर ने पिछले मैच में 24 गेंद में 63 रन बनाए थे । गेंदबाजी में शमी, जोशुआ लिटिल, अलजारी जोसेफ और राशिद हैं।
मोहली वेदर रिपोर्ट
मोहाली में आज मौसम साफ रहने की उम्मीद है। मोहाली स्टेडियम वेसे तो बल्लेबाजों के अनुकूल माना जाता है। माना जा रहा है कि अगर ओस होगी तो गेंदबाजों के लिए और भी मुश्किल हो सकती है।

पंजाब vs गुजरात हेड टू हेड (PBKS vs GT Head To Head)
  • कुल मैच 2
  • पंजाब जीता 1
  • गुजरात जीता 1

संभावित प्लेइंग XI
गुजरात टाइटंस (Gujarat Titans Predicted Playing 11):
 शुभमन गिल, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), साई सुदर्शन, हार्दिक पंड्या (कप्तान), डेविड मिलर, विजय शंकर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अल्जारी जोसेफ, मोहम्मद शमी, यश दयाल
इम्पैक्ट प्लेयर्स: जयंत यादव, शिवम मावी, मैथ्यू वेड, जोशुआ लिटिल, ओडियन स्मिथ

पंजाब किंग्स (Punjab Kings Predicted Playing 11): शिखर धवन (कप्तान), प्रभसिमरन सिंह, मैथ्यू शॉर्ट, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शाहरुख खान, सैम करन, नाथन एलिस, हरप्रीत बरार, राहुल चाहर, कागिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह।
इम्पैक्ट प्लेयर्स: सिकंदर रजा, ऋषि धवन, लियाम लिविंगस्टोन, मोहित राठी


अन्य महत्वपुर्ण खबरें

 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला टीम की आक्रामक सलामी बल्लेबाज शेफाली वर्मा ने अपनी तूफानी बल्लेबाजी से बांग्लादेशी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत 2 पदक जीत चुका है। दोनों सिल्वर मेडल हैं और भारत को दोनों मेडल दिलाने में एलावेनिल वलारिवन ने अहम योगदान दिया। पहले…
 20 September 2026
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार सलामी बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने अपने शानदार करियर में एक और ऐतिहासिक चैप्टर जोड़ दिया है। एशियन गेम्स 2026 के सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश…
 20 September 2026
नई दिल्ली: भारत के खिलाफ वनडे और टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने टीम का ऐलान कर दिया है। शाई होप को वनडे और टी20 दोनों टीमों की कप्तानी दी…
 20 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की हॉकी टीम ने शानदार शुरुआत की है। इंडोनेशिया के खिलाफ मैच में भारतीय टीम ने शुरुआत से बेहतरीन खेल दिखाया और आसानी…
 20 September 2026
जापान के आइची-नागोया में खेले जा रहे एशियाई खेल 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने बांग्लादेश को 114 रनों के विशाल अंतर से हराकर शान…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 में भारत की टेकबॉल खिलाड़ी क्विंसी डिसूजा को विमेंस सिंगल्स सेमीफाइनल में हार का सामना करना पड़ा। इंडोनेशिया की इमा सुमाया ने उन्हें 12-7, 9-12,…
 19 September 2026
नई दिल्ली: पूर्व भारतीय विकेटकीपर-बल्लेबाज पार्थिव पटेल को अजीत अगरकर के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड का अगला चीफ सेलेक्टर बनाने की चर्चाएं तेज हैं। बीसीसीआई उन्हें इस पद के…
 19 September 2026
नागोया (जापान): एशियन गेम्स 2026 की ओपनिंग सेरेमनी में मनु भाकर के साथ पवन शेहरावत भारत के फ्लैग बियरर होंगे। पहले यह जिम्मेदारी शॉट पुट खिलाड़ी तजिंदरपाल सिंह तूर को…
Advt.